Baaten Shayari Collection - Dil ki baatein, yaadein aur gehri conversations in poetry

Baaten shayari captures the beauty of conversations—spoken or unspoken—that connect hearts. From sweet guftagu of love to silent words filled with emotions, this poetry reflects how simple words can hold deep meanings and memories.

What is baaten shayari?

Baaten shayari is a form of poetry that expresses conversations, thoughts, and unspoken feelings through words. It often reflects emotional talks between hearts, whether spoken or silent.

Baaten Shayari in Hindi

Explore heartfelt baaten shayari in Hindi that captures everyday conversations and deep emotions.

गिला भी तुझ से बहुत है मगर मोहब्बत भी वो बात अपनी जगह है ये बात अपनी जगह — Basir Sultan Kazmi
मैं इस लिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ तू झूठ बोल के आँसू निकाल लेता है — Ahmad Kamal Parvazi
ये आरज़ू भी बड़ी चीज़ है मगर हमदम विसाल-ए-यार फ़क़त आरज़ू की बात नहीं — Faiz Ahmad Faiz
ये एक बात समझने में रात हो गई है मैं उस से जीत गया हूँ कि मात हो गई है — Tehzeeb Hafi
बड़े नादान हो तुम भी ज़रा समझा करो बातें गले मिल कर जो रोती है बिछड़ कर कितना रोएगी — Ankita Singh
ये अलग बात कि ख़ामोश खड़े रहते हैं फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं — Rahat Indori
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
दिल से तो हर मोआ'मला कर के चले थे साफ़ हम कहने में उन के सामने बात बदल बदल गई — Faiz Ahmad Faiz
वो जिस की छाँव में पच्चीस साल गुज़रे हैं वो पेड़ मुझ से कोई बात क्यूँँ नहीं करता — Tehzeeb Hafi

For more expressive words, explore ehsaas shayari filled with deep emotions.

Baaten Shayari on Love Conversations

Romantic baatein that express love, affection, and meaningful talks between hearts.

बात क्या है कि सामने उस के सोचता कुछ हूँ बोलता कुछ हूँ — Fahmi Badayuni
आज तो बे-सबब उदास है जी इश्क़ होता तो कोई बात भी थी — Nasir Kazmi
बात करनी मुझे मुश्किल कभी ऐसी तो न थी जैसी अब है तेरी महफ़िल कभी ऐसी तो न थी — Bahadur Shah Zafar
अब तेरे ज़िक्र पे हम बात बदल देते हैं कितनी रग़बत थी तेरे नाम से पहले पहले — Ahmad Faraz
ज़रा सी बात सही तेरा याद आ जाना ज़रा सी बात बहुत देर तक रुलाती थी — Nasir Kazmi
आप कहते थे कि रोने से न बदलेंगे नसीब उम्र भर आप की इस बात ने रोने न दिया — Sudarshan Fakir
जाने क्या सोच के वो दिल से लगा ली मैं ने सर के ऊपर से जो इक बात गुज़र जानी थी — Pallav Mishra
तेरे ख़त आज लतीफ़ों की तरह लगते हैं ख़ूब हँसता हूँ जहाँ लफ़्ज़-ए-वफ़ा आता है — Zubair Ali Tabish

You can also feel the romance in mohabbat shayari that captures love beautifully.

Baaten Shayari on Life Thoughts

Thoughtful poetry about life conversations, inner reflections, and meaningful realizations.

अब तो हर बात याद रहती है ग़ालिबन मैं किसी को भूल गया — Jaun Elia
मेरी हर बात बे-असर ही रही नक़्स है कुछ मिरे बयान में क्या — Jaun Elia
न उस ने हाथ लगाया न उस ने बातें कीं पड़े पड़े यूँँ ही ख़ुद में ख़राब हो गए हम — Abhishek shukla
नापता हूँ मैं ख़यालात की गहराई को कौन समझेगा मेरी बात की गहराई को — Charagh Sharma
बदन का ज़िक्र बातिल है तो आओ बिना सर पैर की बातें करेंगे — Fahmi Badayuni
छोटी छोटी बातें कर के, बड़े कहाँ हो जाओगे पतली गलियों से निकलो तो खुली सड़क पर आओगे — Waseem Barelvi
काम की बात मैं ने की ही नहीं ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं — Jaun Elia
ये जो दुनिया है इसे इतनी इजाज़त कब है हम पे अपनी ही किसी बात का ग़ुस्सा उतरा — Abhishek shukla
हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तगू क्या है — Mirza Ghalib

Dive deeper into life reflections with zindagi shayari that speaks about existence.

