Sazaa Shayari - Dard, guilt aur insaaf ke ehsaas ko bayan karti lines

Sazaa shayari reflects the pain of punishment, guilt, and consequences of actions—whether in love, life, or relationships. It beautifully captures emotions like kasoor, regret, and justice through poetic expressions. These lines often resonate with those who feel punished by fate or their own decisions.

What is Sazaa Shayari?

Sazaa shayari is a form of poetry that expresses feelings of punishment, guilt, or consequences. It often reflects emotions tied to mistakes, love, betrayal, or life’s harsh realities.

Sazaa Shayari in Hindi

Explore heartfelt shayari in Hindi expressing punishment, guilt, and emotional consequences.

आए कुछ अब्र कुछ शराब आए इस के बा'द आए जो अज़ाब आए — Faiz Ahmad Faiz
मेरी बाँहों में बहकने की सज़ा भी सुन ले अब बहुत देर में आज़ाद करूँँगा तुझ को — Jaun Elia
आज पैवंद की ज़रूरत है ये सज़ा है रफ़ू न करने की — Fahmi Badayuni
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहीं — Krishna Bihari Noor
सज़ा कितनी बड़ी है गाँव से बाहर निकलने की मैं मिट्टी गूँधता था अब डबलरोटी बनाता हूँ — Munawwar Rana
मुंसिफ़ हो अगर तुम तो कब इंसाफ़ करोगे मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
जुर्म में हम कमी करें भी तो क्यूँँ तुम सज़ा भी तो कम नहीं करते — Jaun Elia
तेरी आँखों के लिए इतनी सज़ा काफ़ी है आज की रात मुझे ख़्वाब में रोता हुआ देख — Abhishek shukla
यूँँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तिरे बग़ैर जैसे कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
कोई समझे तो एक बात कहूँ इश्क़ तौफ़ीक़ है गुनाह नहीं — Firaq Gorakhpuri

If you enjoy deeper emotional themes, explore dard shayari in hindi for more intense expressions.

Sazaa Shayari on Love

Poetic lines about love turning into punishment, regret, and emotional suffering.

इस दौर-ए-मुंसिफ़ी में ज़रूरी नहीं 'वसीम' जिस शख़्स की ख़ता हो उसी को सज़ा मिले — Waseem Barelvi
उम्र-भर के सज्दों से मिल नहीं सकी जन्नत ख़ुल्द से निकलने को इक गुनाह काफ़ी है — Ambreen Haseeb Ambar
या तो जो ना-फ़हम हैं वो बोलते हैं इन दिनों या जिन्हें ख़ामोश रहने की सज़ा मालूम है — Shuja Khawar
मुझ से क्या हो सका वफ़ा के सिवा मुझ को मिलता भी क्या सज़ा के सिवा — Hafeez Jalandhari
ख़ुद-कुशी जुर्म भी है सब्र की तौहीन भी है इस लिए इश्क़ में मर मर के जिया जाता है — Ibrat Siddiqui
ये जब्र भी देखा है तारीख़ की नज़रों ने लम्हों ने ख़ता की थी सदियों ने सज़ा पाई — Muzaffar Razmi
ये मय-कदा है यहाँ हैं गुनाह जाम-ब-दस्त वो मदरसा है वो मस्जिद वहाँ मिलेगा सवाब — Ali Sardar Jafri
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
आरज़ू' जाम लो झिजक कैसी पी लो और दहशत-ए-गुनाह गई — Arzoo Lakhnavi
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla

For similar emotions in relationships, read dhokha shayari that reflect broken trust.

Sazaa Shayari on Life

Reflective shayari on how life teaches lessons through pain and consequences.

