ये रहमत हो जाए हमपर अगले साल
काश चले जाएँ अपने घर अगले साल
हाथ नजूमी ने देखा और ये बोला
आप सफल हो जाएँगे, पर अगले साल
बारह मास दिया है जितना दुख तुमने
उतनी ख़ुशियाँ बरसे तुमपर अगले साल
फ़ोन जनमदिन पर ही शायद वो कर दे
जल्दी आए यार सितम्बर अगले साल
हम जैसो का बचपन ये कहकर गुज़रा
ले आएँगे अच्छे नम्बर अगले साल
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Tanoj Dadhich
our suggestion based on Tanoj Dadhich
As you were reading Udas Shayari Shayari