Sukoon Shayari Collection - Dil ko milne wali shanti aur inner peace ki shayari

Sukoon shayari reflects the calmness and peace that the heart quietly seeks in a noisy world. These lines capture moments of inner silence, emotional balance, and that rare feeling of chain and itminaan. Whether it comes from love, solitude, or self-acceptance, sukoon is the poetry of a peaceful soul.

What is sukoon shayari?

Sukoon shayari is poetry that expresses inner peace, calmness, and emotional balance. It reflects moments when the heart feels relaxed and free from stress or chaos.

Sukoon Shayari in Hindi

Peaceful Hindi lines that beautifully express inner calm and emotional balance.

और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा — Faiz Ahmad Faiz
हमारी मौत पर बेशक ज़माना आएगा रोने मगर ज़िंदा हैं जब तक चैन से जीने नहीं देगा — Astitwa Ankur
दिल को सुकून रूह को आराम आ गया मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया — Jigar Moradabadi
जो चराग़ सारे बुझा चुके उन्हें इंतिज़ार कहाँ रहा ये सुकूँ का दौर-ए-शदीद है कोई बे-क़रार कहाँ रहा — Ada Jafarey
ये मुझे चैन क्यूँ नहीं पड़ता एक ही शख़्स था जहान में क्या — Jaun Elia
मैं हार रहा हूँ और बड़े इत्मीनान से ऐसे की जैसे हार का मतलब नहीं पता — Shubham Sarkar
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है — Naqsh Lyallpuri
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े — Kaifi Azmi

If you enjoy peaceful expressions, explore more in peace shayari for similar calming vibes.

Sukoon Shayari on Life

Thoughtful verses about finding peace and meaning in everyday life moments.

'इंशा'-जी उठो अब कूच करो इस शहर में जी को लगाना क्या वहशी को सुकूँ से क्या मतलब जोगी का नगर में ठिकाना क्या — Ibn E Insha
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ' ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा — Anwar Taban
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi
हैरान हो के देख रहे हैं मुझे अज़ाब मैं मर रहा हूँ और बहुत इत्मीनान से — Vikram Gaur Vairagi
ये कहते हो तिरे जाने से दिल को चैन आएगा तो जाता हूँ, ख़ुदा हाफ़िज़! मगर तुम झूठ कहते हो — Zubair Ali Tabish
बे तेरे क्या वहशत हम को तुझ बिन कैसा सब्र-ओ-सुकूँ तू ही अपना शहर है जानी तू ही अपना सहरा है — Ibn E Insha
दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया — Josh Malihabadi
उँगलियों चैन पड़ गया तुम को उस ने इग्नोर कर दिया मैसेज — Nadim Nadeem

For deeper reflections, you can also read zindagi shayari that connects life and emotions.

Sukoon Shayari on Love

Romantic lines where love becomes the source of peace and emotional comfort.

कुछ तो करें कि दिल ये कहीं और जा लगे कुछ देर के लिए सही आँखों को चैन हो — Afzal Ali Afzal
क्या वाक़ई वो तेरी पाज़ेब की खनक थी ऐसा सुकून तो बस नुसरत के गाने में है — Neeraj Neer
कहाँ कहाँ पे उसे ढूँढ़ते हैं हम यारों किसी के लम्स से होता था जो सुकूँ दिल को — Afzal Ali Afzal
जल चुका है जिस्म मेरा राख हूँ मैं पर मुझे अब भी मिली राहत नहीं है — Shashank Shekhar Pathak
पहले लगा था हिज्र में जाएँगे जान से पर जी रहे हैं और भी हम इत्मीनान से — Ankit Maurya
सुकून ए क़ल्ब होता है मुयस्सर तेरा जब नाम आता है लबों पर — Kiran K
सुकून देती थी तब मुझ को वस्ल की सिगरेट अब उस के हिज्र के फ़िल्टर से होंठ जलते हैं — Upendra Bajpai
एक ही शख़्स नहीं होता सदा दिल का सुकूँ एक करवट पे कभी नींद नहीं आ सकती — Rehan Mirza

Love often brings peace, just like in love shayari filled with heartfelt emotions.

Sukoon Shayari with Meaning

Simple yet deep shayari with meanings that highlight true inner peace.

