Mulaqat Shayari - Dil se dil tak hone wali khaas mulaqaat ki shayari

Mulaqat shayari beautifully captures the emotions of meeting someone special after longing or distance. Whether it’s the joy of a first meeting or the warmth of a long-awaited reunion, these verses express those priceless lamhe that stay in the heart forever.

What is mulaqat shayari?

Mulaqat shayari is poetry that expresses emotions related to meeting someone special, whether it’s a first meeting, a reunion, or an unforgettable encounter.

Mulaqat Shayari in Hindi

Express your feelings with beautiful mulaqat shayari written in Hindi language.

ये आरज़ू भी बड़ी चीज़ है मगर हमदम विसाल-ए-यार फ़क़त आरज़ू की बात नहीं — Faiz Ahmad Faiz
ज़रा विसाल के बा'द आइना तो देख ऐ दोस्त तिरे जमाल की दोशीज़गी निखर आई — Firaq Gorakhpuri
नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में — Aalok Shrivastav
वो फ़िराक़ और वो विसाल कहाँ वो शब-ओ-रोज़-ओ-माह-ओ-साल कहाँ — Mirza Ghalib
नहीं निगाह में मंज़िल, तो जुस्तजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
पकड़ में आती नहीं है कभी वो शाख़-ए-विसाल हम एक बोसा-ए-गुल के लिए तरसते हैं — Subhan Asad
शब-ए-विसाल बहुत कम है आसमाँ से कहो कि जोड़ दे कोई टुकड़ा शब-ए-जुदाई का — Ameer Minai
पूरा करेंगे होली में क्या वादा-ए-विसाल जिन को अभी बसंत की ऐ दिल ख़बर नहीं — Kalb-E-Hussain Nadir
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
कहाँ के इश्क़-ओ-मोहब्बत किधर के हिज्र-ओ- विसाल अभी तो लोग तरसते हैं ज़िन्दगी के लिए — Zehra Nigaah

You can also explore romantic shayari to deepen emotional expressions.

Mulaqat Shayari on Love

Heart-touching shayari capturing the magic of meeting your loved one.

जो क़ैस का था कहीं मेरा भी वो हाल न हो इलाज-ए-हिज्र से बेहतर तो है विसाल न हो — Akhil Saxena
इश्क़ मोहब्बत प्यार वफ़ा ये वस्ल विसाल सब धोका है धोका मतलब धोका है — Shajar Abbas
विसाल-ए-यार में जीना कोई कमाल नहीं फिराक़-ए-यार में जीना कमाल होता है — Shajar Abbas
काटी है हिज्र की शब तुझ सेे विसाल होगा क्या दिन वो ख़ूब-सूरत और बा-कमाल होगा — Mahesh Natakwala
सुकून-ए-दिल नहीं मिलता विसाल-ए-यार में हर बार मियाँ इक रोज़ वो हम सेे मिली थी फिर न मिलने हेतु — Sandeep dabral 'sendy'
हिज्र करते विसाल करते पर यूँँ नहीं बीच में फँसाना था — Sohit Singla

For deeper love expressions, read ishq shayari as well.

First Meeting Shayari

Beautiful lines that describe the excitement and nervousness of a first mulaqat.

लोग लिखते हैं अक्सर दूरी दरमियाँ सबके दरमियाँ धरा नभ के हम विसाल लिक्खेंगे — Sandeep dabral 'sendy'
यही सबब है कि हम हिज्र से हैं अफ़्सुर्दा हर एक हिज्र से पैदा विसाल होता नहीं — Sumit Panchal
गाहे गुज़र न जाए ये दिन विसाल का मुद्दत में होता है कोई दिन कमाल का — Akash Choudhary
वो न मुझ से विसाल करते हैं बस मेरा इस्तिमाल करते हैं — Danish Balliavi
ग़म-ए-हिज्र से मैं हूँ आशना मुझे आरज़ू-ए-विसाल है ये इलाज और ये मुआलिजा मेरे दर्द कि तो दवा नहीं — Saqlain Mushtaque
हुए हैं जाँ ब-लब शादाब आ पहुँचा दम-ए-आख़िर लो अब तकमील को पहुँची विसाल-ए-यार की ख़्वाहिश — Shadab Shabbiri
मेरे हबीब दहर में तेरा मिरा विसाल ख़ालिक़ का इंतिख़ाब है या इत्तिफ़ाक़ है — Shajar Abbas

You may also like ehsaas shayari for heartfelt emotional moments.

