Alankrat Srivastava

Alankrat Srivastava

@AlankratSrivastava

Alankrat Srivastava shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Alankrat Srivastava's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

16

Content

143

Likes

913

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

चार मिसरे जो उस्ताद ने थे दिए पढ़ के उस्ताद ख़ुद को बताने लगे — Alankrat Srivastava
हमें पूछो कठिन कितना किसी का दिल चुराना है उन्हें क्या है उन्हें तो बस ज़रा का मुस्कुराना है — Alankrat Srivastava
लाख दुनिया की नज़र में हम बुरे बन जाएँ लेकिन अपनी माँ के आँख के तो हम सितारे ही रहेंगे — Alankrat Srivastava
जीत ले दुनिया को बिन हथियार के कृष्ण की बंसी में ऐसे राग हैं — Alankrat Srivastava
प्रेम की है बात गीत में मगर जो गीत है गीत वो लिखा गया है तेरे इंतिज़ार में — Alankrat Srivastava
तुम सेे सुंदर होंगी तो होंगी बस राधा रानी जू वरना तो तीनों लोकों में तुम सेा सुंदर कोई नईं — Alankrat Srivastava
ज़िन्दगी की उलझनों की फ़िक्र करना छोड़ कर हम तेरी ज़ुल्फों में उलझने की तमन्ना कर रहे हैं — Alankrat Srivastava
हमें सुन कर नई नस्लें मुहब्बत करना सीखेंगी ग़ज़ल में इसीलिए अपनी उदासी बो नहीं सकते — Alankrat Srivastava
भरी आवाज़ से ही ग़म का अंदाज़ा लगा लेना वो क्या है ना कि लड़का हूँ सो खुल के रो नहीं सकता — Alankrat Srivastava
नास्तिक भी गर तेरी ये मुस्कुराहट देख लें तो छोड़ कर विज्ञान तेरे रूप की पूजा करेंगे — Alankrat Srivastava
याद उस को भी मेरी तड़पाएगी देखना वो लौट कर के आएगी — Alankrat Srivastava
दिल की कमज़ोरी मेरी पहचान, प्यारी उड़ती ज़ुलफ़ें और ये मुस्कान प्यारी — Alankrat Srivastava

Ghazal

Nazm