Tanoj Dadhich

Tanoj Dadhich

@tanojdadhichpoetry

Tanoj Dadhich shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tanoj Dadhich's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

123

Content

167

Likes

5276

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

बहुत हैरान हैं हम भी तुम्हारे बिन बना दिया किसी की मुस्कुराहट ने हमारा दिन बना दिया — Tanoj Dadhich
अगर तुम देर से सोते हो अफ़सर बन नहीं सकते अगर तुम वक़्त पे सोते हो शाइ'र बन नहीं सकते — Tanoj Dadhich
राम कथा में जाने वाले लाखों लोग राम के जैसा बनने वाला एक नहीं — Tanoj Dadhich
दिवाली भी दिवाली अब नहीं है तुम्हारे साथ हर दिन थी दिवाली — Tanoj Dadhich
इतनी जल्दी क्या रहती है मिलने की सूट गुलाबी और दुप्पटा काला है — Tanoj Dadhich
बुरा मत मानना लेकिन तेरे चेहरे से लगता है ज़माना हो गया तुझ को किसी की गोद में सोए — Tanoj Dadhich
इतना मुश्किल थोड़ी है ग़ज़लें कहना बस चींटी के पर्वत चढ़ने जैसा है — Tanoj Dadhich
दौलत तमाम उम्र की आधी नहीं हुई अच्छा हुआ जो आपसे शादी नहीं हुई — Tanoj Dadhich
एक ग़ज़ल से जिस की मूरत मैं ने आज बनाई है एक दफ़ा जो वो पढ़ ले तो प्राण प्रतिष्ठा हो जाए — Tanoj Dadhich
पार्क में सब दोस्त मेरे राह देखें हैं मेरी अब तो जाने दो मुझे अब तो पढ़ाई हो गई — Tanoj Dadhich
दवाओं की रसीदें देख ली थीं किताबें इस लिए माँगी नहीं हैं — Tanoj Dadhich
पहली ग़लती पर मत छोड़ो मुझ को तुम पहली रोटी गोल नहीं बनती जानाँ — Tanoj Dadhich
रूठ अगर जाए तो फिर हफ़्तों रूठे इक आदत उस में भी ग़ज़लों वाली थी — Tanoj Dadhich

Ghazal