ek taraf hai poori duniya ek taraf hai mera ghar | एक तरफ़ है पूरी दुनिया एक तरफ़ है मेरा घर

  - Tanoj Dadhich

एक तरफ़ है पूरी दुनिया एक तरफ़ है मेरा घर
लेकिन तुमको बतला दूँ मैं दुनिया से है अच्छा घर

सब कमरों की दीवारों पर तस्वीरें हैं बस तेरी
मुझसे ज़ियादा तो लगता है जानेमन ये तेरा घर

  - Tanoj Dadhich

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

    चराग़ घर का हो महफ़िल का हो कि मंदिर का
    हवा के पास कोई मसलहत नहीं होती
    Waseem Barelvi
    38 Likes
    घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे
    चुपके चुपके कर देती है जाने कब तुरपाई अम्मा
    Aalok Shrivastav
    21 Likes
    कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है
    ये तो कोई खानदानी दुश्मनी की बात है
    Saahir
    14 Likes
    वो शाख़ है न फूल, अगर तितलियाँ न हों
    वो घर भी कोई घर है जहाँ बच्चियाँ न हों
    Bashir Badr
    42 Likes
    पहले कहता है जुनूँ उसका गिरेबान पकड़
    फिर मेरा दिल मुझे कहता है इधर कान पकड़

    ऐसी वहशत भी न हो घर के दरो बाम कहें
    कोई आवाज़ ही ले आ कोई मेहमान पकड़
    Read Full
    Azbar Safeer
    22 Likes
    अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
    मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
    Munawwar Rana
    69 Likes
    गुमान है या किसी विश्वास में है
    सभी अच्छे दिनों की आस में है

    ये कैसा जश्न है घर वापसी का
    अभी तो राम ही वनवास में है
    Read Full
    Azhar Iqbal
    65 Likes
    लोग कहते हैं कि इस खेल में सर जाते हैं
    इश्क़ में इतना ख़सारा है तो घर जाते हैं
    Shakeel Jamali
    35 Likes
    तेरी यादें लिपट जाती हैं मुझ से घर पहुँचते ही
    कि जैसे बाप से आकर कोई बच्ची लिपटती है
    Afzal Ali Afzal
    42 Likes
    वो मेरे घर नहीं आता मैं उस के घर नहीं जाता
    मगर इन एहतियातों से तअल्लुक़ मर नहीं जाता
    Waseem Barelvi
    38 Likes

More by Tanoj Dadhich

As you were reading Shayari by Tanoj Dadhich

    हम ऐसे सुनते हैं उसकी बातों को
    जैसे कोई सूफ़ी गाने सुनता है
    Tanoj Dadhich
    15 Likes
    जब तक होगा नाम मेरा इस दुनिया में
    तब तक तो उसकी शादी हो जाएगी
    Tanoj Dadhich
    36 Likes
    बीस बरस तक बाप उधड़ता है थोड़ा थोड़ा
    तब सिलता है इक बेटी की शादी का जोड़ा
    Tanoj Dadhich
    30 Likes
    ग़ज़लें लिखकर सबसे पहले उसको भेजा करता हूँ
    जैसे खाना बन जाने पर भोग लगाया जाता है
    Tanoj Dadhich
    36 Likes
    बोसा करने जब मैं आगे बढ़ जाऊँ
    तुम भी टेढ़ी अपनी गर्दन कर लेना
    Tanoj Dadhich
    33 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Tanoj Dadhich

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari