Hasrat Shayari - Adhuri khwahish aur dil ki chhupi tamanna ki shayari

Hasrat shayari beautifully expresses the pain of unfulfilled desires and silent longings hidden deep in the heart. Whether it’s a missed love, an incomplete dream, or a quiet tamanna, these verses capture emotions that remain unsaid. Explore hasrat shayari to connect with feelings of longing, hope, and emotional depth.

What is hasrat shayari?

Hasrat shayari is a form of poetry that expresses unfulfilled desires, silent wishes, and deep longings of the heart. It often reflects emotions that remain incomplete or unsaid.

Hasrat Shayari in Hindi

Explore hasrat shayari in Hindi that beautifully expresses unspoken desires and heartfelt longings.

इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे — Faiz Ahmad Faiz
हम ने नींदों से भी गुरेज किया तुम बड़ा ख़्वाब थे हमारे लिए — Subhan Asad
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi

Hasrat Shayari on Love

Read hasrat shayari on love capturing incomplete relationships and hidden feelings of the heart.

फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz
तेरे ख़्वाब सँवर जाएँ तो बेहतर होगा अपना क्या है मर जाएँ तो बेहतर होगा — Vishal Singh Tabish
हर एक शख़्स यहाँ महव-ए-ख़्वाब लगता है किसी ने हम को जगाया नहीं बहुत दिन से — Azhar Iqbal
ये मुझे नींद में चलने की जो बीमारी है मुझ को इक ख़्वाब-सरा अपनी तरफ़ खींचती है — Shahid Zaki
दिल-लगी में हसरत-ए-दिल कुछ निकल जाती तो है बोसे ले लेते हैं हम दो-चार हँसते बोलते — Munshi Amirullah Tasleem
हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas
'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज — Hasrat Mohani
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
ख़्वाब इतना भी हसीं मत देखो नींद टूटे तो न ये शब गुज़रे — anupam shah

You can also read ishq shayari to feel deeper emotions of love and longing.

Hasrat Shayari on Life

Discover hasrat shayari on life that reflects missed chances, dreams, and emotional journeys.

तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan
आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था — Vishnu virat
इक नई क़िस्म तलाशी गई है फूलों की मेरी हसरत है उसे नाम तुम्हारा मिल जाए — Vishnu virat
इक लड़का शब्दों का जाल बिछाता है और इक लड़की ख़्वाब पिरोने लगती है — Siddharth Saaz

For broader life reflections, explore zindagi shayari filled with meaningful thoughts.

Hasrat Shayari with Meaning

Understand deep emotions through hasrat shayari with meaning that explain hidden feelings clearly.

इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है — Akhtar Ansari
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना सुना दिया किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
बंद आँखों में सुनहरे ख़्वाब ठहरे थे मगर ख़्वाब जब पहुँचे हक़ीक़त तक तो आँखें खुल गईं — Malika Naseem
बड़ी हसरत से इंसाँ बचपने को याद करता है ये फल पक कर दोबारा चाहता है ख़ाम हो जाए — Nushur Wahidi
दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं — Wajid Ali Shah Akhtar
हम वो महरूम-ए-तमन्ना कि भरी दुनिया में अपने हिस्से की मुहब्बत भी नहीं कर पाए — Sarwar Khan Sarwar
मेरे नशेमन में किसी तरह का अँधेरा नहीं है उस ख़्वाब में न जी पाऊँगा जो मेरा नहीं है — Murli Dhakad
ख़्वाब सारे रफ्ता-रफ्ता दिल में दफ़्न हो गए तू गया तो ख़्वाहिशों ने भी कलाई काट दी — Moin Hasan

You may also like ehsaas shayari that bring clarity to emotions.

Hasrat Shayari on Emotions

Feel the depth of emotions with hasrat shayari that expresses silent pain and inner desires.

उन को मत दिखलाओ ख़्वाब मोहब्बत के जिन के सर पे घर की ज़िम्मेदारी है — Chandan Anju Mishra
मैं ने उस के ख़्वाब तक थे देख डाले उस से मेरी आँख तक देखी न गई — Om Shukla
कभी देखूँगा तुम को ख़्वाब में मैं हक़ीक़त तल्ख़ ही होती है जानाँ — Kush Pandey ' Saarang '
आप के ख़्वाब ख़ूब-सूरत थे इस लिए फ़्रेम में मढ़ाया है — Saarthi Baidyanath
आँखों में इक ख़्वाब तुम्हारा रहता है बटुए में तस्वीर तुम्हारी रहती है — आशुतोष तिवारी 'आशू'
अच्छे अच्छे ख़्वाब दिखाता दुनिया को हर शाइ'र में एक नजूमी होता है — Gaurav Singh
ख़्वाब हो या ख़्वाहिशें उन्हे इजहार कर दो कुछ यादें हो पुरानी उन्हे आज़ाद कर दो — Swarup M
ख़्वाब होने लगे सभी के सच मुस्कुराना शुरू किया तुम ने — Zain Aalamgir
हाँ शख़्स था तो मैं सही, उम्मीद करने ख़्वाब की अफ़सोस के ख़ल्क़त रही है ख़्वाब की ख़ातिर ग़लत — Zain Aalamgir
ख़्वाब ख़ातिर है मुयस्सर ना जगह भी, क्या करूँ मैं आँख में हर वक़्त रहता है समुंदर आँसुओं का — Zain Aalamgir

Explore more emotional depth with jazbaat shayari that captures inner feelings.

2 Line Hasrat Shayari

Short and powerful 2 line hasrat shayari perfect for expressing deep feelings in few words.

शाइ'र का ख़्वाब कहूँ उस को या उस को मैं मेहताब कहूँ वो सात सुरों की सरगम सा गीतों में ढलता जाता है — Parmod writes
तुम्हारे ख़्वाब मुझ को याद हैं लेकिन तुम्हारा नाम अक्सर भूल जाता हूँ — Saarthi Baidyanath
जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं — Aadil Rahi
देख कर हम ख़्वाब उस के रो दिए नींद जिस की हैं चुरा कर लाए हम — Ritika reet
आधी रात गुज़रने को है कमरा ख़्वाब से भरने को है — Karan Sahar
ग़म रहते हैं नम आँखों में ख़्वाब कहाँ टिक पाते हैं लोग चले जाते है अक्सर मंज़र ही रह जाते हैं — Kush Pandey ' Saarang '
मेरे अल्लाह मेरी पूरी ये हसरत कर दे उस के क़दमों में मेरे बच्चों की जन्नत कर दे — Shajar Abbas

Short Hasrat Shayari

Find short hasrat shayari that captures incomplete desires in simple yet impactful lines.

ख़्वाब कोई मत दिखाओ तुम मुझे मौत दे सकते? नहीं! तो जाओ फिर — A R Sahil "Aleeg"
ये करूँँगा, वो करूँँगा, सोचता हूँ ख़्वाब में पर लग रहा है यार मैं बस ख़्वाब ही देखा करूँँगा — Ravi 'VEER'
ये मत पूछो के हसरत हम ने इस दिल की कहाँ रख दी हमारी चीज़ थी हम ने जहाँ चाही वहाँ रख दी — Altaf Iqbal
तुम्हारी माँग हमारे सिवा भरे कोई ये बात जान-ए-तमन्ना हमें क़ुबूल नहीं — Shajar Abbas
क्या हुआ जो मुश्किलों ने छीन ली है ऊन तेरी ख़्वाब बुनने छोड़ना ना तुम को देता मशवरा हूँ — Sarvjeet Singh
मुझे हसरत है भूल जाने की और तुम रोज़ याद करते हो — Azeem Dehlvi
झूठ कह दे ख़्वाब में तू आएगी इस बहाने नींद तो आ जाएगी — Prince Jhankra
ये निगाहें हैं हमारी हाँ मगर रहते हैं याँ ख़्वाब सारे आप के — Aarush Sarkaar
ख़्वाब हमारे शीशे जैसे न थे "कमल" पत्थर जो भी इनपर बरसे टूट गए — अपरिचित
हम को तो ख़्वाब तक भी मुयस्सर नहीं हुए लौटे हैं ख़ाली हाथ ही हम ख़्वाब-गाह से — Ansh Ghafil

Hasrat Shayari for WhatsApp Status

Perfect hasrat shayari for WhatsApp status to express silent emotions and hidden wishes.

रोज़ हम हसरत - ए - दीदार लिए आँखों में बन के पागल तिरी गलियों में फिरा करते हैं — Salman ashhadi sahil
क्या बात हो गई है जो शरमा रहे हो तुम बतला भी दो कि रात में देखा है ख़्वाब क्या — Dharamraj deshraj
ख़्वाब में भी वो अगर आने लगे तो सोच लेना अब मोहब्बत हो गई है — Abhay Mishra
मिरी इस आँख में, इक ख़्वाब ये है पिता मेरे, मुझे शाइ'र कहेंगे — Sarthak Bechen
मैं ने तुम्हें पहले कभी देखा है क्या हाँ, याद आया ख़्वाब में दिखे थे तुम — Sanjay shajar
आँखों के दो पैमाने भर जाते हैं जब कुछ ख़्वाब अधूरे ही मर जाते हैं — Govind kumar
जान-ए-जाँ जान-ए-वफ़ा जान-ए-जिगर जान-ए-हज़ी जान-ए-मन जान-ए-तमन्ना तेरी आँखों के निसार — Shajar Abbas
रात की आग़ोश में क्यूँ ख़्वाब खोने जा रहे आज फिर बहला मुझे महताब सोने जा रहे — Meenakshi Kumawat Meera
कभी पागल हुए मेरे लिए तुम कभी मिलने की हसरत थी,नहीं ना — "Nadeem khan' Kaavish"

Hasrat Shayari Captions for Instagram

Use these hasrat shayari captions to share your feelings of longing and desire on Instagram.

सुब्ह की ओस की तरह हो तुम रात के ख़्वाब की तरह मैं हूँ — Saarthi Baidyanath
कोहरा जो देखा उस ने ठिठराके मुझ सेे पूछा मौसम ये सर्द है या हसरत जली है कोई — Prashant Beybaar
बारिश के आने से डर लगता है मेरी आँखों से ख़्वाब न उड़ जाए — Meem Alif Shaz
कच्चा घर है, बिच्छू का भी डर है मेरे बच्चे कैसे ख़्वाब बुनेंगे — Meem Alif Shaz
वो पूछे तो बता देना हमारा हाल ये उस को मुकम्मल ख़्वाब आँखों में अधूरे है बिना उस के — Rohit Gustakh
अब इस तरह हमारी मुलाक़ात होती है, ख़्वाब-ओ-ख़यालों में ही फ़क़त बात होती है — Sandeep dabral 'sendy'
फ़क़त मिरा आलम-ए-तसव्वुर है वो आमिर उस को बस दिल की हसरत ही बना रखा है — ALI ZUHRI
मुझे भी इतनी अब फ़ुर्सत नहीं बची उसे पाने की अब हसरत नहीं बची — Gulshan
मुझे जीनें की भी इच्छा नहीं है मगर दूजा कोई रस्ता नहीं है — Umesh Maurya
वो चाहती थी कि हो जाएँ हम तबाह कहीं हमारी चाह भी थी उस के ख़्वाब पूरे करें — Chandan Sharma

FAQs

You can use hasrat shayari when you want to express hidden feelings, incomplete love, or personal desires that could not be fulfilled.
No, hasrat shayari is not limited to love. It can also reflect missed opportunities, life regrets, dreams, and emotional longing beyond relationships.
Yes, short and meaningful hasrat shayari lines are perfect for WhatsApp status to express silent emotions and inner feelings.
Khwahish shayari focuses on desires and wishes, while hasrat shayari often highlights those desires that remained unfulfilled or incomplete.
Yes, hasrat shayari is available in Hindi, Urdu, and English. However, Hindi and Urdu versions are more popular for their emotional depth.
People connect with hasrat shayari because it reflects real emotions of longing and incomplete dreams that many experience in life.