Romance Shayari - Dil se nikle pyaar bhare jazbaat aur romantic alfaaz

Romance shayari beautifully expresses the magic of love, where every word feels like a heartbeat. From soft emotions to intense ishq, these lines capture affection, attraction, and deep connection. Whether you're sharing feelings or reading for comfort, romantic poetry adds warmth and charm to every moment.

What is romance shayari?

Romance shayari is a form of poetic expression that captures feelings of love, attraction, and emotional connection through heartfelt words.

Romance Shayari in Hindi

Explore romantic shayari in Hindi that captures pure love and heartfelt emotions.

न हारा है इश्क़ और न दुनिया थकी है दिया जल रहा है हवा चल रही है — Khumar Barabankvi
पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी अब हमें धूप जगाती है तो दुख होता है — Munawwar Rana
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
बहुत आसान है कहना, बुरा क्या है भला क्या है करोगे इश्क़ तब मालूम होगा, मसअला क्या है — Bhaskar Shukla
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
इश्क़ में कहते हो हैरान हुए जाते हैं ये नहीं कहते कि इंसान हुए जाते हैं — Josh Malihabadi
ये दुनिया मुस्कुराते शख़्स को ही प्यार देती है ज़रा सा भी कोई रोया तो ठोकर मार देती है — Chandan Rai
तेरी ख़ुशियों का सबब यार कोई और है ना दोस्ती मुझ सेे है और प्यार कोई और है ना — Ali Zaryoun
तू जो हर रोज़ नए हुस्न पे मर जाता है तू बताएगा मुझे इश्क़ है क्या जाने दे — Ali Zaryoun

If you enjoy poetic expressions of love, explore more through romantic shayari .

Romance Shayari on Love

Feel the depth of love and attraction through expressive romantic shayari lines.

औरों का बताया हुआ रस्ता नहीं चुनते जो इश्क़ चुना करते हैं, दुनिया नहीं चुनते — Bhaskar Shukla
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के, ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से, मोहब्बत हो गई तुम से — Zubair Ali Tabish
कूचा-ए-इश्क़ में निकल आया जिस को ख़ाना-ख़राब होना था — Jigar Moradabadi
क़ब्रों में नहीं हम को किताबों में उतारो हम लोग मोहब्बत की कहानी में मरे हैं — Ajaz tawakkal
कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish
उस के इश्क़ में बाल बढ़ाने वालों सुन लो उस के घर वाले तो पैसा देखेंगे — Shaad Imran
इश्क़ जब तक न कर चुके रुस्वा आदमी काम का नहीं होता — Jigar Moradabadi
इश्क़ ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया वर्ना हम भी आदमी थे काम के — Mirza Ghalib

For deeper emotions of love, you can also read love shayari .

Romance Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind romantic shayari with simple meanings.

इश्क़ हो जाए किसी से कोई चारा तो नहीं सिर्फ़ मुस्लिम का मोहम्मद पे इजारा तो नहीं — Kunwar Mohinder Singh Bedi Sahar
तुम्हारा प्यार तो साँसों में साँस लेता है जो होता नश्शा तो इक दिन उतर नहीं जाता — Waseem Barelvi
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी — Sahir Ludhianvi
इश्क़ इक 'मीर' भारी पत्थर है कब ये तुझ ना-तवाँ से उठता है — Meer Taqi Meer
मकीन-ए-दिल को ख़ानुमा-ख़राबियों से इश्क़ था क़याम ढूँढ़ता रहा तुम्हारी छत के बा'द भी — Pallav Mishra
बढ़ाई मय जो मोहब्बत से आज साक़ी ने ये काँपे हाथ कि साग़र भी हम उठा न सके — Majrooh Sultanpuri
दुकानें नफ़रतों की ख़ूब आसानी से चलती हैं अजब दुनिया है जाने इश्क़ क्यूँ करने नहीं देती — Bhaskar Shukla
तिरे इश्क़ की इंतिहा चाहता हूँ मिरी सादगी देख क्या चाहता हूँ — Allama Iqbal

To connect more with emotional depth, explore ehsaas shayari .

Romance Shayari on Feelings

Express your inner feelings and emotions with soulful romantic poetry.

यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
मोहब्बत नेक-ओ-बद को सोचने दे ग़ैर-मुमकिन है बढ़ी जब बे-ख़ुदी फिर कौन डरता है गुनाहों से — Arzoo Lakhnavi
हँस के फ़रमाते हैं वो देख के हालत मेरी क्यूँँ तुम आसान समझते थे मोहब्बत मेरी — Ameer Minai
ये जो मैं होश में रहता नहीं तुम सेे मिल कर ये मिरा इश्क़ है तुम इस को नशा मत समझो — Shakeel Azmi
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
यक़ीं मोहकम अमल पैहम मोहब्बत फ़ातेह-ए-आलम जिहाद-ए-ज़िंदगानी में हैं ये मर्दों की शमशीरें — Allama Iqbal
ये मोहब्बत की कहानी नहीं मरती लेकिन लोग किरदार निभाते हुए मर जाते हैं — Abbas Tabish
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है — Jamal Ehsani

For intense emotional expression, you may also like ishq shayari .

Romance Shayari for Couples

Perfect romantic lines for couples to share love and affection together.

