Aasif Munawwar

Aasif Munawwar

@aasif_Munawwar

Aasif Munawwar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aasif Munawwar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

9

Likes

35

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

आँखों में आए लम्हे को बैठे निकल गए मैं जागा इस से पहले ही सपने निकल गए — Aasif Munawwar
जागता रहता हूँ मैं नींद कहाँ आती है मेरी हर रात ख़यालों में गुज़र जाती है — Aasif Munawwar
लफ़्ज़ों के वार करते हो तुम भी अजीब हो कह दो न साफ़-साफ़ मिरी जान चाहिए — Aasif Munawwar
एक लड़की उदास रहती है जो मिरे आस पास रहती है — Aasif Munawwar
वक़्त-ए-रुख़्सत थी नमी उस की भी आँखों में जब प्यार 'आसिफ़' का भला कैसे भुलाया होगा — Aasif Munawwar
प्यार तो हर कोई कर लेता है लेकिन 'आसिफ़' उस का इज़हार भी करने को जिगर लगता है — Aasif Munawwar
चंद लुक़्में, लिबास और मस्कन इतनी होती है आदमी की भूक — Aasif Munawwar

Ghazal

अना-परस्त हूँ फिर भी ख़रीद सकता हूँ तिरे लिए मैं बुलंदी ख़रीद सकता हूँ मैं तेरे सर के लिए ताज तो नहीं लेकिन मैं तेरे पाँव की जूती ख़रीद सकता हूँ मैं चाहता हूँ तिरे साथ भीगूँ बारिश में नहीं तो यार मैं छतरी ख़रीद सकता हूँ सुपुर्द कर के तिरे होंठ को हँसी यकसर मैं तेरी आँख का पानी ख़रीद सकता हूँ ये कहता है बड़ी मा'सूमियत से इक बच्चा खिलौना अच्छा है! अम्मी ख़रीद सकता हूँ मुझे पसंद है हक़ बात की अदा वरना फ़रेब दे के तसल्ली ख़रीद सकता हूँ किसी को कुछ भी बताना फ़ुज़ूल है मेरा वो जानता है मैं जो भी ख़रीद सकता हूँ किसी गरीब से शीशा ख़रीद कर 'आसिफ़' मैं अपने आप का सानी ख़रीद सकता हूँ — Aasif Munawwar