Politics Shayari - Power, truth, aur system par likhi sharp aur bold shayari

Politics Shayari reflects the raw reality of power, governance, and society. From exposing corruption (bhrashtachar) to questioning authority, these verses give voice to public emotions, satire, and truth. Whether it’s about democracy, leaders, or injustice, this shayari captures the pulse of the system with bold expression.

What is politics shayari?

Politics shayari is poetry that reflects themes like power, governance, corruption, democracy, and social issues. It often expresses opinions, satire, or criticism about the political system.

Politics Shayari in Hindi

Explore powerful Hindi politics shayari reflecting real system and public voice.

एक सोफ़ा है जिसे तेरी ज़रूरत है बहुत एक कुर्सी है जो मायूस रहा करती है — Abbas Qamar
कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यूँ नहीं जाते — Irtiza Nishat
गुल-दान में गुलाब की कलियाँ महक उठीं कुर्सी ने उस को देख के आग़ोश वा किया — Mohammad Alvi
सफारी में नेता चलेंगे समझिए हैं जनता-जनार्दन तो पीछे ही चलिए — Kush Pandey ' Saarang '
अपनी लाश उठाओ अपने काँधे पर सरकारों के जिम्में कुर्सी छोड़ो बस — Atul K Rai
उसे मैं भूल जाऊँ ये मगर आसान थोड़ी है मोहब्बत है किसी नेता का ये ईमान थोड़ी है — ATUL SINGH

If you enjoy governance themes, explore democracy shayari for deeper thoughts.

Politics Shayari on Life

Shayari that connects politics with everyday life and common struggles.

अपनी शोहरत अपनी कुर्सी अपना मतलब है अज़ीज़ क़ौम से क्या लेना, थोड़ी सी रवादारी बहुत — Rekhta Pataulvi
नेता कब ही जान सका है लोगों की परेशानी को भाषण देना शोर मचाना चिल्लाना सब नाटक है — Sanskar Shrivastav
कि सियायत की दुनिया में आते ही आ जाती है तब्दीली कल के सारिक़ इमरोज़ यहाँ सत्ता के भागी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'
जन सेवा के मार्ग हज़ारों हैं लेकिन नेता जी को मोक्ष मिलेगा संसद में — Sandeep kushwaha
एक कुर्सी के यहाँ पर कितने दावेदार हैं इश्क़ में भी देखिए साहब सियासत है बहुत — Vijay Anand Mahir
अब की बार नहीं आएगी झाँसे में आवाम मियाँ तुम पहुँचा दो सत्ता के गलियारों तक संदेश मिरा — Sandeep dabral 'sendy'
अच्छे ख़ासे सत्ता के गलियारों में दागी हो जाते हैं कुर्सी की ख़ातिर अपनों के ही तेवर बाग़ी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'
तुम अपने को राजा समझे बैठे हो क्यूँ कुर्सी वाले कब के तुम को बेच चुके हैं — Umesh Maurya
नेता भी डाल देते हैं ऐसे फ़साद में हिंदू कभी तो वो कभी मुस्लिम विवाद में — Danish Balliavi

For broader reflections, read zindagi shayari that explore similar realities.

Politics Shayari on Truth and Justice

Verses highlighting sach, nyay, and the fight against injustice.

सेठ अनपढ़ नेता अनपढ़ ये कहानी है बताई देश में ऐसी पढ़ाई की दशा किस ने बनाई — "Dharam" Barot
बज़्म में नेता जी भी बतिया रहे थे चमचे से फ़ाइदा हद से बहुत ज़्यादा है बे-ईमानी में — Sandeep dabral 'sendy'
सत्ता मद में साँप छछुन्दर बिच्छू पाले हैं क्यूँ कहते हो अच्छे दिन अब आने वाले हैं — Umesh Maurya
आज के नेता अपने मुँह में पान घुलाए बैठे हैं देश के कोने कोने में ये आग लगाए बैठे हैं — Krishnavat Ritesh
मशवरा तन्हाई मुझ को देती रहती है कुर्सी पे चढ़ जाओ रस्सी ठीक से बाँधो — Aditya soni
ये जो कुर्सी पे बैठे हैं फ़ुर्सत से लाखों ख़्वाबों का क़त्ल किए बैठे हैं — Meem Alif Shaz
आज के इस दौर में अस्मत बचाना भी जटिल है ये सदन वाले सभी कुर्सी बचाने में लगे हैं — Ganesh gorakhpuri
सौंप के देखी हम ने अंग्रेजों को दुनिया अब तो ये कुर्सी हिंदुस्तानी बनती है — Vibhu Raj

You may also like justice shayari that focuses on fairness and rights.

Politics Shayari on Corruption

Sharp and bold lines exposing bhrashtachar and system failures.

