Nasha Shayari Collection - Ishq ka nasha, jazbaat aur suroor bhari lines

Nasha shayari captures the intoxicating feeling of love, emotions, and life’s deep moments. Whether it’s ishq ka nasha, sharaab ka suroor, or the khumaar of memories, these lines beautifully express that irresistible pull. Explore heartfelt shayari that feels like a gentle intoxication of the soul.

What is nasha shayari?

Nasha shayari expresses the feeling of intoxication, not just from alcohol but also from love, emotions, and deep experiences. It captures suroor, khumaar, and that overwhelming pull of feelings.

Nasha Shayari in Hindi

Explore nasha shayari in Hindi expressing suroor, khumaar, and deep emotional intoxication.

वो नशा है के ज़बाँ अक़्ल से करती है फ़रेब तू मिरी बात के मफ़्हूम पे जाता है कहाँ — Pallav Mishra
नशा पिला के गिराना तो सब को आता है मज़ा तो तब है कि गिरतों को थाम ले साक़ी — Allama Iqbal
वो अक़्ल-मंद कभी जोश में नहीं आता गले तो लगता है आग़ोश में नहीं आता — Farhat Ehsaas
ये कैसा नश्शा है मैं किस अजब ख़ुमार में हूँ तू आ के जा भी चुका है मैं इंतिज़ार में हूँ — Muneer Niyazi
चला है जोश में मक़्तल की ओर जोशीला उसी को देख के कितनों को अक़्ल आई है — Tarun Bharadwaj
मुझे शराब पिलाई गई है आँखों से मेरा नशा तो हज़ारों बरस में उतरेगा — Vijendra Singh Parwaaz
देख ज़िंदाँ से परे रंग-ए-चमन जोश-ए-बहार रक़्स करना है तो फिर पाँव की ज़ंजीर न देख — Majrooh Sultanpuri
ये जो मैं होश में रहता नहीं तुम सेे मिल कर ये मिरा इश्क़ है तुम इस को नशा मत समझो — Shakeel Azmi
भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi
शराबों से ख़ुमारी आ रही है नशा तेरा उतरता जा रहा है — anupam shah

If you enjoy poetic intoxication, explore ishq shayari for deeper expressions of love.

Nasha Shayari on Love

Feel the magic of ishq ka nasha through romantic and heart-touching lines.

तेशे बग़ैर मर न सका कोहकन 'असद' सरगश्ता-ए-ख़ुमार-ए-रुसूम-ओ-क़ुयूद था — Mirza Ghalib
एक ‘ज़ौन’ का नशा जो उतरता ही नहीं ऊपर से तेरी याद ज़ेहन से नहीं जाती — Aryan Goswami
अश्क पीने में जो नशा है जनाब! वो पुरानी शराब में भी नहीं — Ramnath Shodharthi
होश में रहे कैसे इश्क़ का नशा कर के होश जो हमें आए फिर नशा बुलाता है — Ravi 'VEER'
मोहब्बत नशा है, नशा है मोहब्बत जिसे पहले होश आया वो बे-वफ़ा है — Abuzar kamaal
शा'इरी का नशा तो शाइ'र का आबे-बक़ा ठहरा गर जो सिगरेट होती तो कब का मैं छोड़ देना था — A R Sahil "Aleeg"
जीना कहते हैं जिसे है तमाशा करना जैसे नशे में हो फिर से नशा करना — Murli Dhakad
कल नशा था मुझे मुहब्बत का अब नशे से मुझे मुहब्बत है — Ramnath Shodharthi
जब तलक है ये ख़ुमार आओ कहीं बैठें छोड़ कर शिकवे हज़ार आओ कहीं बैठें — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
मुझे हो गया क्या नशा क्या मज़ा क्या तिरी इक हँसी फिर दवा क्या दवा क्या — Nikunj Rana

For pure romantic vibes, you can also read mohabbat shayari filled with emotions.

Nasha Shayari on Life

Discover how life itself feels like a beautiful intoxication through meaningful shayari.

मुझ को नशा है इक बस उस की निगाह का सो ये बोतलें ये सिगरेट अब काम की नहीं हैं — Ravi 'VEER'
जाम बहता लबों से है महबूब के चूम कर लब नशा ये अजब देखिए — Saheb Shrey
इश्क़ में पूछो न क्या होता है जान ए मन चहरे नशा होते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
नशा तेरा उतरता ही नहीं है नशे कर के बहुत देखे हैं मैं ने — Avtar Singh Jasser
तुम्हें खो कर के ये जाना है मैं ने नशा किस काम आता है जहाँँ में — Dipendra Singh 'Raaz'
नशा कहने लगे हो मुझ को तुम भी तुम्हें भी चढ़ गई मेरी मोहब्बत — Gaurav Singh
मयकश तुझ को देखे भर से पीना छोड़े बैठे होंगे भूले से तुम छू दो तो फिर सालों तक भी नशा न उतरे — Lokesh Vashishtha
हर किसी को तो नहीं दिखती है जन्नत पाँव में हर किसी में भी मुहब्बत का नशा होता नहीं — Umesh Maurya

To explore life’s deeper meanings, check out zindagi shayari as well.

Nasha Shayari on Emotions

Express intense jazbaat and the emotional high that feels like nasha.

वो गर शराब है तो समझो कि मैं नशा हूँ कुछ इस तरह से भीतर उस शख़्स के बसा हूँ — Harsh saxena
तोड़ डाला नशा को तेरी याद ने होश में ऐसे मैं आज आता नहीं — Navneet krishna
देखता हूँ मैं तुझे फिर जोश में आ जाता हूँ ऐसे तेरी बाँहों के आग़ोश में आ जाता हूँ — Danish Balliavi
हवा से लोटेंगे उतरेगा जब नशा सबका ये कह के रिंद ने मय की हँसी उड़ाई है — Tarun Bharadwaj
वाइज़ भी इक निग़ाह से मदहोश हो गए सादा दिली का आप की ऐसा नशा हुआ — Ajeetendra Aazi Tamaam
मुझ को करता था मना पीने से, सो मैं छोड़ आया और हाए मेरे ग़म में अब नशा घर कर रहा है — Aakarsh Goyal 'Mehtaab'
मदहोश है कोई तो कोई बे शुऊर है हर दिल पे सुब्हो शाम ये कैसा सुरूर है — Ajeetendra Aazi Tamaam
ज़िंदगी में ये इक हादसा भी हुआ इश्क़ का ख़ूब मुझ को नशा भी हुआ — Danish Balliavi
महकते पन्नों की भीनी ख़ुशबू नशा चढ़ाए अलग तरह का जहाँँ में जितने शराब-ख़ाने बनाओ सारे किताबख़ाने — Anmol Mishra

For more emotional depth, read jazbaat shayari that captures inner feelings.

Nasha Shayari with Meaning

Understand the deeper thoughts behind nasha shayari with simple explanations.

तेरी तस्वीर नज़रों में ज़रा उतरे मेरे सिर से भला कैसे नशा उतरे — Vivek Vistar
रंज-ओ-सुरूर-ओ-कैफ़ जवानी के चार दिन क्या क्या तुम्हारे इश्क़ में खोता रहा ग़ज़ाल — A R Sahil "Aleeg"
बेहोशी के आलम अब तक तारी हैं हम ने उस पर इतनी साँसे वारी हैं — Navneet Vatsal Sahil
रगो में जोश भर दे जो तिरंगा नाम है उस का तफ़ाख़ुर सीने का जिस के है भारत उस को कहते है — Abha sethi
जाम का नशा है ये, और रुक न पाएगा इक नशा तेरा है, जो उम्रभर न जाएगा — Umashankar Lekhwar
नुक़सान बहुत है मैं बिखर क्यूँ नहीं जाता ये प्यार नशा है तो उतर क्यूँ नहीं जाता — NEERAJ SAINI
इश्क़ का ही सुरूर है साहिल उन के चेहरे पे नूर है साहिल — A R Sahil "Aleeg"
नज़र से इस दफ़ा जता दिया है क्या उस ने दवा दुआ नशा हया हमें पता तो चले — Anshika Shukla
हम तुझे ही न देखें तो क्या देखें फिर चाँद भी तू, नशा भी तू, नरगिस भी तू — Meem Alif Shaz

You can also explore ehsaas shayari to connect with subtle emotional expressions.

2 Line Nasha Shayari

Short and powerful two-line shayari capturing the essence of nasha.

मेरा दिल न जाने किधर बढ़ गया है तुम्हें जबसे देखा नशा चढ़ गया है — Trinetra Dubey

Short Nasha Shayari

Quick and expressive nasha shayari lines perfect for instant impact.

