Sada Ambalvi

Sada Ambalvi

@sada-ambalvi

Sada Ambalvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sada Ambalvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

6

Likes

93

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

बड़ा घाटे का सौदा है 'सदा' ये साँस लेना भी बढ़े है उम्र ज्यूँँ-ज्यूँँ ज़िंदगी कम होती जाती है — Sada Ambalvi
तुम सितारों के भरोसे पे न बैठे रहना अपनी तदबीर से तक़दीर बनाते जाओ — Sada Ambalvi
वक़्त हर ज़ख़्म का मरहम तो नहीं बन सकता दर्द कुछ होते हैं ता-उम्र रुलाने वाले — Sada Ambalvi

Ghazal

वो तो ख़ुश्बू है हर इक सम्त बिखरना है उसे दिल को क्यूँँ ज़िद है कि आग़ोश में भरना है उसे क्यूँँ सदा पहने वो तेरा ही पसंदीदा लिबास कुछ तो मौसम के मुताबिक़ भी सँवरना है उसे उस को गुलचीं की निगाहों से बचाए मौला वो तो ग़ुंचा है अभी और निखरना है उसे हर तरफ़ चाहने वालों की बिछी हैं पलकें देखिए कौन से रस्ते से गुज़रना है उसे दिल को समझा लें अभी से तो मुनासिब होगा इक न इक रोज़ तो वादे से मुकरना है उसे हम ने तस्वीर है ख़्वाबों की मुकम्मल कर ली एक रंग-ए-हिना बाक़ी है जो भरना है उसे ख़्वाब में भी कभी छूना तो वज़ू कर के 'सदा' कभी मैला कभी रुस्वा नहीं करना है उसे — Sada Ambalvi