Bebas Shayari - Majboori, laachari aur dil ki bechain khamoshi ke alfaaz

Bebas shayari reflects those moments when a person feels completely helpless, lost, and without control. It captures majboori, broken hopes, and the silence of emotions that cannot be expressed. These lines resonate with anyone who has faced situations where dil wanted something, but haalaat said otherwise.

What is bebas shayari?

Bebas shayari expresses feelings of helplessness, majboori, and emotional struggle when someone has no control over their situation or emotions.

Bebas Shayari in Hindi

Heartfelt bebas shayari in Hindi capturing true majboori and emotional helplessness.

कब तुम्हें इश्क़ पे मजबूर किया है हम ने हम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं — Abbas Tabish
इलाज ये है कि मजबूर कर दिया जाऊँ वगरना यूँँ तो किसी की नहीं सुनी मैं ने — Jaun Elia
मोहब्बत के इक़रार से शर्म कब तक कभी सामना हो तो मजबूर कर दूँ — Akhtar Shirani
मरने वाले तो ख़ैर बेबस हैं जीने वाले कमाल करते हैं — Adam Gondvi
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
तुम्हारे बा'द ये दुख भी तो सहना पड़ रहा है किसी के साथ मजबूरी में रहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते — Akhtar Shirani

If you relate to deeper struggles, explore dard shayari for more emotional expressions.

Bebas Shayari on Life

Lines that reflect how life situations make us feel helpless and out of control.

उस को भी उस की बाँहों में सोना होगा सोना ही है रिश्तों की भी मजबूरी है — Umesh Maurya
ये मरना जीना भी शायद मजबूरी की दो लहरें हैं कुछ सोच के मरना चाहा था कुछ सोच के जीना चाहा है — Sahar Ansari
झुक के मिलना मेरी आदत नहीं मजबूरी है मैं ने अहबाब के एहसान उठाए हुए हैं — Sarwar Khan Sarwar
ज़िंदगी है अपने क़ब्ज़े में न अपने बस में मौत आदमी मजबूर है और किस क़दर मजबूर है — Ahmed Amethwi
यार उस ने ही किया मजबूर मुझ को मरने पे जो ज़ियादा रो रहा है मेरे मर जाने के बा'द — Shekhar kumar
हम तुम में कल दूरी भी हो सकती है वज्ह कोई मजबूरी भी हो सकती है — Bedil Haidri

You can also read zindagi shayari to understand life’s emotional ups and downs.

Bebas Shayari on Love

Express helplessness in love when emotions are strong but circumstances fail.

दोनों का मिलना मुश्किल है दोनों हैं मजबूर बहुत उस के पाँव में मेहंदी लगी है मेरे पाँव में छाले हैं — Ameeq Hanafi
ऐ ज़िन्दगी अब मौत से अच्छी निभेगी तुम सेे बहुत मैं दूर हूँ, ख़ुद से बहुत मजबूर हूँ — Anurudh kumar shastri
इक दूजे के आँसू पोंछ नहीं सकते मजबूरी आख़िर मजबूरी होती है — Saarthi Baidyanath
तकलीफ़ में है वो भी मुझे देख के तन्हा मजबूरी उस की ये है कुछ कर नहीं सकती — Aryan Goswami
पेशानी को चूम रही है लब को छोड़ दिया उस ने मजबूरी का नाम बता कर दिल को तोड़ दिया उस ने — Kush Pandey ' Saarang '
कौन आता है पैरवी के लिए एक मजबूर आदमी के लिए — Shakir Dehlvi
इतनी महोब्बत के बा'द भी फासला बढ़ाओगे तुम मतलब मिरी मजबूरी का पूरा फ़ाएदा उठाओगे तुम — karan singh rajput
जब बेबसी का मैं ख़ुदा से माँगता रहता सबब तब वो ख़ुदा ख़ामोश मुझ को भी लगे बेबस बड़ा — Zain Aalamgir

For deeper heartbreak emotions, check out tanhai shayari as well.

Bebas Shayari with Meaning

Understand the depth behind each bebas line with clear and emotional meanings.

मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही कुछ भी नहीं तो मीलों की दूरी सही — karan singh rajput
अपनी कहानी फिर कभी पूरी सही मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही — karan singh rajput
गर हो मजबूरी जो लड़कों की तो, ठहरी बेवफ़ाई कर दे लड़की बे-वफ़ाई गर जो, मजबूरी है भाई — A R Sahil "Aleeg"
तुझे बदनाम करने की निय्यत रखता नहीं था मैं ,लेकिन ये मजबूरी थी मेरी, बज्म में जो नाम बोला है तेरा — A R Sahil "Aleeg"
फिर हुए आज मजबूर मस्खे गुलू के लिए हम फिर किसी चहरे ने आज रस्सी गले से निकाली — Raza sahil
जुदाई इश्क़ का दस्तूर क्यूँँ है हम नहीं समझे मोहब्बत इस क़दर मजबूर क्यूँँ है हम नहीं समझे — Rekhta Pataulvi
ख़ुद अपने हाल पे हँसवा के फिर बेबस किया मुझ को किसी पागल ने मुझ को इस क़दर पागल बना डाला — Divyansh "Dard" Akbarabadi

If you like meaningful poetry, explore gham shayari for similar depth.

Bebas Shayari on Emotions

Feelings of helplessness expressed through deep emotional and relatable words.

निगाह ए ग़ौर से देखो‌ बड़े मजबूर हैं हम उसी के पास में बैठे हैं जिस सेे दूर हैं हम — Muhammad Fuzail Khan
मजबूर इतना कर दिया हालात ने हम को कि हम बस बारहा गिरते रहे और बारहा हँसते रहे — Anukriti 'Tabassum'
यहाँ फुटपाथ पे अब तो नज़र है ही नहीं आख़िर पढ़ाई छोड़ मजबूरी कहे मुझ को कमाना है — Raunak Karn
उस ने भी सब हाल ख़ुदा पर छोड़ दिया मैं भी क़िस्मत के हाथों मजबूर हुआ — Sunny Seher
रातों को जगना मेरी मजबूरी है मेरे घर की छत से पानी आता है — Meem Alif Shaz
इश्क़ में मजबूरी क्या होती है कोई उन सेे पूछिए जो सूची में पहले नंबर को भी कॉल न कर पाए — Sandeep dabral 'sendy'
तुम मुझ को रोने पर मजबूर कभी मत करना मैं रोया तो मेरे घर वाले भी रोएंँगे — Kabir Altamash
देख मजबूरी क़लम की रो रहे अल्फ़ाज़ सारे — A R Sahil "Aleeg"
दिन ईद तक का अब ग़रीबों को सताता है ख़ुदा बेबस बना बच्चों को भी भूखा सुला देती यहाँ — RAAHI

2 Line Bebas Shayari

Short and powerful bebas shayari in just two lines for quick emotional impact.

मेरे हालात मुझ को इस तरह मजबूर कर बैठे जिसे अपना समझ बैठे उसे ही दूर कर बैठे — anupam shah
रो रहा हूँ बैठ कर तन्हाई में कितना बेबस मैं दिवाना हो गया — Kumar Aryan
ख़ुदा के घर से मैं दूरी बनाऊँगा जी फिर मैं घर में मजबूरी बनाऊँगा — Amanpreet singh
वो बिकाऊ नहीं उस की कोई मजबूरी है पेट की भट्टी का ईंधन ही बहुत महँगा है — Moni Gopal Tapish
इश्क़ की आदत से मजबूर थी वो भोली लड़की वरना दुल्हन बन के रुख़सत हो जाती अब तक — Meem Alif Shaz
खरा खोटा तुम्हें जब बोलते हैं सब कोई मजबूर सिसकी भर के रोता है — Sohil Barelvi
इस सेे पहले कि ये मजबूर कर दे या इलाही मुझे तू दूर कर दे — Ambar
चाहता नहीं पर मजबूर कर रहा है वो जानबूझ कर खु़द से दूर कर रहा है वो — Shashank Shekhar Pathak
तेरा वो घर मेरे यहाँ से जाँ बहुत ही दूर है मिल भी नहीं सकते अभी हम ही बहुत मजबूर हैं — Danish Balliavi
तुम हम को छोड़ने पे यूँँ मजबूर हो गए क्यूँ मेरे सामने से बहुत दूर हो गए — Danish Balliavi

Short Bebas Shayari

Simple and concise bebas lines perfect for expressing feelings instantly.

