Jazbaat Shayari - Dil ke ehsaas, feelings aur emotions ko bayaan karti shayari

Jazbaat shayari beautifully expresses the hidden emotions of the heart—those unspoken feelings that words often fail to convey. Whether it's love, pain, or silent thoughts, these lines help you connect deeply with your inner ehsaas and share your true emotions.

What is jazbaat shayari?

Jazbaat shayari is poetry that expresses deep emotions and feelings of the heart, such as love, pain, memories, and inner thoughts in a meaningful and artistic way.

Jazbaat Shayari in Hindi

Express deep emotions and heartfelt feelings through powerful Hindi jazbaat shayari.

नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना — Afzal Khan
बस मोहब्बत बस मोहब्बत बस मोहब्बत जान-ए- मन बाक़ी सब जज़्बात का इज़हार कम कर दीजिए — Farhat Ehsaas
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
हमें हर वक़्त ये एहसास दामन-गीर रहता है पड़े हैं ढेर सारे काम और मोहलत ज़रा सी है — Khurshid Talab
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
ओ दिल तोड़ के जाने वाले दिल की बात बताता जा अब मैं दिल को क्या समझाऊँ मुझ को भी समझाता जा — Hafeez Jalandhari
ऐसा नहीं कि उन से मोहब्बत नहीं रही जज़्बात में वो पहली सी शिद्दत नहीं रही — Khumar Barabankvi
तिरे एहसास में डूबा हुआ मैं कभी सहरा कभी दरिया हुआ मैं — Siraj Faisal Khan
रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है — Ahmad Mushtaq

If you enjoy emotional depth, explore ehsaas shayari for more soulful lines.

Jazbaat Shayari on Life

Reflect on life’s ups and downs through meaningful jazbaat-filled poetry.

अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को मैं ने औरों से सुना है कि परेशान हूँ मैं — Aasi Uldani
हम दोज़ख़-ए-एहसास में जलते ही रहेंगे ये फ़िक्र का हासिल है बसीरत की सज़ा है — Syed Ahmad Shamim
तू कोई ग़म है तो दिल में जगह बना अपनी तू इक सदा है तो एहसास की कमाँ से निकल — Rajinder Manchanda Bani
बाद-ए-सबा जब ज़ुल्फ़ों को मेरी सहलाए एहसास-ए-छुअन तेरा दिल को मेरे महकाए — Angel Pal
हैं लहू से कई गुना बढ़कर वो जो एहसास के मरासिम हैं — Shadan Ahsan Marehrvi
तुम्हें इक मश्वरा दूँ सादगी से कह दो दिल की बात बहुत तैयारियाँ करने में गाड़ी छूट जाती है — Zubair Ali Tabish
जिस को इस फ़स्ल में होना है बराबर का शरीक मेरे एहसास में तन्हाइयाँ क्यूँँ बोता है — Ghulam Mohammad Qasir
इतना कम-ज़र्फ़ न बन उस के भी सीने में है दिल उस का एहसास भी रख अपनी ही राहत पे न जा — Aitbar Sajid
जंग पर जाते हुए बेटे की माँ से पूछो कैसे जज़्बात के तूफ़ान सँभाले होंगे — Shifa Kajganvi
हाँ कड़वा होता है लेकिन हम को ये एहसास बहुत है मिलता है प्रोटीन विटामिन घर वालों के ही ता'ने में — Aarush Sarkaar

For deeper reflections, check out zindagi shayari that captures life beautifully.

Jazbaat Shayari on Love

Feel the intensity of love through emotional jazbaat shayari dedicated to romance.

