Duniya Shayari - Zindagi, log aur duniya ke sach par gehri shayari

Duniya shayari reflects the reality of life, people, and relationships around us. It captures the truth of society, the dual nature of insaan, and the emotional depth hidden behind appearances. Through powerful words, this shayari expresses what we often feel but rarely say about the world.

What is duniya shayari?

Duniya shayari is poetry that expresses thoughts about the world, people, and life’s reality. It often highlights truth, hypocrisy, emotions, and experiences of living in society.

Duniya Shayari in Hindi

Explore duniya shayari written in Hindi capturing real emotions and societal truths.

इस दुनिया का हर मंसूबा हर कोशिश बेकार हुई इक बच्चे ने हाथ बढ़ाया चाँद को छू कर देख लिया — Tariq Qamar
गिला नहीं कि मेरे हाल पर हँसी दुनिया गिला तो ये है कि पहली हँसी तुम्हारी थी — Subhan Asad
न हो क़मीज़ तो घुटनों से पेट ढक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए — Dushyant Kumar
यादों की रेल आज वहीं आ के रुक गई खेले थे हम जहाँ कभी पटरी पे बैठ कर — Munawwar Rana
उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ हैं मेरा सपना एक तरफ़ — Varun Anand
ये अलग बात कि ख़ामोश खड़े रहते हैं फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं — Rahat Indori
तेरी शर्तों पे ही करना है अगर तुझ को क़ुबूल ये सुहूलत तो मुझे सारा जहाँ देता है — Azhar Faragh
दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
कर ही क्या सकती है दुनिया और तुझ को देख कर देखती जाएगी और हैरान होती जाएगी — Ameer Imam
दुनिया भी जैसे ताश के पत्तों का खेल है जोकर के साथ रहती है रानी ही क्यूँ न हो — Munawwar Rana
जहाँ सारे हवा बनने की कोशिश कर रहे थे वहाँ भी हम दिया बनने की कोशिश कर रहे थे — Abbas Qamar

If you enjoy poetic reflections on life, explore zindagi shayari in Hindi for deeper meaning.

Duniya Shayari on Life Reality

Shayari that reveals the harsh and beautiful realities of life and the world.

कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब आज तुम याद बे-हिसाब आए — Faiz Ahmad Faiz
सारी दुनिया से दूर हो जाए जो ज़रा तेरे पास हो बैठे — Faiz Ahmad Faiz
अब अपना इख़्तियार है चाहे जहाँ चलें रहबर से अपनी राह जुदा कर चुके हैं हम — Faiz Ahmad Faiz
मैं सुख़न में हूँ उस जगह कि जहाँ साँस लेना भी शा'इरी है मुझे — Tehzeeb Hafi
अब ज़मीं पर कोई गौतम न मोहम्मद न मसीह आसमानों से नए लोग उतारे जाएँ — Ahmad Faraz
हम आसमाँ के लोग थे जन्नत से आए थे ख़ुद को मगर ज़मीं में बोना पड़ा हमें — Abbas Qamar
दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के — Faiz Ahmad Faiz
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है — Faiz Ahmad Faiz
हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा माँगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे — Faiz Ahmad Faiz
ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नश्शा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें — Ahmad Faraz

For more insights into life’s truth, read sach shayari that complements this theme.

Duniya Shayari on People and Society

Expressions about human behavior, relationships, and the nature of society.

मज़ा चखा के ही माना हूँ मैं भी दुनिया को समझ रही थी कि ऐसे ही छोड़ दूँगा उसे — Rahat Indori
नहीं दुनिया को जब परवाह हमारी तो फिर दुनिया की परवाह क्यूँँ करें हम — Jaun Elia
तुम्हें ये दुनिया कभी फूल तो नहीं देगी मिले हैं काँटे तो काँटों को ही गुलाब करो — Madan Mohan Danish
जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा कुरेदते हो जो अब राख जुस्तजू क्या है — Mirza Ghalib
सच्चाई को अपनाना आसान नहीं दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है — Nawaz Deobandi
घर के बाहर ढूँढ़ता रहता हूँ दुनिया घर के अंदर दुनिया-दारी रहती है — Rahat Indori
जहाँ तक आके तुम वापस गए हो वहाँ अब तक कोई पहुँचा नहीं है — Zubair Ali Tabish
ये जो हम तख़्लीक़-ए-जहान-ए-नौ में लगे हैं पागल हैं दूर से हम को देखने वाले हाथ बटा हम लोगों का — Abhishek shukla
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है — Nida Fazli
लोग कहते हैं कि इस खेल में सर जाते हैं इश्क़ में इतना ख़सारा है तो घर जाते हैं — Shakeel Jamali

Understanding people becomes easier when you read insaan shayari alongside this.