न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ चलती है कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता — Bashir Badr
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
अब तो बीमार-ए-मोहब्बत तेरे क़ाबिल-ए-ग़ौर हुए जाते हैं — Dagh Dehlvi
इश्क़ माशूक़ इश्क़ आशिक़ है या'नी अपना ही मुब्तला है इश्क़ — Meer Taqi Meer
दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे हर रस्म-ए-मोहब्बत को मिटाने के लिए आ — Hasrat Jaipuri
इस तअल्लुक़ में नहीं मुमकिन तलाक़ ये मोहब्बत है कोई शादी नहीं — Anwar Shaoor
मोहब्बत का तुम से असर क्या कहूँ नज़र मिल गई दिल धड़कने लगा — Akbar Allahabadi
ज़िक्र जब होगा मोहब्बत में तबाही का कहीं याद हम आएँगे दुनिया को हवालों की तरह — Sudarshan Fakir
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi

Celebrate relationships beautifully with relationship shayari .

2 Line Romance Shayari

Short and sweet two-line romance shayari for quick emotional expression.

इश्क़ कहाँ अब पहले वाला होता है इश्क़ से बढ़कर इश्क़ का चर्चा होता है — Shariq Kaifi
बताऊँ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है — Asrar Ul Haq Majaz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ में ख़ुद-कुशी नहीं करते इश्क़ में इंतिज़ार करते हैं — Rajesh Reddy
दरअस्ल मैं ने मशक़्क़त नहीं मोहब्बत की हथेलियों पे नहीं मेरे दिल पे छाले है — Ismail Raaz
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
खूब पहचान लो असरार हूँ मैं जिंस ए उल्फ़त का तलबगार हूँ मैं — Asrar Ul Haq Majaz
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
ये मोहब्बत भी किन दिनों में हुई दिल मिलाने थे हाथ से भी गए — Kafeel Rana

Short Romance Shayari

Compact romantic shayari lines that express love in a few words.

गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो — Divy Kamaldhwaj
मोहब्बत करने वाले कम न होंगे तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे — Hafeez Hoshiarpuri
हम जानते तो इश्क़ न करते किसू के साथ ले जाते दिल को ख़ाक में इस आरज़ू के साथ — Meer Taqi Meer
ये ठीक है कि तुम सेे मोहब्बत नहीं मुझे ये भी है ठीक तुम को मगर चाहती हूँ मैं — Sabeen Saif
नई दुनिया बनाऊँगा मगर मैं अपनी दुनिया का ख़ुदा भी इश्क़ में खोया हुआ लड़का बनाऊँगा — Satya Prakash Soni

Romance Shayari for Status

Update your WhatsApp or social media with romantic shayari status.

इश्क़ तू ने बड़ा नुक़सान किया है मेरा मैं तो उस शख़्स से नफ़रत भी नहीं कर सकता — Liaqat Jafri
इन से उम्मीद न रख हैं ये सियासत वाले ये किसी से भी मोहब्बत नहीं करने वाले — Nadim Nadeem
मोहब्बत अपनी क़िस्मत में नहीं है इबादत से गुज़ारा कर रहे है — Fahmi Badayuni
बहन का प्यार जुदाई से कम नहीं होता अगर वो दूर भी जाए तो ग़म नहीं होता — Unknown
प्यार का जादू सब के सर पर चढ़ कर फिर तो बोलेगा तुम बनना कान्हा की मुरली मधुबन हम हो जाएँगे — Safia Rag Alvi
हम को नीचे उतार लेंगे लोग इश्क़ लटका रहेगा पंखे से — Zia Mazkoor
मैं शा'इर हूँ मोहब्बत का मिरे दुख भी रसीले हैं — Farhat Abbas Shah
वो जिसे इक मिसाल बनना था वो नमूना बना मोहब्बत में — Tanoj Dadhich
यही अंजाम अक्सर हम ने देखा है मोहब्बत का कहीं राधा तरसती है कहीं कान्हा तरसता है — Virendra Khare Akela

Romance Shayari Captions

Romantic caption ideas for Instagram posts, reels, and photos.

प्यार की रात हो छत पर हो तेरा साथ तो फिर चाँद को बीच में डाला नहीं जाता मुझ सेे — Waseem Barelvi
भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi
उस ने फिर प्यार जताया है ख़ुदा ख़ैर करे कोई तो नेक इरादा है ख़ुदा ख़ैर करे — Nami Nadri
मुझ में थोड़ी सी जगह भी नहीं नफ़रत के लिए मैं तो हर वक़्त मोहब्बत से भरा रहता हूँ — Mirza Athar Zia
लगता है कहीं प्यार में थोड़ी सी कमी थी और प्यार में थोड़ी सी कमी कम नहीं होती — Aqeel Nomani
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar
उरूज पर है अज़ीज़ो फ़साद का सूरज जभी तो सूखती जाती हैं प्यार की झीलें — Nami Nadri
तू मेरा इश्क़-विश्क था वरना हम तुझे जीत लेते धोखे से — Shadab Asghar

FAQs

Yes, romance shayari is perfect for WhatsApp status as it helps you express love and emotions in a short and impactful way.
Love shayari covers all aspects of love, including pain and separation, while romance shayari focuses more on attraction, affection, and beautiful emotional moments.
Absolutely, romance shayari works beautifully as Instagram captions, especially for couples, selfies, or romantic posts.
People read romance shayari to feel connected, express emotions, and enjoy the beauty of love through poetic words.
Yes, romance shayari is available in Hindi, English, and Hinglish formats, making it accessible and relatable for different audiences.
Yes, many people use romance shayari to subtly express their feelings when they find it hard to say things directly.