जज़्बात हो रहे गुम पर कौन दे तवज्जोह इंसान का जहाँ मरना आम सी ख़बर हो — Zain Aalamgir
मर गए जज़्बात सबके ये बहर की जंग करते शा'इरी की क़द्र छूटी, क्या बहर फिर, बे-बहर क्या — Zain Aalamgir
कि शायद मैं भी बच जाता मुहब्बत के ख़राबे से मैं ने उस रोज़ दिल की बात गर मानी नहीं होती — karan singh rajput
तेरी आँखों को देखा तो एहसास हुआ ये आँखें भी तहज़ीब का हिस्सा होती हैं — Ramnath Shodharthi
ढलता सूरज हम को ये एहसास दिलाने आता है हम कितने भी ऊपर जाएँ आख़िर डूब ही जाना है — Khalid Azad
तुम छोड़ गए तो मुझे एहसास हुआ ये हाथों की पकड़ मेरी ही मज़बूत नहीं थी — Dipendra Singh 'Raaz'
कितने एहसास दफ़्न होते है रोज़ यहाँ हमारे दिल को क़ब्रिस्तान क्यूँ नहीं कहते — Aryan Goswami
मेरे जज़्बात मेरे साथ होते हैं मगर मैं फिर भी जज़्बाती नहीं होता — Saarthi Baidyanath
लफ़्ज़ों के इस्तिमाल में कच्चा हूँ इस लिए समझो ये दिल की बात हमें तुम सेे प्यार है — Akash Rajpoot
उस ने ख़त इक रात लिखे थे आँसू से दिल के सब जज़्बात लिखे थे आँसू से — Vedic Dwivedi

You can also read mohabbat shayari to explore romantic expressions of the heart.

Jazbaat Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind emotions with thoughtful jazbaat shayari.

दिल के जज़्बात मेरे रौंद के जाने वाले रब करे तेरे भी जज़्बात को रौंदे कोई — Shajar Abbas
चुप रहने से अच्छे खासे हो जाते हैं पागल ख़ुश रहते हैं जो अपने जज़्बात बता देते हैं — Govind kumar
मानता हूँ मैं कि ये सच्चे तेरे जज़्बात हैं ख़ैर फिर भी इतना ज़्यादा शुक्रिया अच्छा नहीं — Ambar
उस के माथे पर होंट रखे तो एहसास हुआ मुझ को पारस को छू कर पत्थर सोना कैसे बन जाता है — Jay kishan
एहसास नहीं होता लुटने का सनम हम को जब आप की महफ़िल से हम लौट के आते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
यूँँ ही नहीं हम दिल के हर जज़्बात लिखते हैं हर बात में जाँ डालकर हर बात लिखते हैं — "Nadeem khan' Kaavish"
कहो तो कभी तुम कोई बात हम सेे छिपाते ही रहते हो जज़्बात हम सेे — "Nadeem khan' Kaavish"
कुछ तो है जो ख़ास है, कुछ है जो इक एहसास है कुछ हमारे दरमियाँ ख़ामोश से अल्फ़ाज़ हैं — Prit
न कोई रंग न कोई भी रूप था उस का अजब एहसास हुआ था हमें बहुत पहले — shaan manral
कभी हम ज़ाहिर-ए-जज़्बात करने को मरे जाते थे उन सेे बात करने को — Sanjay shajar

Jazbaat Quotes and Thoughts

Short yet impactful quotes that capture raw emotions and inner feelings.

कोई काटे च्यूँँटी तो हो मुझ को एहसास कि मैं जी रहा हूँ या फिर मर चुका हूँ — Irshad Siddique "Shibu"
बहा के ले गया दरिया मेरे जज़्बात सारे ही सो दिल बहलाने को अब चल तलाशें ग़म नया कोई — Kanchan
क्या क्या है मुझ को प्यार से शिकवा, सुनाऊँगा इक दिन मैं दिल की बात उसे जा सुनाऊँगा — Hasan Raqim
रोज़ मत सोया करो ऐ जाँ हमारे साथ में फिर यूँँ आधी रात को कर देंगे कुछ जज़्बात में — Danish Balliavi
उस बे-वफ़ा की याद मुझ को आती है हर रात में मैं दर्द की हर दास्ताँ लिखता भी हूँ जज़्बात में — Danish Balliavi
उसी के ख़्वाब भी अल्फ़ाज़ भी जज़्बात भी उस के उसी को भूल जाऊँ मैं, नहीं खुदगर्ज़ भी इतना — Umesh Maurya
मेरी नज़र में उस ने जब उस नज़र से देखा दिल में मेरे ये कैसे जज़्बात आ रहे हैं — Mohd Afsar
वालिद को खोने के बा'द हुआ एहसास मुझे बिन सूरज के इस दिन की कोई औक़ात नहीं — Irshad Siddique "Shibu"
तुम अपनी आँखों में धार लगाती क्यूँ हो लोगों के जज़्बात का ख़ून बहाती क्यूँ हो — Meem Alif Shaz
यही हसरत लिए फिरता हूँ अक्सर कोई मेरे भी दिल की बात सुन ले — Sohil Barelvi