Duniya Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with deeper meanings that explain life and the world.

ऐसे हँस हँस के न देखा करो सब की जानिब लोग ऐसी ही अदाओं पे फ़िदा होते हैं — Majrooh Sultanpuri
ख़ुशबू जैसे लोग मिले अफ़्साने में एक पुराना ख़त खोला अनजाने में — Gulzar
आप की सादा-दिली से तंग आ जाता हूँ मैं मेरे दिल में रह चुके हैं इस क़दर हुश्यार लोग — Nomaan Shauque
बाग़-ए-बहिश्त से मुझे हुक्म-ए-सफ़र दिया था क्यूँँ कार-ए-जहाँ दराज़ है अब मिरा इंतिज़ार कर — Allama Iqbal
परतव से जिस के आलम-ए-इम्काँ बहार है वो नौ-बहार-ए-नाज़ अभी रहगुज़र में है — Ali Sardar Jafri
हो गई है मिरी उजड़ी हुई दुनिया आबाद मैं उसे ढूँढ़ रहा हूँ ये बताने के लिए — Shakeel Jamali
सुनते हैं इश्क़ नाम के गुज़रे हैं इक बुज़ुर्ग हम लोग भी फ़क़ीर इसी सिलसिले के हैं — Firaq Gorakhpuri
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए जिस में इंसान को इंसान बनाया जाए — Gopaldas Neeraj
कल जहाँ दीवार थी है आज इक दर देखिए क्या समाई थी भला दीवाने के सर देखिए — Javed Akhtar
इसी दुनिया में दिखा दें तुम्हें जन्नत की बहार शैख़ जी तुम भी ज़रा कू-ए-बुताँ तक आओ — Ali Sardar Jafri
इश्क़ का ए'जाज़ सज्दों में निहाँ रखता हूँ मैं नक़्श-ए-पा होती है पेशानी जहाँ रखता हूँ मैं — Behzad Lakhnavi

If you like meaningful poetry, check out khamoshi shayari for similar depth.

Duniya Shayari on Betrayal and Truth

Poetry that reflects deception, truth, and hidden faces of the world.

इसी लिए तो यहाँ अब भी अजनबी हूँ मैं तमाम लोग फ़रिश्ते हैं आदमी हूँ मैं — Bashir Badr
कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं गाते गाते लोग चिल्लाने लगे हैं — Dushyant Kumar
जहाँ इंसानियत वहशत के हाथों ज़ब्ह होती हो जहाँ तज़लील है जीना वहाँ बेहतर है मर जाना — Gulzar Dehlvi
कुछ इस के सँवर जाने की तदबीर नहीं है दुनिया है तिरी ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर नहीं है — Hafeez Banarasi
जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ जाने क्यूँँ लोग मिरे नाम से जल जाते हैं — Qateel Shifai
ये जो कुछ लोग ख़यालों में रहा करते हैं उन का घर-बार भी होता है नहीं भी होता — Afzal Khan
ख़ंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम 'अमीर' सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है — Ameer Minai
मैं अपनी दुनिया का ऐसा सूरज हूँ जिस सूरज का गहना मुश्किल होता है — Aalok Shrivastav
आदमी होता है माहौल से अच्छा या बुरा जानवर घर में रखे जाएँ तो इंसान से हैं — Shakeel Azmi
जिस ने इस दौर के इंसान किए हैं पैदा वही मेरा भी ख़ुदा हो मुझे मंज़ूर नहीं — Hafeez Jalandhari
'फ़ैज़' थी राह सर-ब-सर मंज़िल हम जहाँ पहुँचे कामयाब आए — Faiz Ahmad Faiz

To explore themes of betrayal further, read dhokha shayari as well.

2 Line Duniya Shayari

Short two-line duniya shayari perfect for quick thoughts and expressions.

अंदर की दुनिया से रब्त बढ़ाओ 'आनिस' बाहर खुलने वाली खिड़की बंद पड़ी है — Aanis Moin
हज़ारों काम मोहब्बत में हैं मज़े के 'दाग़' जो लोग कुछ नहीं करते कमाल करते हैं — Dagh Dehlvi
ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
फ़रिश्ते से बढ़ कर है इंसान बनना मगर इस में लगती है मेहनत ज़ियादा — Altaf Hussain Hali
लाज़िम है अब कि आप ज़ियादा उदास हों इस शहर में बचे हैं बहुत कम उदास लोग — Bhaskar Shukla
जब मिली आँख होश खो बैठे कितने हाज़िर जवाब हैं हम लोग — Jigar Moradabadi
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
ये आसमाँ में कोई बुत बैठा भी है कि नईं या हम ज़मीं के लोग यूँँ ही चीखते हैं बस — Siddharth Saaz

Short Duniya Shayari

Concise and impactful shayari about the world and its realities.