हैरान हो के देख रहे हैं मुझे अज़ाब मैं मर रहा हूँ और बहुत इत्मीनान से — Vikram Gaur Vairagi
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं — Waseem Barelvi
जुर्म में शामिल रहेंगे खिड़कियाँ, दीवार, छत और फिर औरत की अस्मत कुंडियाँ ले जाएंगी — Ravi 'VEER'
सज़ा सच बोलने की ये मिली है सभी ने कर लिया हम से किनारा — Meem Alif Shaz
इश्क़ करना इक सज़ा है क्या करें इश्क़ का अपना मज़ा है क्या करें — Syed Naved Imam
हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है — Munawwar Rana
मिरे गुनाह की मुझ को सज़ा नहीं देता मिरा ख़ुदा कहीं नाराज़ तो नहीं मुझ से — Shahid Zaki
शौक़,लत,आवारगी,अय्याशी में गुज़री हमारी ज़िन्दगी अब तू मुनासिब सी सज़ा दे गिनती कर के — Kartik tripathi
गर सज़ा में उम्र भर की बा-मशक़्क़त क़ैद है जुर्म भी फिर इश्क़ सा संगीन होना चाहिए — Satyam Shukla

You can also explore zindagi shayari to understand life’s deeper emotional journeys.

Sazaa Shayari with Meaning

Meaningful shayari that explains the depth of guilt, justice, and emotional punishment.

वो मेरा जब न हो सका तो फिर यही सज़ा रहे किसी को प्यार जब करूँँ वो छुप के देखता रहे — Mazhar Imam
फ़रेब दे गया इस सादगी से वो मुझ को कि जुर्म सारा ही मजबूरियों के सर आया — Harsh saxena
अंजाम-ए-वफ़ा ये है जिस ने भी मोहब्बत की मरने की दुआ माँगी जीने की सज़ा पाई — Nushur Wahidi
जन्नत में आ गया था किसी अप्सरा पे दिल जिस की सज़ा-ए-मौत में दुनिया मिली मुझे — Ankit Maurya
ये तो कहिए इस ख़ता की क्या सज़ा मैं जो कह दूँ आप पर मरता हूँ मैं — Dagh Dehlvi
हम ने क़ुबूल कर लिया अपना हर एक जुर्म अब आप भी तो अपनी अना छोड़ दीजिए — Harsh saxena
हम एक रात हुए थे क़रीब और क़रीब फिर उस के बा'द का क़िस्सा गुनाह जैसा है — Aks samastipuri
क़सम ख़ुदा की बड़े तजरबे से कहता हूँ गुनाह करने में लज़्ज़त तो है सुकून नहीं — Mehshar Afridi

For more reflective expressions, check out jazbaat shayari that dive into inner feelings.

Sazaa Shayari on Betrayal and Guilt

Shayari focused on betrayal, guilt, and the emotional price of broken trust.

याद-ए-माज़ी 'अज़ाब है या-रब छीन ले मुझ से हाफ़िज़ा मेरा — Akhtar Ansari
इश्क़ में वो भी एक वक़्त है जब बे-गुनाही गुनाह है प्यारे — Anand Narayan Mulla
कौन सा जुर्म ख़ुदा जाने हुआ है साबित मशवरे करता है मुंसिफ़ जो गुनहगार के साथ — Saleem Siddiqui
एक मैं ने ही उगाए नहीं ख़्वाबों के गुलाब तू भी इस जुर्म में शामिल है मेरा साथ न छोड़ — Mazhar Imam
मोहब्बत की सज़ा तर्क-ए-मोहब्बत मोहब्बत का यही इन'आम भी है — Wamiq Jaunpuri
ग़लती मिरी है मुझ को तिरा ऐतिबार था मेरी यही सज़ा है मुझे शर्मसार कर — Amaan Pathan
ये किस अज़ाब में छोड़ा है तू ने इस दिल को सुकून याद में तेरी न भूलने में क़रार — Shohrat Bukhari
मुझ को मिरी शिकस्त की दोहरी सज़ा मिली तुझ से बिछड़ के ज़िंदगी दुनिया से जा मिली — Saqi Faruqi
नज़र-अंदाज़ करने की सज़ा देनी थी तुझ को तेरे दिल में उतर जाना ज़रूरी हो गया था — Waseem Barelvi
दोस्तों से मुलाक़ात की शाम है ये सज़ा काट कर अपने घर जाऊँगा — Mazhar Imam

If betrayal themes resonate, explore bewafai shayari for deeper emotional impact.