उसूली तौर पे मर जाना चाहिए था मगर मुझे सुकून मिला है तुझे जुदा कर के — Ali Zaryoun
मुसीबतों में तो याद करते ही हैं किसी को ये लोग सारे मगर कभी जो सुकूँ में आए ख़याल मेरा तो लौट आना — Hasan Raqim
ऐ दोस्त जुदाई में तेरी कुछ ऐसे भी लम्हे आते हैंसजों पे भी तड़पा करता हूँ काँटों पे भी राहत होती है — Saba Afghani
क़सम ख़ुदा की बड़े तजरबे से कहता हूँ गुनाह करने में लज़्ज़त तो है सुकून नहीं — Mehshar Afridi
न जाने रूठ के बैठा है दिल का चैन कहाँ मिले तो उस को हमारा कोई सलाम कहे — Kaleem Aajiz
हम को न मिल सका तो फ़क़त इक सुकून-ए-दिल ऐ ज़िंदगी वगरना ज़माने में क्या न था — Azad Ansari
ये किस अज़ाब में छोड़ा है तू ने इस दिल को सुकून याद में तेरी न भूलने में क़रार — Shohrat Bukhari
एक तेरा ही तबस्सुम तो न था वजह-ए-सुकूँ मेरे आँसू भी मोहब्बत में बहुत काम आए — Mushfiq Khwaja

If you like meaningful lines, explore ehsaas shayari that capture deeper feelings.

Sukoon Shayari on Silence

Verses that show how silence and khamoshi often bring the deepest peace.

कोई हमें रखे न रखे याद ऐ वतन दिल में सुकून है कि तेरे कुछ तो काम आए — Haresh Vanza
फिर उम्र भर कभी न सुकूँ पा सका ये दिल कटने थे जो भी कट गए राहत में चार दिन — A G Josh
मुझे उस की पेशानी का सुकून बनना था मगर उस की रूह की अज़ीयत का सबब बन गया हूँ — Mohammad Shahrukh Qureshi
कुँए में चलो कूद जाते हैं दोनों तभी इस ज़माने को राहत बचेगी — Aarush Sarkaar
जन्नती सुकून की तलाश में अगर चलूँ मिल सके मुझे सुकून सिर्फ़ माँ कि गोद में — Zain Aalamgir
इतना कम-ज़र्फ़ न बन उस के भी सीने में है दिल उस का एहसास भी रख अपनी ही राहत पे न जा — Aitbar Sajid
चाँद हो तुम चकोर हैं आँखें हिज्र ये इत्मीनान वाला है — Saarthi Baidyanath

Silence has its own beauty, much like in khamoshi shayari that reflects quiet emotions.

2 Line Sukoon Shayari

Short two-line shayari capturing calm emotions in a simple way.

आलम में कहीं बादल ख़ूब बरसते हैं जन्नत में कहीं राहत शे'र सुनाते हैं — Gaurav Singh
तुम्हारा हिज्र बड़े ही सुकून से गुज़रा भटकते रहना था और बस मलाल करना था — Monis faraz
वो लोग जिन्हें शे'र सुनाने थे अमन के वो लोग सबके मन में जहर घोल कर रहे — Gaurav Singh
ये सदा-ए-ग़ैब और फिर ये सदा-ए-दिल "अमन" हो सके क़ाफ़िर न हम तो हो सके ज़ाहिद यहाँ — Aman Kumar Shaw "Haif"
सुकून आप को देती है महफ़िल-ए-ख़ूबाँ हमें तो मुल्क-ए-ख़मोशाँ सुकून देता है — Shajar Abbas
रात भर मन भटकता रहा और मैं चैन से सो न पाया तुम्हारी क़सम — Gaurav Singh
लोग खाते हैं गोलियाँ "अकबर" हम को चाय सुकून देती है — ''Akbar Rizvi"
न जीने का सुकूँ है न मरने की इजाज़त है यार ज़िन्दगी भी न जाने कैसी फ़ज़ीहत है — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
सारी रात ही ये चैन से सोने नहीं देती तेरी याद जैसे मान लो नौ-ज़ाइदा बच्ची — Sarvjeet Singh
सिवाए तालियों के कुछ नहीं मिलता ग़ज़लगोई फ़क़त धंधा सुकूँ का है — Neeraj Neer

Short Sukoon Shayari

Quick and soothing lines that express peace in very few words.

क्या-क्या छीना है मुझ सेे उस ने बतलाऊँ नींद, चैन, मुस्कान, ख़ुशी, वो, मैं या'नी सब — Saahir
सुकूँ को प्यार मतलब से बनाते हो हमें भी यार मतलब से बनाते हो — Anurag Pandey
सियासत में न उलझो तुम अभी ठहरो अमन फ़ैला रहे सरकार रहने दो — Tiwari Jitendra
मेरे ज़ख़्मों की दवा कोई नीलोफ़र तो नहीं मगर ख़ुशबू उस की, दिल को कुछ पल राहत देती है — A R Sahil "Aleeg"
यार तो कई है आराम-ए-जाँ जहाँ में इस पर यहाँ सुकून-ए-दिल सिर्फ़ एक नुसरत है — Kartik tripathi
चाँदनी रात है और राहत है चाँद तो साथ है और राहत है — Akash Panwar

Sukoon Shayari for WhatsApp Status

Perfect peaceful lines to share as WhatsApp status for calm vibes.

गले से लगा लो कभी तो कभी तो मुझे चैन आए — MOHSIN JAHANGIR
जब तक कि आदमी को सुकूँ की तलाश है सौ इंक़िलाब आएँगे इक इंक़िलाब क्या — Dharamraj deshraj
चाहता हूँ सुकून मिल जाए झूठ दिन रात बोलता हूँ मैं — Sayeed Khan
यहाँ पे दर्द दिल में हो रहा है वहाँ तो चैन से वो सो रहा है — Raunak Karn
ज़िन्दगी हमें जब उलझन तमाम देती है मौत चैन का फिर दे इक पयाम देती है — Shivam Mishra
रात इतनी तवील कैसे है नींद आती नहीं सुकून नहीं — Meem Alif Shaz
देखा उसे मैं ने झुकाकर नैन को कोई गया है लूट मेरे चैन को — Akash Kumar
सुकून-ए-दिल नहीं मिलता विसाल-ए-यार में हर बार मियाँ इक रोज़ वो हम सेे मिली थी फिर न मिलने हेतु — Sandeep dabral 'sendy'
मेरा सुकून मेरा चैन छीनने वाले तुझे कभी भी मय्यसर सुकून-ओ-चैन न हो — Shajar Abbas
अब तक मिला नहीं है कहाँ है सुकून ए दिल ख़ुद को मैं खो दिया हूँ इसे ढूँढ़ते हुए — Shaikh Sohail

Sukoon Captions for Instagram

Calm and aesthetic captions that reflect inner peace on Instagram.

हम भी सो जाएँगे इक दिन राहत की तरह ख़ामोशी से — Meem Alif Shaz
मिल जाए ऐ ‘सफ़र’ भी दिल-ओ-जान को सुकूँ ‘ग़ालिब’ के पैरहन का मैं घागा जो हो सकूँ — SHIV SAFAR
दिल बड़ा ही था सुकूँ में क्यूँँ 'पथिक' दफ़अ'तन जो आप से मिलना हुआ — Suraj "pathik"
रात में यूँँ सुकून का होना बात में यूँँ जुनून का होना — Seema Mahapatra
आह! जाँ को मेरी सुकूँ नहीं है आज फिर यूँँ हुआ कि यूँँ नहीं है — Mohammad Talib Ansari
कभी ख़ामोश रह कर भी तमाशा देख लेता हूँ सुकूँ में हूँ, ज़माने की हताशा देख लेता हूँ — Kushal "PARINDA"
जो ज़िंदगी से चाहता था मिल गया मुझे फिर भी मुझे सुकून मुयस्सर नहीं हुआ — shaan manral
तमाम तन्हा व काली रातों को मैं ने काटा है करवटों में सुकून हासिल हो जाए तुम गर ज़रा सा मेरे क़रीब आओ — Rajnish Vishwakarma

FAQs

You can use sukoon shayari for WhatsApp status, Instagram captions, or personal reflection posts to express calm and peaceful feelings.
No, sukoon shayari is not just about happiness. It often comes after pain or struggle, representing the calm that follows emotional storms.
Yes, many sukoon shayari lines are inspired by love, where a person finds peace and comfort in someone’s presence.
Sad shayari focuses on pain and heartbreak, while sukoon shayari reflects calmness, healing, and emotional peace after such experiences.
Yes, sukoon shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, but it is most commonly written in Hindi and Urdu styles.
People read sukoon shayari to feel relaxed, connect with peaceful emotions, and find comfort in words during stressful or emotional times.