Baaten Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind simple words and emotional conversations.

हर एक बात को चुप-चाप क्यूँँ सुना जाए कभी तो हौसला कर के 'नहीं' कहा जाए — Nida Fazli
उम्र भर की बात बिगड़ी इक ज़रा सी बात में एक लम्हा ज़िंदगी भर की कमाई खा गया — Nazeer Banarasi
हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन को क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया — Sahir Ludhianvi
बात करने का हसीं तौर-तरीक़ा सीखा हम ने उर्दू के बहाने से सलीक़ा सीखा — Manish Shukla
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
बिजली इक कौंध गई आँखों के आगे तो क्या बात करते कि मैं लब तश्न-ए-तक़रीर भी था — Mirza Ghalib
कोई समझे तो एक बात कहूँ इश्क़ तौफ़ीक़ है गुनाह नहीं — Firaq Gorakhpuri
कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया — Sahir Ludhianvi
एक दिन मेरी ख़ामुशी ने मुझे लफ़्ज़ की ओट से इशारा किया — Anjum Saleemi
दिल से जो बात निकलती है असर रखती है पर नहीं ताक़त-ए-परवाज़ मगर रखती है — Allama Iqbal
इस आरज़ी दुनिया में हर बात अधूरी है हर जीत है ला-हासिल हर मात अधूरी है — Ambreen Haseeb Ambar

You may also like jazbaat shayari that uncovers hidden feelings behind words.

Baaten Shayari on Silent Conversations

Poetry that reflects unspoken words, silence, and emotions hidden in quiet moments.

एक ही बात मुझ में अच्छी है और मैं बस वही नहीं करता — Ammar Iqbal
वफ़ा करेंगे निबाहेंगे बात मानेंगे तुम्हें भी याद है कुछ ये कलाम किस का था — Dagh Dehlvi
वस्ल हो जाए यहीं हश्र में क्या रक्खा है आज की बात को क्यूँँ कल पे उठा रक्खा है — Ameer Minai
तेरी ख़ुशबू को क़ैद में रखना इत्रदानों के बस की बात नहीं — Fahmi Badayuni
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
ख़ुशी की बात और है ग़मों की बात और तुम्हारी बात और है हमारी बात और — Anwar Taban
टूटते रिश्तों से बढ़कर रंज था इस बात का दरमियाँ कुछ दोस्त थे, और दोस्त भी ऐसे, के बस — Renu Nayyar
किस काम की ऐसी सच्चाई जो तोड़ दे उम्मीदें दिल की थोड़ी सी तसल्ली हो तो गई माना कि वो बोल के झूट गया — Arzoo Lakhnavi
न जी भर के देखा न कुछ बात की बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की — Bashir Badr
ओ दिल तोड़ के जाने वाले दिल की बात बताता जा अब मैं दिल को क्या समझाऊँ मुझ को भी समझाता जा — Hafeez Jalandhari
याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है — Jamal Ehsani

Explore khamoshi shayari that beautifully expresses silence and emotions.

2 Line Baaten Shayari

Short and impactful two-line baatein shayari that convey deep thoughts quickly.

बात उल्टी वो समझते हैं जो कुछ कहता हूँ अब के पूछा तो ये कह दूँगा कि हाल अच्छा है — Jaleel Manikpuri
तू ये समझता है कि कोई दुख नहीं हमें तुझ सेे जो चार बात हँस के बोलते हैं हम — Siddharth Saaz
ज़ुलेख़ा-ए-अज़ीज़ाँ बात ये है भला घाटे का सौदा क्यूँ करें हम — Jaun Elia
एक ही हादसा तो है और वो ये कि आज तक बात नहीं कही गई बात नहीं सुनी गई — Jaun Elia
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा — Allama Iqbal
तू ने जिस बात को इज़हार-ए-मुहब्बत समझा बात करने को बस इक बात रखी थी हम ने — Ameer Imam
दूर रह कर न करो बात क़रीब आ जाओ याद रह जाएगी ये रात क़रीब आ जाओ — Sahir Ludhianvi

Short Baaten Shayari

Simple and short shayari lines perfect for expressing quick thoughts and emotions.