जब वोट के दिन थे तब वे रोज़ ही दिखते थे इक साल हुआ तो अब इक बार नहीं दिखते — Sahil Verma
पुराने घर के मलबे पर नई कुर्सी बना कर जो मकाँ हम ने बिठाया है मज़ार-ए-दौर-ए-बचपन है — Javed Aslam
कुर्सी पंखा है और रस्सी है और ख़ाली है मेरा कमरा भी — Meem Maroof Ashraf
तुम नए नेता बने हो या गली तुम भूल आए हो फेंकने को कौन सा जुमला नया इस बार लाए हो — Shubham Rai 'shubh'
ये बात भूलें न नेता कि आम लोगों ने जभी है चाही जो सरकार वो गिरा डाली — Mohit Subran
चुनाव में हारे हुए लोगों से पूछो सत्ता किसी के बाप की जागीर नहीं है — shivendra Mishra
कैसे बदलेगी दशा एवं दिशा इस देश की चुन रहे नेता युवा जब क़ाफ़िलों को देख कर — Sani Singh
पत्रकार मैं जानदार हूँ राजनीति में शानदार हूँ — Vinod Ganeshpure
एक दिन में कुछ नहीं होता कभी भी राजनीति खेल है सातत्य का ही — Vinod Ganeshpure

Dive deeper into system flaws with corruption shayari .

Politics Shayari on Society

Shayari reflecting public mindset, social issues, and people's voice.

रोज़ कुर्सी पर जहाँ मैं बैठता हूँ चाहते हैं बैठना सारे उसी पे — Vinod Ganeshpure
देश को अब झोंक नफ़रत में ख़ुश हैं वो कम से कम कुर्सी रहेगी कुछ साल तो — Naviii dar b dar
ये आग वाग का दरिया तो खेल था हम को जो सच कहें तो बड़ा इम्तिहान आँसू हैं — Abhishek shukla
सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं — Munawwar Rana
हम निभाते चुनाव को सारे देश में वोट इक हमारा है — Vinod Ganeshpure
मियाँ एक भी कुर्सी ख़ाली नहीं है मेरे साथ बैठी है तन्हाई मेरी — ABhishek Parashar
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
मेरी ख़ामोशियों में लर्ज़ां है मेरे नालों की गुम-शुदा आवाज़ — Faiz Ahmad Faiz

Explore more societal reflections in insaan shayari .

2 Line Politics Shayari

Short and impactful two-line politics shayari with strong messages.

उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi
मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा — Parveen Shakir
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे — Nawaz Deobandi
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
कैसे कह दूँ कि मुझे छोड़ दिया है उस ने बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की — Parveen Shakir
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा — Nida Fazli
रोक सकता हमें ज़िंदान-ए-बला क्या 'मजरूह' हम तो आवाज़ हैं दीवार से छन जाते हैं — Majrooh Sultanpuri

Short Politics Shayari

Quick, sharp, and expressive political shayari for easy sharing.

सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
इस शहर में जीने के अंदाज़ निराले हैं होंटों पे लतीफ़े हैं आवाज़ में छाले हैं — Javed Akhtar
अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना — Ada Jafarey
ये सच है कि पाँवों ने बहुत कष्ट उठाए पर पाँव किसी तरह राहों पे तो आए — Dushyant Kumar
मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी — Afzal Khan
अपना हर तिनका समेटे किस जगह पर जा छुपे हम तिरी आवाज़ की चिड़ियों से घबराते हुए — Swapnil Tiwari
झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए और मैं था कि सच बोलता रह गया — Waseem Barelvi
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi
मिरी ख़ामोशियों की झील में फिर किसी आवाज़ का पत्थर गिरा है — Aadil Raza Mansoori
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
सच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहीं — Krishna Bihari Noor

Politics Shayari for WhatsApp Status

Perfect political lines to share your thoughts on WhatsApp status.

खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
मोहब्बत कर मोहब्बत कर यही बस कह रहा है दिल सुन अपने दिल की तू ये ग़ैर की आवाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है — Muneer Niyazi
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
होंठ जो कहते है सब कुछ झूठ है आँख सच कहती है उस की बात सुन — Siddharth Saaz

Politics Shayari Captions

Bold and meaningful captions for Instagram and social media posts.

बस एक लम्हे के सच झूट के एवज़ 'फ़रहत' तमाम उम्र का इल्ज़ाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
जब राह झूठ की चुनी तो लिफ़्ट भी मिली और सच की राह में मिले पैरों के बस निशाँ — Tanoj Dadhich
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
तेरी आवाज़ को इस शहर की लहरें तरसती हैं ग़लत नंबर मिलाता हूँ तो पहरों बात होती है — Ghulam Mohammad Qasir
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ — Bashir Badr

FAQs

Yes, politics shayari is widely used for WhatsApp status, Instagram captions, and posts to express strong opinions, sarcasm, or awareness about current issues.
Not always. While many verses are serious or critical, some use humor and satire (tanz) to highlight political realities in a clever way.
Common topics include corruption, democracy, leadership, injustice, elections, public struggles, and the gap between promises and reality.
No, politics shayari can be written in Hindi, Urdu, English, or Hinglish, depending on the audience and style of expression.
People read it to connect with social realities, express frustration or hope, and share powerful thoughts about the system in a poetic way.
Politics shayari focuses on political themes, while satire shayari uses humor or irony to criticize any aspect of society, including politics.