2 Line Sazaa Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing punishment and regret.

तुम्हें हक है की सज़ा-ए-मौत दो हमें हमारा हक है की पहले गुनाह साबित हो — Praveen Bhardwaj
हम इस अज़ाब से क्यूँ ना ख़ौफ़ खाए मुर्शिद मर जाए जब क़रीबी अपना यहाँ यकायक — Zain Aalamgir
दर्द आँखों में आया उतर कर इस तरह मैं ने ख़ुद को सज़ा दी — Lokesh Singh
तुझे चाहने की सज़ा मैं ने ख़ुद को दी है मेरी ज़िंदगी तबाह, मैं ने ख़ुद ही की है — Swarup M
ऐसी लुत्फ़-ए-सज़ा न फिर हो नसीब क़ैद-ए-आग़ोश से रिहा मत कर — Dharmesh Solanki
सब एक खता पर मुझ को कहने लगे क्या क्या मैं ने तो ये समझा था सब मुझ को समझते हैं — Prashant Sitapuri
मुंसिफ़ सुनो तुम, उम्र-भर की ये सज़ा कम ही लगे इंसान को मिल मुफ़लिसी, है ये सज़ा-ए-मौत ही — Zain Aalamgir
देखो न एक जुर्म की इतनी सज़ा मिली उस ने जुदा भी कर दिया और साथ भी रखा — Shivam chaubey
गुनहगार तो पहुंच से बहुत दूर थे सज़ा उन्हें मिली जो बेकुसूर थे — Anurag Ravi

Short Sazaa Shayari

Concise shayari lines capturing deep emotions of guilt and consequences.

जो वफ़ा करते हैं उन को तो सज़ा मिलती है बेवफाओं को ही ईनाम-ए-वफ़ा मिलती है — Aditya
ख़ुशनसीबी है तुम सेे इश्क़ हुआ और ये ही मेरी सज़ा साहब — Ashutosh Kumar "Baagi"
उठ के जिया अज़ाब जब यूँँ सीने पे मैं ने देखा मेरा दिया गुलाब जब उस ने मेरे मुँह पे मारा — Yogamber Agri
ये हक़ीक़त और ये उम्मीद, यकसाँ क्यूँ नहीं है मुफ़लिसी जब हो मुक़द्दर, चल रही साँसे सज़ा हो — Zain Aalamgir
कोई तो मुझ को बता दे ये हिज्र का मारा अज़ाब-ए-गफ़लत-ए-क़ातिल बयान कैसे करूँँ — Shajar Abbas
ज़िंदगी जिए जाने में 'अज़ाब हैं कितने और मौत आने का यार ख़ौफ़ है कितना — Kohar
दिल को इतनी बड़ी सज़ा दूँगा देख लेना तुझे भुला दूँगा — Saarthi Baidyanath
साथ उस का छोड़ता हूँ, हाथ ऐसे काँपते है जुर्म करने पर कोई मुजरिम के जैसे काँपते है — karan singh rajput
शे'र सी ग़ज़ल सी मेरे क़रीब तुम ही थी जुर्म लगता है औरों के क़रीब जाना अब — Yogamber Agri
ख़ुद-कर्दा गुनाहों की सज़ा ढूंढ रहे हैं अब चार सू हम ख़ौफ़े-ख़ुदा ढूंढ रहे हैं — A R Sahil "Aleeg"

Sazaa Shayari for WhatsApp Status

Express your feelings of regret and punishment through powerful status lines.