हर किसी में नज़र मुझ को तू आ रही सब को अब चाहना मेरी मजबूरी है — SHIV SAFAR
ये मौत मेरे साथ चलती है मगर मैं कुछ नहीं कर सकता मैं मजबूर हूँ — Meem Alif Shaz
शब-ए-ग़म ने किया मजबूर रोने पे वगरना हम नहीं थे रोने वालो में — ABhishek Parashar
इश्क़ की ये मजबूरी ठहरी दाग़ों को भी तिल कहना है — A R Sahil "Aleeg"
बे-वफ़ाई या वफ़ादारी या मजबूरी अहम अरकान लेकिन बुज़दिली की और हिम्मत की कहानी भी निहाँ इस इश्क़ में है — A R Sahil "Aleeg"
मैं बुरा हूँ और हूँ मजबूर आदत के लिए दूर रहिए आप भी अपनी शराफ़त के लिए — Abhishek Tiwari
ये आम आदमी का, दस्तूर हो गया है जो है जहाँ वहीं पर, मजबूर हो गया है — Bankelal Srivastava "Rajneesh"
अहल-ए-क़लम मशग़ूल हैं या मजबूर अच्छा लिखा, लिखके रहे हैं मसरूर — Manohar Shimpi
हो गया फिर क़त्ल उलफ़त, सच,भरोसा, दिल क़सम, वा'दा-वफ़ा इश्क़ में जब भी बहाना और मजबूरी के सिक्के चल गए — A R Sahil "Aleeg"
बे-वफ़ाई न कोई मजबूरी मसअला ये तो फ़ौक़ियत का है — A R Sahil "Aleeg"

Bebas Shayari for WhatsApp Status

Perfect bebas shayari to share as WhatsApp status when words feel heavy.

इलाज ये भी नहीं कि मजबूर कर दिए जाओ वगरना जौन एलिया को किस ने नहीं पढ़ा होगा — Devesh
मैं तेरे पास तो अब लौट के आने से रही कर दिया माँग के सिन्दूर ने मजबूर मुझे — Sachin maithil
मजबूरी ही, बाज़ीगर की हिम्मत है रस्सी पर चलते हैं, ध्यान सँभाले हम — Moin Ahmed "Aazad"
रिश्तों में खालीपन सा आ जाता है बातें करते रहना भी मजबूरी है — Sanskar Shrivastav
चाहते हैं कि लौट आओ पर इतने मजबूर भी न होना तुम — Chetan
चाहत थी आबाद रहे पर मर जाए भी चाहा मेरी कैसी मजबूरी है कैसा पागलपन है — harshit karnatak

Bebas Shayari Captions

Express your silent struggles through meaningful bebas captions for social media.

आदमी बेबस लगे है क्यूँँ "मनोहर" जौर बेहद जब किसी पर हो ही जाए — Manohar Shimpi
हम भी तन्हा हैं तुम भी तन्हा हो एक जैसी है बेबसी अपनी — Shajar Abbas
ऐ ग़म-गुसार तू ने तो मजबूर कर दिया पहले किसी के रू-ब-रू रोया नहीं था मैं — Sohil Barelvi
तेरे इन नकाबों में दुनिया बसी है मेरी चाहतों में तो बस बेबसी है — Kashif Hussain Kashif
मुफ़्लिस की तो मजबूरी है सर्दी गर्मी बारिश क्या रोटी के ख़ातिर सारे ग़म सहते हैं तो सहने दो — SALIM RAZA REWA
करेगा पास तुझ सेे फिर तुझी से दूर कर देगा मुझे ये इश्क़ साला लग रहा मजबूर कर देगा — ADARSH PANDEY SAURABH

FAQs

You can use bebas shayari when you feel stuck in life, unable to change circumstances, or when emotions cannot be expressed directly.
Yes, bebas shayari is often used as WhatsApp status to express silent pain, helpless feelings, and emotional struggles.
Dard shayari focuses on pain, while bebas shayari specifically highlights helplessness and situations where a person feels powerless.
No, bebas shayari can relate to love, life struggles, family issues, or any situation where a person feels majboor or without control.
Yes, bebas shayari works well for Instagram captions when you want to express deep emotions in a subtle and poetic way.
Yes, bebas shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, but Hindi versions often carry deeper emotional impact.