Propose Shayari - Express your love with heart-touching words and romantic proposal lines

Propose Shayari is the art of expressing your deepest feelings through soulful verses. Whether you are stepping into a new relationship or confessing a hidden crush, these lines help you convey your izhar with elegance and emotion.

What is Propose Shayari?

Propose Shayari is a form of romantic poetry specifically written to express one's love or feelings to a partner or crush for the first time.

Propose Shayari in Hindi

The most authentic collection of proposal verses written in simple yet profound Hindi to help you say what's in your heart.

शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr
कभी कभी तो झगड़ने का जी भी चाहेगा मगर ये जंग मोहब्बत से जीती जाएगी — Amaan Abbas Naqvi
ये तू जो मोहब्बत में सिला माँग रहा है ऐ शख़्स तू अंदर से भिकारी तो नहीं है — Ali Zaryoun
और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा — Faiz Ahmad Faiz
गिला भी तुझ से बहुत है मगर मोहब्बत भी वो बात अपनी जगह है ये बात अपनी जगह — Basir Sultan Kazmi
ये मोहब्बत है ये मर जाने से भी जाती नहीं तू कोई क़ैदी नहीं है जो रिहा हो जाएगा — Ali Zaryoun
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़ियादा उसे रुलाती थी — Ali Zaryoun
दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के — Faiz Ahmad Faiz

Take your confession to the next level with our soulful Izhar Shayari .

Propose Shayari on Love

Explore deep verses that celebrate the purity of love and the courage required to confess your feelings to your soulmate.

अब मैं क्या अपनी मोहब्बत का भरम भी न रखूँ मान लेता हूँ कि उस शख़्स में था कुछ भी नहीं — Jawwad Sheikh
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे — Ahmad Faraz
माना के मोहब्बत का छुपाना है मोहब्बत चुपके से किसी रोज़ जताने के लिए आ — Ahmad Faraz
हज़ार इश्क़ करो लेकिन इतना ध्यान रहे कि तुम को पहली मोहब्बत की बद-दुआ न लगे — Abbas Tabish
शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ायल हूँ मगर मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला — Ahmad Faraz
क़ब्रों में नहीं हम को किताबों में उतारो हम लोग मोहब्बत की कहानी में मरे हैं — Ajaz tawakkal
हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
किसी भूके से मत पूछो मोहब्बत किस को कहते हैं कि तुम आँचल बिछाओगे वो दस्तर-ख़्वान समझेगा — Zubair Ali Tabish

Combine these proposal lines with the magic of Ishq Shayari for a perfect moment.

Romantic Propose Lines for Him/Her

Tailored poetic lines designed to make your partner feel special during a candlelit dinner or a quiet walk together.

कोई पागल ही मोहब्बत से नवाज़ेगा मुझे आप तो ख़ैर समझदार नज़र आते हैं — Zubair Ali Tabish
मोहब्बत दो-क़दम पर थक गई थी मगर ये हिज्र कितना चल रहा है — Zubair Ali Tabish
इब्तिदा वो थी कि जीना था मोहब्बत में मुहाल इंतिहा ये है कि अब मरना भी मुश्किल हो गया — Jigar Moradabadi
मोहब्बत के घरों के कच्चे-पन को ये कहाँ समझें इन आँखों को तो बस आता है बरसातें बड़ी करना — Waseem Barelvi
कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish
उन का जो फ़र्ज़ है वो अहल-ए-सियासत जानें मेरा पैग़ाम मोहब्बत है जहाँ तक पहुँचे — Jigar Moradabadi
मोहब्बत में हम तो जिए हैं जिएँगे वो होंगे कोई और मर जाने वाले — Jigar Moradabadi
तमाम फ़र्क़ मोहब्बत में एक बात के हैं वो अपनी ज़ात का नईं है हम उस की ज़ात के हैं — Pallav Mishra
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी — Sahir Ludhianvi

Add a touch of passion to your words with Romantic Shayari collection.

Propose Shayari with Meaning

Poetry that goes beyond words, touching upon the depth of commitment and the beauty of starting a new journey together.

इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर हम ग़रीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़ — Sahir Ludhianvi
मिरे सलीक़े से मेरी निभी मोहब्बत में तमाम उम्र मैं नाकामियों से काम लिया — Meer Taqi Meer
मोहब्बत की तो कोई हद, कोई सरहद नहीं होती हमारे दरमियाँ ये फ़ासले, कैसे निकल आए — Khalid Moin
मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी — Afzal Khan
ये मोहब्बत की कहानी नहीं मरती लेकिन लोग किरदार निभाते हुए मर जाते हैं — Abbas Tabish
पत्थर के ख़ुदा पत्थर के सनम पत्थर के ही इंसाँ पाए हैं तुम शहर-ए-मोहब्बत कहते हो हम जान बचा कर आए हैं — Sudarshan Fakir
यक़ीं मोहकम अमल पैहम मोहब्बत फ़ातेह-ए-आलम जिहाद-ए-ज़िंदगानी में हैं ये मर्दों की शमशीरें — Allama Iqbal
बिछड़ने का इरादा है तो मुझ से मशवरा कर लो मोहब्बत में कोई भी फ़ैसला ज़ाती नहीं होता — Afzal Khan
ये मोहब्बत के महल तामीर करना छोड़ दे मैं भी शहज़ादा नहीं हूँ तू भी शहज़ादी नहीं — Afzal Khan
मोहब्बत रंग दे जाती है जब दिल दिल से मिलता है मगर मुश्किल तो ये है दिल बड़ी मुश्किल से मिलता है — Jaleel Manikpuri

Build a foundation of trust with our beautiful Wada Shayari .