You may also like dil shayari for expressive lines straight from the heart.

2 Line Jazbaat Shayari

Short two-line shayari that perfectly captures strong emotions in few words.

मैं जब भी झाँकता हूँ ख़ुद में तो एहसास होता है कि अपने बाप की उम्मीद पानी कर रहा हूँ मैं — "Nadeem khan' Kaavish"
जब प्राण पखेरू चल पड़ते हैं गगन की ओर तब साँस नहीं रहती एहसास नहीं रहते — Sandeep dabral 'sendy'
ज़रा मुश्किल हो तो एहसास होता है हमें वरना कहाँ आसानियों में ज़िंदगी मालूम होती है — Irshad 'Arsh'
इतनी जल्दी तो दिल की बात नहीं होगी इस दोस्ती में हूँ मैं इक ऐसा फूल कि जो खिलने में वक़्त लगाता है — Sumer Soni
"बीते लम्हें" जो थे हर लम्हे में सिर्फ़ मेरे उन सेे अब साझा हम जज़्बात नहीं करते जो कुछ वक़्त बात न होने पर नाराज़ हुआ करते थे हाँ यार उन सेे अब हम बात नहीं करते जिन की ज़ुल्फ़ों में थी हर छाँव मेरी वो अब इस बेग़ैरत धूप में भी बरसात नहीं करते जिन के लबों से हम इश्क़ पढ़ा करते थे अब ग़म हो या ख़ुशी हम मुलाक़ात नहीं करते याद आए मुझे उन के सात जन्मों के कुछ वादे कमबख़्त इस जन्म में भी वादों के साथ नहीं चलते जिन्होंने सिखाया था मुझे चलने का हुनर वो अब गिर जाने पर भी आगे हाथ नहीं करते हर्फ़-ए-इश्क़ सीखा हम ने जिन दिलो से वो दिल भी अब दिल का काम नहीं करते आँसू भी अब सूखे से आते है हुज़ूर ये आँसू भी ठीक से ख़ैरात नहीं करते — Hashim Khan
तुम्हें भी दूरी का एहसास होगा तुम्हें भी याद आएगी हमारी — ABhishek Parashar
ज़िंदगी सब को ये एहसास करा देती है ख़ुद-कुशी करते हैं जो ख़ुद-कुशी क्यूँँ करते हैं — Rehan Mirza

Short Jazbaat Shayari

Quick and simple jazbaat shayari for expressing feelings in a concise way.

इस जहाँ में है फ़क़त एक क़ज़ा सच बाक़ी चाहे एहसास हो जज़्बात हो झूटे हैं सब — A R Sahil "Aleeg"
वो है एहसास कोई नूर कोई ख़ुश्बू है उस की तस्वीर बनाऊँ तो बनाऊँ कैसे — RIZWAN ALI RIZWAN
दिल के एहसास को क्यूँँ हाजत-ए-गोयाई हो इश्क़ सादिक़ हो तो इज़हार का मोहताज नहीं — Wajid Husain Sahil
हर घड़ी हर पहर तुम मेरे पास हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत सा एहसास हो — Alankrat Srivastava
किसी को खो के ये एहसास हो रहा है मुझे वो शख़्स कितना ज़रूरी था ज़िन्दगी के लिए — Shakir Dehlvi
तुम को एहसास नहीं है मेरी बर्बादी का तुम को एहसास अगर होता तो तुम मर जाते — Shajar Abbas
एक ही दिल के हैं ये सब जज़्बात जिस की चाहत है उस से ही नफ़रत — Shubham Nankani
इक तमाशा बन चुका है इश्क़ में जज़्बात-ए-दिल का ख़ुद को अब और इश्क़ में रुस्वा करूँँ हिम्मत नहीं है — A R Sahil "Aleeg"

Jazbaat Shayari for WhatsApp Status

Share your emotions with stylish jazbaat shayari perfect for WhatsApp updates.

अपने जज़्बात ज़माने को दिखा सकता हूँ मैं दिवाना हूँ ज़मी सर पे उठा सकता हूँ — Muneer shehryaar
दिल कहे हालात कैसे समझे वो मिरे जज़्बात कैसे समझे — Seema Mahapatra
मेरे दिल की बात समझना तेरे बस की बात नहीं, हम दोनों में बात-विवाद का कारण तेरा ईगो है — Nirbhay Nishchhal
कोई इतना किसी के वास्ते क्यूँ ख़ास होता है बिछड़ जाता है जब वो शख़्स तो एहसास होता है — Wajid Husain Sahil
बहते दिखे न अश्क कभी आँख से तेरे जज़्बात सिर्फ़ साफ़ नज़र से दिखे हमें — Manohar Shimpi
बात अब क्या ही करे हालात पर फ़ख़्र उस के है मुझे जज़्बात पर — Manohar Shimpi
डूबता जिस के कभी जज़्बात में फिर उसी से ही मिला बरसात में — Manohar Shimpi
इब्तिदा में होता है एहसास सब को इश्क़ बदलेगा तज़व्वुज में हमारा — A R Sahil "Aleeg"
भले हर-पल तिरे इस नूर का एहसास हो लेकिन सुकून-ए-दिल तिरे दीदार के बिन आ नहीं सकता — Rohit Asthana Prabhav

Jazbaat Shayari for Instagram Captions

Express your mood and feelings through engaging jazbaat captions for Instagram.

दुनिया रूठी तब जा कर एहसास हुआ आईने को दोस्त बनाया जा सकता था — Mukesh Guniwal "MAhir"
एक दुनिया हैं कहीं एहसास में ढलती हुई अब एक सूरज है जिसे हर रोज़ हीं जलना नहीं है — Raushan Ranjan
तब मुझे दर्द का एहसास बहुत होता है जब मेरी लख़्त-ए-जिगर आँख भिगो लेती है — SALIM RAZA REWA
तेरे जज़्बात सुनना चाहता हूँ बयाँ कर दे बहाने से किसी के — Umesh Maurya
ख़ुशबू मोहब्बत की तेरी हर श्वास में है कब से मेरा दिल इस सबब एहसास में है — Manish
हिज्र के दरमियॉं एहसास हुआ ये हम को वस्ल की मुश्किलें आसान थी कितनी यारों — Dhirendra Pratap Singh
ठीक वैसा ही था जैसे मिरे दिलबर का था तेरे एहसास की ता'रीफ़ मैं करता कैसे — Yash Sharma
तुम को भी एहसास हो मुझ को हमेशा खोने का बीते लम्हों में मुझे तुम रोज़ ही देखा करो — Naresh sogarwal 'premi'
मुझे भी दर्द का एहसास करना आ गया था किसी भी जानवर से अब मुझे ख़तरा नहीं है — Vishakt ki Kalam se

FAQs

Yes, jazbaat shayari is perfect for WhatsApp status, Instagram captions, and Facebook posts to express your true feelings in a poetic style.
No, jazbaat shayari covers a wide range of emotions including happiness, sadness, memories, life experiences, and personal reflections, not just love.
Jazbaat shayari focuses on all types of inner feelings, while emotional shayari usually leans more towards intense or overwhelming emotions like sadness or heartbreak.
Yes, you can write your own jazbaat shayari by expressing your genuine emotions and thoughts in simple yet impactful words.
Jazbaat shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, depending on the writer’s style and audience preference.
People read jazbaat shayari to connect with their emotions, find comfort, and express feelings that are often difficult to say directly.