हवा में फैलता उत्साह ये अब नशा है राम के ही नाम का सब — Vishakt ki Kalam se
वो सुकूँ कहाँ दिखता अब तो प्यार में ज़ालिम जो नशा मिला तेरे इख़्तियार में ज़ालिम — Divu
टूट जाने का नशा है होश भी बेहोश सा मय-क़दे तेरी कहानी देर तक सुनता रहा — Shivam Ritwik
है दवा है मज़ा इश्क़ का ये नशा दिल में जो था तेरे वो पता अब चला — Surbhi Sharma
ज़िंदगी का अब नशा है इक ही तो लिख रहे हम इक कहानी ख़ास है — Vinod Ganeshpure
नींद नशा और नारी बर्बादी की सवारी — the mishraji
मुझे भी तो पिलाओ मैं नशा भी आज़माऊॅं अमर हूँ मैं मुझे पी ज़हर भी तो मर गया है — Vishakt ki Kalam se
आँख से मुहब्बत के जब ख़ुमार जाएँगे हम सुख़न-वरों के तो रोज़गार जाएँगे — Saurabh
सरसों के फूल देख के दिल मुस्कुरा उठा जैसे कि कोई इश्क़ का ताज़ा ख़ुमार हो — Arman Habib

Nasha Shayari for WhatsApp Status

Perfect nasha shayari lines to express your mood on WhatsApp status.

इश्क़ अव्वल नशा है नशों में अगर तो हमें भी नशा ये चढ़ा रहने दो — Abhay Aadiv
नशा करने में कोई भी कसर छोड़ी नहीं है मुझे अब तक तो उस को भूल जाना चाहिए था — Milan Gautam
इक तुझ को छोड़ कर किसी के हुस्न का नशा सिगरेट के एक कश के बराबर नहीं हुआ — Kartik Bhalerao
मैं सो रहा हूँ तेरे ख़्वाब देखने के लिए ये आरज़ू है कि आँखों में रात रह जाए — Shakeel Azmi
आज हम दोनों को फ़ुर्सत है, चलो इश्क़ करें इश्क़ दोनों की ज़रूरत है, चलो इश्क़ करें — Rahat Indori
इश्क़ कहता है भटकते रहिए और तुम कहते हो घर जाना है — Madan Mohan Danish
मैं चाहता हूँ मोहब्बत मेरा वो हाल करे कि ख़्वाब में भी दोबारा कभी मजाल न हो — Jawwad Sheikh
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
तुम्हारा दिल मेरे दिल के बराबर हो नहीं सकता वो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता — Dagh Dehlvi

Nasha Shayari Captions

Stylish and emotional captions inspired by nasha for social media posts.

ये तू जो मोहब्बत में सिला माँग रहा है ऐ शख़्स तू अंदर से भिकारी तो नहीं है — Ali Zaryoun
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz
अब तक दिल-ए-ख़ुश-फ़हम को तुझ से हैं उम्मीदें ये आख़िरी शमएँ भी बुझाने के लिए आ — Ahmad Faraz
ऐसी तारीकियाँ आँखों में बसी हैं कि 'फ़राज़' रात तो रात है हम दिन को जलाते हैं चराग़ — Ahmad Faraz
कब तुम्हें इश्क़ पे मजबूर किया है हम ने हम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं — Abbas Tabish
कोई पागल ही मोहब्बत से नवाज़ेगा मुझे आप तो ख़ैर समझदार नज़र आते हैं — Zubair Ali Tabish
जब तुझे याद कर लिया सुब्ह महक महक उठी जब तेरा ग़म जगा लिया रात मचल मचल गई — Faiz Ahmad Faiz
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे — Ahmad Faraz
औरों का बताया हुआ रस्ता नहीं चुनते जो इश्क़ चुना करते हैं, दुनिया नहीं चुनते — Bhaskar Shukla
हमारा दिल तो हमेशा से इक जगह पर है तुम्हारा दर्द ही रस्ता भटक गया होगा — Zubair Ali Tabish
कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish

FAQs

No, nasha shayari often goes beyond alcohol and symbolizes emotional intoxication like ishq, memories, or someone’s presence that feels addictive.
Yes, nasha shayari works perfectly for Instagram captions as it expresses intense emotions and stylish, poetic vibes that connect well with audiences.
Ishq shayari focuses purely on love, while nasha shayari highlights the intoxicating effect of love or emotions, emphasizing the feeling of being lost or consumed.
People enjoy nasha shayari because it beautifully expresses deep emotions in a relatable way, making feelings of love, longing, or excitement feel poetic and intense.
Yes, short and impactful nasha shayari lines are perfect for WhatsApp status to express mood, attitude, or emotional intensity.
Yes, nasha shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, allowing readers to connect with it in their preferred style.