आँखों में देखने की मुझे ये सज़ा मिली नफ़रत से देखता है मेरा आइना मुझे — Abuzar kamaal
किसी ने था पूछा कि क्या है मोहब्बत मैं ने कह दिया था मोहब्बत सज़ा है — Prashant Sitapuri
हम करेंगे गुनाह दोबारा लुत्फ़ आया अगर नदामत में — Vijay Anand Mahir
न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
अल्लाह करे के मुझ को पनाह-ए-क़ज़ा मिले फिर उस के बा'द तुम को सज़ा ज़िन्दगी की हो — Upendra Bajpai
सब गुनाहों की सज़ा गर मौत कर दी जाए तो इस जहाँ में पेड़ पौधे पत्तियाँ रह जाएंगी — Ravi 'VEER'
दुखाए बहुतों के दिलों को मैं ने, मानता हूँ मुआ'फ़ी नहीं अब, सज़ा जानलेवा रब दे मुझ को — A R Sahil "Aleeg"
गुनाह-ए-इश्क़ ने सिखला दिया है ये हुनर भी देख जनाज़ा भी मेरा ही और कांधा भी है ख़ुद का ही — A R Sahil "Aleeg"
इश्क़ और भूक, क्या बताएँ हर गुनाह का सबब यही दो — A R Sahil "Aleeg"
मैं तेरे हिज्र में ख़ुद को ये सज़ा दूँगा सनम अपनी हस्ती को ज़माने से मिटा दूँगा सनम — Shajar Abbas
रौंद कर जो कुछ गया हूँ साथ नक्श-ए-पा में है जुड़ गया है दर्द मुस्तक़बिल में मेरे जुर्म का — Arihant jain

Sazaa Captions for Instagram

Emotional captions for Instagram reflecting guilt, consequences, and inner pain.

अपने दामन को गुनाह से मैं बचा लूँगा फिर ख़ुदा को रो-रो के इक दिन मना लूँगा — Sayeed Khan
हर गुनह को इक सज़ा है उस का हक़ दोस्त बे-वफ़ा मरता नहीं, कितना ग़लत है — BR SUDHAKAR
बेवफ़ाई की तुम ने जाँ, और सज़ा ख़ुद को देता हूँ चाय, सिगरेट और गाँजा से जलाता हूँ इस दिल को — A R Sahil "Aleeg"
अब कभी पूछ ले यार, मेरा गुनाह क्या इस क़दर उल्फ़तों का सज़ा दे गया मुझे — Raunak Karn
कोई उम्मीद मत सज़ा गुलशन तिरी ख़ुश्बू का वास्ता है तुझे — Gulshan
न हो अब मुहब्बत यही इल्तिजा है मुहब्बत मुहब्बत नहीं इक सज़ा है — Mohammad Talib Ansari
शा'इरी में पनाह लेता हूँ अपने सर ये गुनाह लेता हूँ — Saarthi Baidyanath
तन्हा रहना और ख़ुश रहना, सज़ा काफ़ी नहीं तय हुआ वक़तन-फ़वक़तन सामने भी आना है — pankaj pundir
हिज्र मुझ पर अज़ाब ले आया जबसे मालूम खु़श नहीं वो भी — Sayeed Khan
मुसलमाँ अब हुए हैं सब हजारों साल काफ़िर थे मिली दुनिया सज़ा में ही सफ़र के हम मुसाफ़िर थे — Afzal Sultanpuri
दिल को इतनी बड़ी सज़ा दूँगा उस की तस्वीर भी जला दूँगा — Gulshan
ज़िंदगी को अज़ाब कर लेना मौत से भी ख़राब कर लेना — Afzal Sultanpuri

FAQs

People usually read it during emotional phases like regret, heartbreak, or when they feel punished by life or relationships. It helps express inner pain and reflection.
Yes, many short Sazaa shayari lines are perfect for WhatsApp status to express guilt, pain, or life lessons in a poetic way.
Sazaa shayari focuses on punishment and consequences, often linked to guilt or mistakes, while Dard shayari broadly expresses pain and suffering without necessarily involving fault.
No, it can be about love, life, justice, self-realization, or even societal issues where punishment and consequences are involved.
Yes, while traditionally written in Hindi or Urdu, Sazaa shayari can also be expressed in English or Hinglish for modern audiences.
It resonates deeply with people who have experienced regret, mistakes, or emotional consequences, making it relatable and powerful in expressing inner conflict.