Asad Bhopali

Asad Bhopali

@asad-bhopali

📍 Bhopal· India

Asad Bhopali shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Asad Bhopali's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

25

Content

23

Likes

313

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ऐसे इक़रार में इनकार के सौ पहलू हैं वो तो कहिए कि लबों पे न तबस्सुम आए — Asad Bhopali
ग़ुंचा ओ गुल माह ओ अंजुम सब के सब बेकार थे आप क्या आए कि फिर मौसम सुहाना आ गया — Asad Bhopali
फ़र्क़ इतना है कि तू पर्दे में और मैं बे-हिजाब वर्ना मैं अक्स-ए-मुकम्मल हूँ तिरी तस्वीर का — Asad Bhopali
न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
ये आँसू ढूँडता है तेरा दामन मुसाफ़िर अपनी मंज़िल जानता है — Asad Bhopali
हालात ने किसी से जुदा कर दिया मुझे अब ज़िंदगी से ज़िंदगी महरूम हो गई — Asad Bhopali
मैं अब तेरे सिवा किस को पुकारूँ मुक़द्दर सो गया ग़म जागता है — Asad Bhopali
ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते — Asad Bhopali
अजब अंदाज़ के शाम-ओ-सहर हैं कोई तस्वीर हो जैसे अधूरी — Asad Bhopali
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए — Asad Bhopali
इतना तो बता जाओ ख़फ़ा होने से पहले वो क्या करें जो तुम से ख़फ़ा हो नहीं सकते — Asad Bhopali

Ghazal

ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा मुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा सुना है आज वो ग़मगीन थे मलूल से थे कोई ख़राब-ए-वफ़ा याद आ गया होगा नवाज़िशें हों बहुत एहतियात से वर्ना मिरी तबाही से तुम पर भी तबसिरा होगा किसी का आज सहारा लिया तो है दिल ने मगर वो दर्द बहुत सब्र-आज़मा होगा जुदाई इश्क़ की तक़दीर ही सही ग़म-ख़्वार मगर न जाने वहाँ उन का हाल क्या होगा बस आ भी जाओ बदल दें हयात की तक़दीर हमारे साथ ज़माने का फ़ैसला होगा ख़याल-ए-क़ुर्बत-ए-महबूब छोड़ दामन छोड़ कि मेरा फ़र्ज़ मिरी राह देखता होगा बस एक नारा-ए-रिंदाना एक ज़ुरअ-ए-तल्ख़ फिर उस के बा'द जो आलम भी हो नया होगा मुझी से शिकवा-ए-गुस्ताख़ी-ए-नज़र क्यूँँ है तुम्हें तो सारा ज़माना ही देखता होगा 'असद' को तुम नहीं पहचानते तअज्जुब है उसे तो शहर का हर शख़्स जानता होगा — Asad Bhopali