जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई

घबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

फ़ितरत को ज़िद है शायद दुनिया-ए-रंग-ओ-बू से
काँटों की उम्र आख़िर कलियों ने क्यूँ न पाई

अल्लाह क्या हुआ है ज़ोम-ए-ख़ुद-एतमादी
कुछ लोग दे रहे हैं हालात की दुहाई

ग़ुंचों के दिल बजाए खिलने के शक़ हुए हैं
अब के बरस न जाने कैसी बहार आई

इस ज़िंदगी का अब तुम जो चाहो नाम रख दो
जो ज़िंदगी तुम्हारे जाने के बा'द आई

— Asad Bhopali

More by Asad Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Asad Bhopali →

Bekhabri Shayari

Shers of bekhabri.

All Bekhabri Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling