Kahani Shayari - Dil ki kahaniyon ko lafzon mein bayaan karne wali shayari

Kahani shayari beautifully expresses life’s untold stories through poetic words. From love and heartbreak to life lessons and memories, every kahani holds an emotion. This collection brings you relatable and heartfelt shayari that feels like your own story being told.

What is kahani shayari?

Kahani shayari is a form of poetry that expresses a story, emotion, or life experience in a poetic way. It often reflects real-life situations, memories, or deep feelings through storytelling in verse.

Kahani Shayari in Hindi

Explore kahani shayari in Hindi that beautifully narrates life stories and emotions.

इस दौर-ए-सियासत का इतना सा फ़साना है बस्ती भी जलानी है मातम भी मनाना है — Unknown
सुन कर तमाम रात मेरी दास्तान-ए-ग़म बोले तो सिर्फ़ ये कि बहुत बोलते हो तुम — Firaq Gorakhpuri
आँसुओं से लिख रहे हैं बेबसी की दास्ताँ लग रहा है दर्द की तस्वीर बन जाएँगे हम — Azm Shakri
'मजरूह' क़ाफ़िले की मिरे दास्ताँ ये है रहबर ने मिल के लूट लिया राहज़न के साथ — Majrooh Sultanpuri
रफ़्ता रफ़्ता ख़त्म क़िस्सा हो गया, होना ही था वो भी आख़िर मेरे जैसा हो गया, होना ही था — Ashar Najmi
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
दास्ताँ हूँ मैं इक तवील मगर तू जो सुन ले तो मुख़्तसर भी हूँ — Tehzeeb Hafi
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के, ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से, मोहब्बत हो गई तुम से — Zubair Ali Tabish
हम इश्क़ के मारों का इतना ही फ़साना है रोने को नहीं कोई हँसने को ज़माना है — Jigar Moradabadi
सुन लिया कैसे ख़ुदा जाने ज़माने भर ने वो फ़साना जो कभी हम ने सुनाया भी नहीं — Qateel Shifai
मिले फ़ुर्सत तो सुन लेना किसी दिन मिरा क़िस्सा निहायत मुख़्तसर है — Hafeez Banarasi

For deeper life expressions, explore zindagi shayari that connects with storytelling.

Kahani Shayari on Life

Read kahani shayari reflecting life journeys, struggles, and meaningful experiences.

अब उस की शादी का क़िस्सा न छेड़ो बस इतना कह दो कैसी लग रही थी — Zubair Ali Tabish
ये कौन आने जाने लगा उस गली में अब ये कौन मेरी दास्ताँ दोहराने वाला है — Jamal Ehsani
हम एक रात हुए थे क़रीब और क़रीब फिर उस के बा'द का क़िस्सा गुनाह जैसा है — Aks samastipuri
इक नज़र का फ़साना है दुनिया सौ कहानी है इक कहानी से — Nushur Wahidi
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा — Waseem Barelvi
पिघलती बर्फ़ की ये दास्ताँ हम को बताती है जुदा होना ही पड़ता है यहाँ पानी को पानी से — Raj Tiwari
वो जो गीत तुम ने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था मेरे दर्द की थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए — Amjad Islam Amjad

If you enjoy life-based stories, life shayari offers more relatable expressions.

Kahani Shayari on Love

Discover romantic and emotional kahani shayari based on love stories and relationships.

कितने आशिक़ सँभल गए हैं मेरा फ़साना सुन सुन कर मेरे हक़ में जैसी भी हो काम की है नाकामी भी — Qaisar Shameem
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz
रंज से जो भर गए ख़ुद से लिपट के रो लिए संग दिल को क्या सुनाते हम फ़साना दर्द का — Haresh Vanza
जो उन पे गुज़रती है किस ने उसे जाना है अपनी ही मुसीबत है अपना ही फ़साना है — Jigar Moradabadi
ज़िन्दगी के सफ़र में ख़ुशी और ग़म का अपना अपना क़िस्सा है अच्छा नहीं तो बुरा ही सही, पर वो शख़्स मेरी कहानी का हिस्सा है — Shashank Tripathi
ज़बाँ तक जो न आए वो मोहब्बत और होती है फ़साना और होता है हक़ीक़त और होती है — Wamiq Jaunpuri
मेरी बातें हैं सब बातें तुम्हारी मेरा अपना कोई क़िस्सा नहीं है — Farhat Shahzad
ज़माना बड़े शौक़ से सुन रहा था हमीं सो गए दास्ताँ कहते कहते — Saqib lakhanavi
सुना रहा हूँ उन्हें झूट-मूट इक क़िस्सा कि एक शख़्स मोहब्बत में कामयाब रहा — Khalilur Rahman Azmi
चाहूँ तो मालूम हो हर लम्स तेरा हिस्सा मज़ा तो तब है जब तेरी ज़ुबानी हो तेरा क़िस्सा — Ashish Anand

For more heartfelt love expressions, read mohabbat shayari alongside these stories.

Kahani Shayari with Meaning

Meaningful kahani shayari that explains deep emotions and hidden life lessons.

एक क़िस्सा जो मुकम्मल होते होते रह गया एक लड़की ने किताब आधी पढ़ी और छोड़ दी — Shivam chaubey
जब तलक सूरज को ग्रहण लगे 'ज़ामी' चाँद का क़िस्सा सुनाओ अँधेरा है — Parvez Zaami
हक़ीक़ी इश्क़ की अब दास्ताँ नहीं कोई बदन की चाह में उलझे तमाम क़िस्से हैं — Rinki Singh Sahiba
कौन छेड़े फिर वही क़िस्सा पुराना आतिशों का काम है जलना जलाना — Saurabh Mehta 'Alfaaz'
कब तलक ये दास्ताँ हम को सुनाई जाएगी क्या कभी आया नहीं है लैला मजनू का बदल — Khalid Azad
मेरा क़िस्सा सुन‌ के बोला पास तेरे सब है यार और ग़ुरबत में कटी है मेरी पूरी ज़िंदगी — Shayar Sadiq hassan
बहुत कम उम्र बाक़ी रह गई है ख़तम होने को है क़िस्सा हमारा — Abhinav Baishander
कहानी तो तुम लिख रहे हो हमारी मगर सुन लो क़िस्सा अधूरा ही रखना — karan singh rajput

To explore deeper emotions, check out jazbaat shayari for more expressive poetry.

Kahani Shayari on Memories

Shayari that captures old memories and past stories filled with emotions.

मुझे तुम सिर्फ़ अफ़्साना ना समझो सुनो मैं एक सच्ची दास्ताँ हूँ — Raza sahil
कोई सुनता है कहाँ टूटे दिलो की दास्ताँ इस लिए करता हूँ बातें आईने से आजकल — Ravi 'VEER'
प्यार मोहब्बत दर्द उदासी सब सेे गहरा रिश्ता है इस दुनिया में यार उदासी का भी गहरा क़िस्सा है — Ashutosh gour 'syaah'
अधूरी दास्ताँ वाले ही लड़के मुक़म्मल शा'इरी करते हैं समझे — Harun Umar
इश्क़ का क़िस्सा तू अपनी बे-वफ़ाई पर मुकम्मल मत समझना हश्र के दिन फ़ैसला होगा लहू तर दिल का मेरे, भूलना मत — A R Sahil "Aleeg"
क़िस्सा तुम्हारा सुन के यही पूछते हैं लोग उस ने तुम्हारे साथ भी अच्छा नहीं किया — Dharmesh Solanki
मुझे मालूम है आगे का क़िस्सा मैं शक़्ल-ए-ख़ामुशी पहचानता हूँ — Shivam chaubey
अधूरा छोड़ते हैं इस लिए भी ये क़िस्सा असीर-ए-इश्क़ सभी इन्तहा से डरते हैं — Kaif Uddin Khan
दोस्त इस इश्क़ का क़िस्सा भी अजब ही है, क्या कहना वो भी रोता है जो हासिल कर ले और वो भी जो खो दे — A R Sahil "Aleeg"

If memories touch your heart, yaad shayari will resonate with you deeply.

2 Line Kahani Shayari

Short two-line kahani shayari that tells a complete story in few words.

किया याद क़िस्सा पुराना हमारा बचा इक हैं वा'दा निभाना हमारा — Abhay Aadiv
सबके पास ही टूटे दिल का क़िस्सा है वो क़िस्सा भी इन साँसों का हिस्सा है — Umesh Maurya
न सुन पाएगा ये नाज़ुक ज़माना बहुत है दर्द मेरी दास्ताँ में — ''Akbar Rizvi"
ये हम जो हँसते थे मजनूँ की दास्ताँ सुन कर किसी के इश्क़ में अब देवदास हम भी हैं — Shakir Dehlvi
उस एक शख़्स की हिजरत की दास्ताँ सुन के शजर पे सारे परिंदे उदास बैठे हैं — Shajar Abbas
है वही कश्ती पुरानी है वही दरिया मेरा जिस पे तू आने न पाया है वही रस्ता मेरा मैं मिरी मसरूफ़ियत से तंग आ जाता हूँ दोस्त मुझ को सीने से लगा के वक़्त कर ज़ाया' मेरा अपनी वहशत का तक़ाज़ा ढूंढता हूँ दर-ब-दर ले गया है कोहकन जिस रोज़ से तेशा मेरा याद कर कूचा-नवर्दी,याद कर उल्फ़त के दिन याद कर बातें मेरी और याद कर चेहरा मेरा जब हवाएँ थक गईं थीं कोशिशें कर दश्त में रेत तब रक्साँ हुई थी चूम कर साया मेरा बारिशों को मौसमों का खेल सब कहते हैं पर रो पड़े थे अब्र-पारे जान कर क़िस्सा मेरा आँख वो हँसती रही तो खिल उठे सूखे गुलाब आँख वो रोने लगी तो रो पड़ा सहरा मेरा ख़ुसरवान-ए-शहर मैं हो जाऊँगा इक लम्स से और फ़क़त इक दीद से भर जाएगा कासा मेरा मैं किताबों के जहाँ का एक ख़ुशक़िस्मत किताब नाव बच्चों ने बनाया फाड़ कर सफ़्हा मेरा उस नज़र को ख़्वाहिशों का शौक़ दे मेरा ख़याल उस जबीं को रौशनी देता रहे बोसा मेरा मैं मुसलसल बंद करता हूँ मगर फिर दम-ब-दम याद उस की खोलती जाती है दरवाज़ा मेरा — Prasoon
जिस को सुनाए कोई तो आँखों से टपके ख़ून हम ने वो क़िस्सा सब को सुनाया सुकून से — Sohil Barelvi

Short Kahani Shayari

Quick and impactful kahani shayari for instant emotional connection.

हमीं थे जो क़िस्से में लाए तुझे हमीं को ये क़िस्सा सुनाया गया — "Nadeem khan' Kaavish"
उस बे-वफ़ा की याद मुझ को आती है हर रात में मैं दर्द की हर दास्ताँ लिखता भी हूँ जज़्बात में — Danish Balliavi
वो अपने वादे का यूँॅं एहतराम करता है बस एक जुमले में क़िस्सा तमाम करता है — Tarun Bharadwaj
मसअला मसरूफ़ियत और वक़्त की क़िल्लत नहीं किस को दें तरजीह कितनी ये फ़साना है मगर — A R Sahil "Aleeg"
इश्क़ का क़िस्सा अधूरा रह गया तो क्यूँ ये मातम क्या ख़ुदा ने इश्क़ करने को ही भेजा था जहाँ में — A R Sahil "Aleeg"
मेरा टूटा हुआ दिल दिखाना नहीं दर्द की दास्ताँ तुम सुनाना नहीं — Danish Balliavi
हक़ीक़त तो हमारी थी बहुत कुछ हमारी दास्ताँ कुछ भी नहीं है — Kaviraj " Madhukar"
क़िस्सा-ए-इश्क़ में जो ग़म था वो ग़म छोड़ दिया हर्फ़-ए-बे लिख के मुअर्रिख़ ने क़लम तोड़ दिया — Shajar Abbas
जनाब आधा अधूरा सा वही क़िस्सा हूँ मैं तो कई किरदार भी जिस को मुकम्मल कर न पाए — Avtar Singh Jasser
हमारी तुम्हारी यही दास्ताँ है मुहब्बत में सब को ही मारा किसी ने — jaani Aggarwal taak

Kahani Shayari for WhatsApp Status

Perfect kahani shayari lines to share your story through WhatsApp status.

इश्क़ का माज़ी हो मुस्तक़बिल या ताज़ा इश्क़ कोई एक नुक़्ता ने किया इस दास्ताँ को ना-मुकम्मल — A R Sahil "Aleeg"
इक नई तारीख़ लिखते हैं मोहब्बत की उठो हीर राँझा का बहुत क़िस्सा पुराना हो गया — Shajar Abbas
हर इक आशिक़ का है अपना फ़साना हर इक के इश्क़ का इक दास्ताँ है — A R Sahil "Aleeg"
हमारे मुल्क की ये दास्ताँ है सियासत अब लहू पीने लगी है — Piyush Nishchal
मैं सुना तो रहा हूँ एक ग़ज़ल है मगर दास्ताँ ग़ज़ाला की — A R Sahil "Aleeg"
दास्ताँ ख़त्म हुई गिर गए पर्दे लेकिन मैं वो किरदार नहीं जिस को भुला दे दुनिया — RIZWAN ALI RIZWAN
मुसन्निफ़ भले ही अधूरा हो ख़ुद में नहीं लिखता कोई भी क़िस्सा अधूरा — A R Sahil "Aleeg"
दास्ताँ कहता यहाँ है हर कोई ख़ुद की मियाँ कौन सुनता है यहाँ नग़्मा किसी रहगीर का — Raushan miyaa'n
इश्क़ का इतना सा फ़साना है इक मुलाक़ात को तरसते हैं — Sanjay Vyas 'Sahiba'

Kahani Shayari Captions

Use these kahani shayari captions to express your story on social media posts.

मसअला ये बे-वफ़ाई या वफ़ाई का नहीं है इश्क़ में कब कहाँ और किस को दें तरजीह कितनी ये फ़साना है मगर — A R Sahil "Aleeg"
कभी क़िस्सा, कभी यादें, कभी तक़दीर बन कर वो मिरे कमरे में रहती है बड़ी तस्वीर बन कर वो — Nikhil Tiwari 'Nazeel'
बे-नज़ीर का क़िस्सा था सुना ज़माने ने अब नए ज़माने में बात वो नहीं यारा — Ganesh gorakhpuri
क़िस्सा-ए-ज़ीस्त मुख़्तसर है अब हर दवा यार बे-असर है अब — Shadab Shabbiri
अपना बस इतना ही फ़साना है इक हसीना है इक दिवाना है — Meem Maroof Ashraf
क़िस्सा मोहब्बत का सुनाओ मत मुझे बे-इश्क़ इक हारा हुआ आशिक़ हूँ मैं — Kanz Al Rida
तेरे होंठों पे अब कोई क़िस्सा नहीं क्या मैं तेरी कहानी का हिस्सा नहीं — Jitendra "jeet"
ख़ुश रहो और मुझे भी रहने दो एक जुमले में ख़त्म क़िस्सा हुआ — A R Sahil "Aleeg"
जो ख़ुद पे गुज़री वो क़िस्सा लिखा है अभी तो दिल का इक हिस्सा लिखा है — Shivang Tiwari

FAQs

Yes, kahani shayari is perfect for captions on Instagram, WhatsApp, and Facebook as it conveys emotions and stories in a short, expressive format.
No, kahani shayari can be about many themes like life, struggles, memories, friendships, or personal journeys, not just love.
Kahani shayari focuses on storytelling and experiences, while sad shayari mainly expresses pain, sorrow, or heartbreak without necessarily telling a full story.
Yes, kahani shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish depending on the writer’s style and the audience.
People relate to kahani shayari because it reflects real emotions and life situations, making readers feel connected to the words and experiences shared.
Yes, short kahani shayari works very well for WhatsApp status as it delivers meaningful stories in just a few lines.