Mood Off Shayari - Express your upset mind and restless heart through deep poetic words.

When words fail to describe the frustration within, poetry steps in. Our collection of mood off shayari captures that heavy feeling of a restless mind and an upset heart perfectly.

What is Mood Off Shayari?

Mood Off Shayari is a form of poetry used to express feelings of frustration, sadness, or irritation when someone is feeling upset or mentally exhausted.

Mood Off Shayari on Life

Deep lines about the struggles of life and the moments when everything feels overwhelming.

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
मेरी बेचैनी का आलम मेरी बेचैनी से पूछो मेरे चहरे से पूछोगे कहेगा ठीक है सब कुछ — Aqib khan
मुझ को सूली पे चढ़ाकर भी दुखी है दुनिया वो मेरी मौत नहीं आँखों में डर माँगती है — Meraj Faizabadi
ख़ामोशी, बेचैनी, यादें तेरी, मेरा ख़ालीपन कितना कुछ है कमरे में तेरे और मेरे सिवा — Prashant Shakun
हमेशा हँसती रहो ख़ुश रहो दुखी न रहो कली हो खिलती हुई तुम बुझी बुझी न रहो — Dharmesh Solanki
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
उस की बेचैनी बढ़ाना चाहती हूँ सुनिए कह कर चुप लगाना चाहती हूँ — Pooja Bhatia
दुखी रहने की आदत यूँंँ बना ली है कि अब कोई ख़ुशी का ज़िक्र भी कर दे तो फिर तकलीफ़ होती है — Dipendra Singh 'Raaz'
ये मोहब्बत में बड़ी हार समझ लो मेरी आज मैं उस की ख़ुशी में दुखी मालूम पड़ा — Haresh Vanza
मलाल सूरज को, नूर दे सितारा भी दुःखी रहूँ, तुझ को गैर दे गया मुस्काँ — Zain Aalamgir

When life feels heavy, these zindagi shayari can help you express the weight on your soul.

Mood Off Shayari on Love

Express the bitterness and silence that follows a misunderstanding or a tiff in a relationship.

इक बेचैनी सी है मन में क्या होगा ये रब जाने यार मिरे कोई पूछो रब से वो तो है सब जाने — Kabir Altamash
वो इस कारण दुखी है कि हर इंसाँ सुखी है — Jitendra Tiwari
तुम बस ज़रा सा मुस्कुरा दो दोस्तो मेरे जनाज़े पर दुखी तो सब ही हैं — Rachit Sonkar
तुम्हें ये सब समझने में अभी थोड़ा समय तो है किसी ने ज़िंदगी कैसे दुखी हो कर निकाली थी — Amanpreet singh
थोड़ा दुखी जो कल भी था, थोड़ा उदास आज हूँ ख़ुश तो नहीं हूँ मैं मगर आदमी खुशमिजाज हूँ — RAJAT AWASTHI
इश्क़ में ख़ुद-कुशी नहीं करनी इश्क़ हम को दुखी नहीं करता — ABhishek Parashar
कोई तो हो मेरे या रब जो मुझ को देख कर बोले 'शजर' तुम इस तरह तन्हा दुखी अच्छे नहीं लगते — Shajar Abbas
रातों की बेचैनी हम से पूछो पूरी फ़िक्र बिछाकर सो जाते हैं — Meem Alif Shaz

If your silence is due to a partner, explore our collection of narazgi shayari to share your feelings.

Mood Off Shayari in Hindi

Authentic Hindi poetry that captures the essence of an upset mind and a heavy heart.

तन्हाई, ख़ामोशी, बेचैनी, सब कुछ तो है तेरी मोहब्बत ने भी ख़ूब नवाज़ा है हम को — Meem Alif Shaz
मेरे हँसने पे जो समझे दुखी हूँ मैं मुझे इक शख़्स ऐसा दे मेरे मौला — Murari Mandal
बड़ी बेचैनी से वो छत पे आती है गली में या'नी कोई अब भी रहता है — Mohd Arham
ये मत सोचो केवल मैं हूँ इस दुनिया में सब ही दुखी हैं — Ambar
बर्फ़ीली यादों से सीने में बेचैनी है उन के आते ही मौसम में गर्मी आएगी — Meem Alif Shaz
दूर इस लिए नहीं किया कि ख़ून पीता था देखा इक उड़स ज़ियादा पीने से था मर गया — 100rav
अंधों की बेचैनी को तुम क्या जानो दुनियावालों तुम ने तो दोनों आँखों से ख़ूब उजाले देखे हैं — DEVANSH TIWARI

Sometimes an upset mood is just a sign of deep sad shayari that needs to be voiced.