Mulaqat Shayari on Life Moments

Shayari reflecting how meetings shape life’s unforgettable memories.

मेरी बातें न काट पाए तो वो मेरे होंठ काट खाती है — Swapnil Tiwari
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
अपना रिश्ता ज़मीं से ही रक्खो कुछ नहीं आसमान में रक्खा — Jaun Elia
बड़े नादान हो तुम भी ज़रा समझा करो बातें गले मिल कर जो रोती है बिछड़ कर कितना रोएगी — Ankita Singh
बूढ़ी बोझल सूखी आँखें देख रही हैं हैरत से कच्ची उम्र के लड़कों ने कुछ ऐसी बातें लिक्खी हैं — Shadab Javed
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
सब कर लेना लम्हे ज़ाया' मत करना ग़लत जगह पर जज़्बे ज़ाया' मत करना — Ali Zaryoun
छोटी छोटी बातें कर के, बड़े कहाँ हो जाओगे पतली गलियों से निकलो तो खुली सड़क पर आओगे — Waseem Barelvi
न उस ने हाथ लगाया न उस ने बातें कीं पड़े पड़े यूँँ ही ख़ुद में ख़राब हो गए हम — Abhishek shukla

Explore zindagi shayari for more life-related poetic thoughts.

Mulaqat Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind each mulaqat through meaningful shayari.

जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं तोड़ा करते — Gulzar
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएं घुटी घुटी दुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल — Shakeel Badayuni
वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो — Ibn E Insha
बदन का ज़िक्र बातिल है तो आओ बिना सर पैर की बातें करेंगे — Fahmi Badayuni
शे'र तो रोज़ ही कहते हैं ग़ज़ल के लेकिन आ! कभी बैठ के तुझ सेे करें बातें तेरी — Nawaz Deobandi
याद तो होंगी वो बातें तुझे अब भी लेकिन शेल्फ़ में रक्खी हुई बंद किताबों की तरह — Parveen Shakir
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
हमारा ख़ून का रिश्ता है सरहदों का नहीं हमारे ख़ून में गँगा भी चनाब भी है — Kanval Ziai
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar

You can pair this with khyaal shayari for reflective poetry.

2 Line Mulaqat Shayari

Short and impactful two-line shayari about memorable meetings.

जो चुप-चाप रहती थी दीवार पर वो तस्वीर बातें बनाने लगी — Adil Mansuri
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
मानी हैं मैं ने सैकड़ों बातें तमाम उम्र आज आप एक बात मेरी मान जाइए — Ameer Minai
सगी बहनों का जो रिश्ता रिश्ता है उर्दू और हिन्दी में कहीं दुनिया की दो ज़िंदा ज़बानों में नहीं मिलता — Munawwar Rana
मुझे कहता है झूठी हैं तेरी बेकार सी बातें फ़राज़ मगर लगता है वो मेरी उन्हीं बातों पे मरता है — Ahmad Faraz
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
ये फ़ोकस, पढ़ाई, फ्यूचर, लगन और कैरियर की बातें मियाँ, मसअला ये है तुम ने अभी उस को देखा नहीं है — Ahmad Farhad
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
अब तो मिलिए बस लड़ाई हो चुकी अब तो चलिए प्यार की बातें करें — Akhtar Shirani

Short Mulaqat Shayari

Quick and expressive shayari perfect for sharing special meeting moments.