First Time Proposal Thoughts

Nervous about your first confession? These thoughts and quotes capture the sweet anxiety and excitement of a first proposal.

जो दिल रखते हैं सीने में वो काफ़िर हो नहीं सकते मोहब्बत दीन होती है वफ़ा ईमान होती है — Arzoo Lakhnavi
या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को — Shahryar
किस मुँह से करें उन के तग़ाफ़ुल की शिकायत ख़ुद हम को मोहब्बत का सबक़ याद नहीं है — Hafeez Banarasi
बस मोहब्बत बस मोहब्बत बस मोहब्बत जान-ए- मन बाक़ी सब जज़्बात का इज़हार कम कर दीजिए — Farhat Ehsaas
मोहब्बत वहीं तक है सच्ची मोहब्बत जहाँ तक कोई अहद-ओ-पैमाँ नहीं है — Arzoo Lakhnavi
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
ओ दिल तोड़ के जाने वाले दिल की बात बताता जा अब मैं दिल को क्या समझाऊँ मुझ को भी समझाता जा — Hafeez Jalandhari
याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है — Jamal Ehsani

2 Line Propose Shayari

Short, crisp, and impactful two-liners that deliver your message directly to the heart without being overly long.

न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
तुझे मेरी मोहब्बत पे ऐतिबार हो जाना मुमकिन नहीं है गधे का समझदार हो जाना — Bhavesh kumar
मोहब्बत का तुम से असर क्या कहूँ नज़र मिल गई दिल धड़कने लगा — Akbar Allahabadi
दिल में न हो जुरअत तो मोहब्बत नहीं मिलती ख़ैरात में इतनी बड़ी दौलत नहीं मिलती — Nida Fazli
ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते — Asad Bhopali
मोहब्बत के इक़रार से शर्म कब तक कभी सामना हो तो मजबूर कर दूँ — Akhtar Shirani
अब तो बीमार-ए-मोहब्बत तेरे क़ाबिल-ए-ग़ौर हुए जाते हैं — Dagh Dehlvi
दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती — Hastimal Hasti
मोहब्बत को छुपाए लाख कोई छुप नहीं सकती ये वो अफ़्साना है जो बे-कहे मशहूर होता है — Lala Madhav Ram Jauhar

Propose Shayari for Status

Perfectly sized verses for your WhatsApp and Facebook status to drop a subtle hint to that special someone.

जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
कहीं पड़े न मोहब्बत की मार होली में अदास प्रेम करो दिल से प्यार होली में — Nazeer Banarasi
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
ये ठीक है कि तुम सेे मोहब्बत नहीं मुझे ये भी है ठीक तुम को मगर चाहती हूँ मैं — Sabeen Saif
तू ने जिस बात को इज़हार-ए-मुहब्बत समझा बात करने को बस इक बात रखी थी हम ने — Ameer Imam
हज़ारों काम मोहब्बत में हैं मज़े के 'दाग़' जो लोग कुछ नहीं करते कमाल करते हैं — Dagh Dehlvi
बताऊँ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है — Asrar Ul Haq Majaz
ये मोहब्बत भी किन दिनों में हुई दिल मिलाने थे हाथ से भी गए — Kafeel Rana

Short Proposal Captions

Ideal for Instagram posts and reels, these captions are modern, romantic, and designed for social media sharing.

कहने देती नहीं कुछ मुँह से मोहब्बत मेरी लब पे रह जाती है आ आ के शिकायत मेरी — Dagh Dehlvi
मोहब्बत करने वाले कम न होंगे तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे — Hafeez Hoshiarpuri
मोहब्बत कर मोहब्बत कर यही बस कह रहा है दिल सुन अपने दिल की तू ये ग़ैर की आवाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था — Shayra kirti

FAQs

You can use these poetic lines in a handwritten note, as a caption for a romantic photo, or send them as a thoughtful message to make your proposal more memorable.
While both are romantic, Propose Shayari specifically focuses on the 'Izhar' or the act of confession and asking for a commitment in a relationship.
Yes, our collection includes short 2-line Propose Shayari that is perfectly optimized for WhatsApp status and Instagram stories.
Words like 'Izhar' (confession), 'Iqrar' (acceptance), and 'Humsafar' (companion) are commonly used to add a touch of Urdu grace to your proposal.
Poetry touches the heart directly. Using rhythmic and meaningful verses shows effort and helps convey emotions that simple prose often cannot capture.