रंग की अपनी बात है वर्ना आख़िरश ख़ून भी तो पानी है — Jaun Elia
तन्हा कब तक बात करूँँगा मैं तू भी मुझ सेे बात किया कर दोस्त — Siddharth Saaz
हम कहाँ हैं ये पता लो तुम भी बात आधी तो सँभालो तुम भी — Kumar Vishwas
भले ही प्यार हो या हिज्र हो या फिर सियासत हो कुछ ऐसे दोस्त थे हर बात पर अश'आर कहते थे — Siddharth Saaz
सारी तेरी मर्ज़ी है पर, दिल में है एक बात कहूँ ज़ुल्फ़ें इतनी सुंदर हो तो, बाँधी थोड़ी जाती है — Prashant Sharma Daraz
हमेशा ठंडी हो जाती थी चाय बातों बातों में वो बातें जो इन आँखों से किया करते थे हम दोनों — Hasan Abbasi
होंठ जो कहते है सब कुछ झूठ है आँख सच कहती है उस की बात सुन — Siddharth Saaz

Baaten Shayari for WhatsApp Status

Perfect baatein shayari to share as WhatsApp status and express your thoughts.

वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz
इक ज़रा बात पर अपने से पराए हुए लोग हाए वो ख़ून पसीने से कमाए हुए लोग — Khan Janbaz
ज़िद हर इक बात पर नहीं अच्छी दोस्त की दोस्त मान लेते हैं — Dagh Dehlvi
इक लड़की से बात करो तो लगता है इस दुनिया को छोड़ के भी इक दुनिया है — Shadab Asghar
प्यार मुहब्बत बा'द की बातें जान कभी ये सोचा है किस ने तेरा साथ दिया था कौन नशे में ख़त्म हुआ — Vikram Gaur Vairagi

Baaten Shayari Captions for Instagram

Creative and relatable baaten captions to match your Instagram posts and stories.

बात ज़रा आगे बढ़ सकती है 'दर्पन' अब इक नंबर डायल भी हो सकता है — Darpan
बारिश हो जाने के बा'द भी मिट्टी गीली रहती है मैं तेरे जाने के बा'द भी तुझ सेे बातें करता हूँ — Siddharth Saaz
उस सेे ज़ियादा बातें करते थे हम तुम जितनी बातें माँ और मौसी करती हैं — Tanoj Dadhich
और फिर लोग यही कहते फिरेंगे इक दिन यार कल ही तो मेरी बात हुई थी उस सेे — Saad Ahmad
धड़क उठता है दिल मेरा तेरे बस इतना कहने से सुनो कल फोन कर लेना मुझे कुछ बात करनी है — Shadab Asghar
उस्ताद के एहसान का कर शुक्र 'मुनीर' आज की अहल-ए-सुख़न ने तिरी ता'रीफ़ बड़ी बात — Muneer Shikohabadi
अब मेरी बात ये अफ़वाह लगेगी लेकिन चाहता हूँ मैं तुम्हें आज भी पागल की तरह — Pravin Rai
ये और बात कि इक़रार कर सकें न कभी मिरी वफ़ा का मगर उन को ए'तिबार तो है — Aleem Akhtar

FAQs

Yes, baaten shayari is perfect for captions and status updates, especially when you want to express thoughts, emotions, or meaningful conversations in a poetic way.
No, it can include all types of conversations—love, friendship, life thoughts, memories, and even inner self-talk.
Its focus on simple yet deep conversations makes it unique. Even ordinary words feel meaningful when expressed through poetic emotions.
Yes, many baaten shayari pieces beautifully capture feelings that are difficult to say directly, often reflecting silence and hidden emotions.
Yes, baaten shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it relatable and easy to connect with for different audiences.
People enjoy it because it reflects real-life conversations and emotions, helping them relate to their own experiences and feelings.