वहाँ ईद क्या वहाँ दीद क्या जहाँ चाँद रात न आई हो — Shariq Kaifi
नई दुनिया बनाऊँगा मगर मैं अपनी दुनिया का ख़ुदा भी इश्क़ में खोया हुआ लड़का बनाऊँगा — Satya Prakash Soni
तेरे आने की इक उम्मीद है और इसी उम्मीद पर क़ाएम है दुनिया — Shubham Sarkar
अगर हुकूमत तुम्हारी तस्वीर छाप दे नोट पर मेरी दोस्त तो देखना तुम कि लोग बिल्कुल फ़ुज़ूल-ख़र्ची नहीं करेंगे — Rehman Faris
अधर पर बाँसुरी ले प्रीत का संसार रचती है कभी गिरिधर कभी मोहन बनाती उँगलियाँ देखो — Shubha Shukla Mishra Adhar
शे'र कहते हैं कई लोग मज़ा देते हैं हम मगर वो हैं जो दीवाना बना देते हैं — Astitwa Ankur
इक ज़रा बात पर अपने से पराए हुए लोग हाए वो ख़ून पसीने से कमाए हुए लोग — Khan Janbaz

Duniya Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to share your thoughts about the world on WhatsApp status.

इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz
अब नहीं हैं लोग जो दुनिया थे पहले और ये दुनिया भी अब दुनिया नहीं है — Siddharth Saaz
फिर वही रोना मुहब्बत में गिला शिकवा जहाँ से रस्म है बस इस लिए भी तुम को साल-ए-नौ मुबारक — Neeraj Neer
अज़ल से ले कर के आज तक मैं कभी भी तन्हा नहीं रहा हूँ कभी थे तुम तो, कभी थी दुनिया, कभी ये ग़ज़लें, कभी उदासी — Ankit Maurya
इक कमरे के कोने में ग़ज़लें लिखकर शाइ'र पूरी दुनिया पर छा जाता है — Tanoj Dadhich
इसी होनी को तो क़िस्मत का लिखा कहते हैं जीतने का जहाँ मौक़ा था वहीं मात हुई — Manzar Bhopali
तुम आसमान पे जाना तो चाँद से कहना जहाँ पे हम हैं वहाँ चांदनी बहुत कम है — Shakeel Azmi
दुनिया के ता'ने सह लेता हूँ इक अच्छा बेटा कहलाना है — Neeraj Neer

Duniya Shayari Captions for Instagram

Expressive duniya shayari captions to match your posts and emotions.

बताया है किसी के इश्क़ ने हम को कि दुनिया ख़ूब-सूरत भी हो सकती है — Ankit Maurya
सारी दुनिया चॉकलेट पर मरती है तुम मुझ पर मरती हो ! ये भी बढ़िया है — Divy Kamaldhwaj
वो मिलेंगे उस जहाँ के आसमाँ में मिल न पाए जो परिंदे इस ज़मीं पर — Raj Tiwari
जहाँ पहुँच के क़दम डगमगाए हैं सब के उसी मक़ाम से अब अपना रास्ता होगा — Aabid Adeeb
इज़हार करते रहते हैं वैसे तो कितने लोग अच्छा लगेगा पर मुझे तेरी ज़बान से — Ankit Maurya
पहले कोई कोशिश कर के तो देखे हम इतने भी सख़्त नहीं दुनिया वालों — Divy Kamaldhwaj
जहाँ से लौटना मुमकिन नहीं है कुछ ऐसे मोड़ हैं उस के बदन में — Siddharth Saaz
तुम जहाँ छोड़कर गई थी मुझे आज तक मैं वहीं पे ठहरा हूँ — Shajar Abbas

FAQs

People read duniya shayari to relate to real-life experiences, understand human nature, and express their feelings about how the world works.
Yes, duniya shayari is widely used for WhatsApp status to share thoughts about life, society, and personal experiences in a meaningful way.
No, while it often reflects harsh realities, duniya shayari can also be thoughtful, philosophical, or even motivational depending on the perspective.
Duniya shayari focuses more on people and society, while zindagi shayari is broader and includes personal life experiences, emotions, and journeys.
Yes, duniya shayari works well as Instagram captions, especially when you want to express deep thoughts about life and people.
Yes, duniya shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible to a wide audience.