तिरे एहसास में डूबा हुआ मैं कभी सहरा कभी दरिया हुआ मैं — Siraj Faisal Khan
हमेशा ठंडी हो जाती थी चाय बातों बातों में वो बातें जो इन आँखों से किया करते थे हम दोनों — Hasan Abbasi
उस ने हम सेे बातें करना छोड़ दिया माँ की जिस सेे बात कराने वाले थे — Tanoj Dadhich
बस एक लम्हे के सच झूट के एवज़ 'फ़रहत' तमाम उम्र का इल्ज़ाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
उस ने हँसते हुए तोड़ा था हमारा रिश्ता हम सभी को ये बताते हुए रो देते हैं — Zubair Alam
इक लड़की है जो इकदम घर जैसी है वो बिल्कुल माँ जैसी बातें करती है — Siddharth Saaz
प्यार मुहब्बत बा'द की बातें जान कभी ये सोचा है किस ने तेरा साथ दिया था कौन नशे में ख़त्म हुआ — Vikram Gaur Vairagi
ख़ाक हो जाएँगे हम ख़ाक में मिल कर तेरी तुझ सेे रिश्ता न कभी अरज़े वतन टूटेगा — Hashim Raza Jalalpuri
ख़ुद को बिखरते देखते हैं कुछ कर नहीं पाते हैं फिर भी लोग ख़ुदाओं जैसी बातें करते हैं — Iftikhar Arif

Mulaqat Shayari for WhatsApp Status

Perfect status lines to share your joy of meeting someone special.

बारिश हो जाने के बा'द भी मिट्टी गीली रहती है मैं तेरे जाने के बा'द भी तुझ सेे बातें करता हूँ — Siddharth Saaz
उस सेे ज़ियादा बातें करते थे हम तुम जितनी बातें माँ और मौसी करती हैं — Tanoj Dadhich
ख़ुशबू से किस ज़बान में बातें करेंगे लोग महफ़िल में ये सवाल तुझे देख कर हुआ — Mansoor Usmani
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
मैं शाइ'र उस को चूड़ी ही दे सकता था बस रिश्ता सोने के कंगन देने पर होता है — Neeraj Neer
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
कभी कभी वो बातें करता है मुझ सेे गाँव में बिजली हर दिन थोड़े आती है — Tanoj Dadhich

Mulaqat Captions for Instagram

Stylish captions to express your special mulaqat moments on social media.

मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता किसी ने तोड़ दिया ए'तिबार टूट गया — Akhtar Nazmi
हमें हर वक़्त ये एहसास दामन-गीर रहता है पड़े हैं ढेर सारे काम और मोहलत ज़रा सी है — Khurshid Talab
अभी वो लौट कर आया नहीं काबे कि ज़ानिब से मिला था गांँव के हद पर करी बातें कवाकिब से — Afzal Sultanpuri
प्यार का रिश्ता ऐसा रिश्ता शबनम भी चिंगारी भी या'नी उन सेे रोज़ ही झगड़ा और उन्हीं से यारी भी — Ateeq Allahabadi
इतना धीरे-धीरे रिश्ता ख़त्म हुआ बहुत दिनों तक लगा नहीं हम बिछड़े हैं — Ajmal Siddiqui
रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है — Ahmad Mushtaq
उदासी चल कहीं चलते हैं दोनों पिएँगे चाय और बातें करेंगे — Gaurav Singh
जिन से नक़द मोहब्बत होती है "जस्सर" उन सेे बातें किस्तों में क्यूँ होती हैं — Avtar Singh Jasser
उस के झुमके की बात क्या कीजे उस की बातें भी यार गहना हैं — Gaurav Singh

FAQs

You can use mulaqat shayari when you meet someone after a long time, during romantic moments, or to express the feelings of a memorable meeting.
No, while it is often romantic, mulaqat shayari can also reflect friendships, family reunions, or meaningful life encounters.
Yes, short mulaqat shayari works perfectly for WhatsApp status or Instagram captions to share the joy of special meetings.
Intezaar shayari focuses on waiting for someone, while mulaqat shayari captures the emotions of finally meeting that person.
Yes, mulaqat shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it accessible and expressive across languages.
People connect with mulaqat shayari because it reflects real emotions of joy, excitement, and connection that come with meaningful meetings.