Mood Off Shayari on Emotions

Poetry that explores the internal chaos and the desire to stay silent when the mood is low.

कोई बेचैनी से चेहरा तेरा मुरझाया हुआ है देख के हालत तेरी दिल मेरा घबराया हुआ है — Manohar Shimpi
हम मुब्तला-ए-ग़म कभी होंगे नहीं होगा दुखी दुख हम दुखी होंगे नहीं — Manoj Devdutt
दिए बना तो रहा हूँ मगर दुखी हूँ मैं दिए के होने का मतलब है रात फिर होगी — ADITYA TIWARI
दिल तो सुख़न-गोई से बहला सकते हैं उस का क्या हो रूह को जो बेचैनी है — shampa andaliib
तुम ने ऐसी कह दी बात बेचैनी में काटी रात — Khalid Nadeem Budauni
साँस मेरे सीने से इक-इक उखड़ जाएगी तब भी देखना दिल में मचलती एक बेचैनी मिलेगी — Mohit Subran
दिल की बेचैनी का कुछ तो हो सबब याद आए कोई ग़म हो कोई तो — Hamza ali
रास्ते में यक-ब-यक यादों का मंज़र आ गया दिल की बेचैनी से लगता है दिसंबर आ गया — Mayank Shukla
ये मेरी आख़िरी शाम भी तो हो सकती है जिस को मैं जी रहा हूँ बड़ी बेचैनी के साथ — Bilal Official

Understand the depth of your ehsaas shayari with lines that resonate with your inner state.

Short Mood Off Shayari

Brief yet powerful lines for when you want to say a lot with very few words.

बैठ कर बात की और जुदा हो गए कोई शिकवा नहीं कोई झगड़ा नहीं — Shariq Kaifi
हालात ने किसी से जुदा कर दिया मुझे अब ज़िंदगी से ज़िंदगी महरूम हो गई — Asad Bhopali
तमाम शहर को तारीकियों से शिकवा है मगर चराग़ की बैअत से ख़ौफ़ आता है — Aziz Nabeel
अना हिर्स-ओ-हवस नफ़रत दुखी रखते हैं मुझ को गर नहीं समझा हूँ मैं फिर अपने ही ग़म-ख़्वार की बातें — Manish Pithaya
आयत हुई पूरी लेकिन मत हो दुखी अध्याय का अंत है पुस्तक का नहीं — Amit Rajvanshi 'Guru'
वैसे एक शिकवा था तुम सेे अच्छा छोडो ईद मुबारक — Zubair Ali Tabish
दिल की तकलीफ़ कम नहीं करते अब कोई शिकवा हम नहीं करते — Jaun Elia
'शाद' ग़ैर-मुमकिन है शिकवा-ए-बुताँ मुझ से मैं ने जिस से उल्फ़त की उस को बा-वफ़ा पाया — Shaad Arfi

2 Line Mood Off Shayari

Crisp two-liners perfect for quick reading and impactful expression of your mood.

हम भी गाँव में शाम को बैठा करते थे हम को भी हालात ने बाहर भेजा है — Zahid Bashir
बुरे हालात है पर यार अब भी गले मिलता है, सेहत पूछता है — Gagan Bajad 'Aafat'
मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूँ देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे — Shahid Zaki
ये तुम भी जानते हो कि हालात नर्म है कहने को कह रहा हूँ कि सब ठीक ठाक है — shaan manral
तुम्हारे बा'द ये हालात हैं कि लगता है तुम्हारे साथ मुलाक़ात एक ग़लती थी — Hasan Raqim
अब साथ नहीं है भी तो शिकवा नहीं 'अख़्तर' एहसान भी मुझ पर मिरे भाई के बहुत थे — Majeed Akhtar
फिर वही रोना मुहब्बत में गिला शिकवा जहाँ से रस्म है बस इस लिए भी तुम को साल-ए-नौ मुबारक — Neeraj Neer
तुम पूछो और मैं न बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं एक ज़रा सा दिल टूटा है और तो कोई बात नहीं — Qateel Shifai

Mood Off Shayari for Status

Selected shayari designed specifically for your WhatsApp and Instagram story updates.

मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
मैं ने रक्खा है हमेशा ही तबस्सुम लब पर रो दिया क्यूँँ मिरे हालात समझने वाला — Qamar Jalalabadi
पहले ये शुक्र कि हम हद्द-ए-अदब से न बढ़े अब ये शिकवा कि शराफ़त ने कहीं का न रखा — Rais Amrohvi
मेरे हालात को बस यूँँ समझ लो परिंदे पर शजर रक्खा हुआ है — Shuja Khawar
फिर रहे हैं सभी चेहरों पे नक़ाबें डाले किस को हालात का आईना दिखाया जाए — Khwaja Shauq
ग़म-ए-फ़ुर्क़त का शिकवा करने वाली मेरी मौजूदगी में सो रही है — Jaun Elia
दुनिया में वही शख़्स है ताज़ीम के क़ाबिल जिस शख़्स ने हालात का रुख़ मोड़ दिया हो — Unknown
कोई शिकवा न करे बहते हुए पानी से कश्तियाँ डूबी हैं कुछ अपनी ही मनमानी से — Waseem Barelvi
ज़िंदा रहना है तो हालात से डरना कैसा जंग लाज़िम हो तो लश्कर नहीं देखे जाते — Meraj Faizabadi
फिर उस के बा'द ख़बर आई वो बहुत ख़ुश है जुदा हुए थे तो हालात एक जैसे थे — Usama Zoraiz
गरचे इस ने ज़ख़्म दिया है गहरा तुम से दूसरा शिकवा दुनिया से है पहला तुम से — Gourav Kumar

Mood Off Captions

Modern and relatable captions for your social media posts when you're not feeling your best.

तुझ सेे गीला शिकवा करना बेकार है मेरी जाँ तुझे झगड़ना आता है बस बात को समझना नहीं — karan singh rajput
तरसते है यहाँ पर सब ख़ुशी को किसी से अब नहीं शिकवा किसी को — Lokesh Singh
है ये अजीब शिकवा कार ए जहाँ से मेरा कुछ कर नहीं रहे हैं और वक़्त भी नहीं है — Shivam chaubey
तुझे आबाद रहने की दुआ दे के मेरे हालात पर रोता रहा मैं — karan singh rajput
अभी तक मैं अगर उस के दिल से उतरा नहीं फिर मेरे लिए तो इस सेे ज़्यादा कुछ बुरा नहीं एक जैसे सात चेहरे तो मुमकिन है लेकिन मिरे ख़याल से तुम जैसा कोई दूसरा नहीं वो रूठके अगर चाहती है ,, मैं मनाऊं उसे तो फिर ये प्यार है उस का ,, नख़रा नहीं महोब्बत करना चाहते हो करो शौक़ से करो मियाँ मैं कहता हूँ इस में कुछ भी बुरा नहीं मिरे दोस्त ये किस की तस्वीर उठा लाए हो ये सूट तो उसी का है, मगर चेहरा नहीं मैं इश्क़ के मोहल्ले में गया था तन्हाई बहुत थी ये तो अच्छा हुआ मैं ज़्यादा दिन ठहरा नहीं "करन" तुम मोहब्बत में पूरे पागल हो जाओगे ये सारी दुनिया का शिकवा है सिर्फ़ मेरा नहीं — karan singh rajput
जो न तुम सेे हो सकी, महताब बातें जानता है गुफ़्तगू हालात दिल की रात कर लेगी बयाँ अब — Zain Aalamgir
साथ आओ चल के देखते हैं हालात बदल के देखते हैं — Tausif Alam
तस्वीर करती है बयाँ, तबके मिरे हालात को है उन दिनों की बात, हम हँसते दिखाई देते थे — Zain Aalamgir
तन्हाई हो, हिज्र हो, बातें करने को तरसे ये दिल, इश्क़ हुआ वो जिस में ये हालात मुसलसल रहते हों — Hasan Raqim
किस सेे बयाँ अपने हालात करूँँ आप नहीं मैं किस सेे बात करूँँ — Vikas Sangam

FAQs

You can use short two-line mood off shayari or status quotes that reflect your current state of mind to let others know you need some space.
Yes, while sad shayari focuses on grief and heartbreak, mood off shayari often deals with temporary frustration, irritation, or being fed up with situations.
Reading poetry helps in articulating complex emotions, making the reader feel understood and providing a sense of catharsis during stressful times.
Absolutely, many poets write about the exhaustion caused by life's struggles and the desire to disconnect from the world for a while.
Popular choices include 'Mood Off', 'Feeling Low', 'Don't Disturb', and 'Silent Mode' paired with relevant poetic lines.