Adam Gondvi

Adam Gondvi

@adam-gondvi

Adam Gondvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Adam Gondvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

27

Content

9

Likes

121

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है बताओ कैसे लिख दूँ धूप फागुन की नशीली है — Adam Gondvi
तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है — Adam Gondvi
जो बदल सकती है इस दुनिया के मौसम का मिज़ाज उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिए — Adam Gondvi
मरने वाले तो ख़ैर बेबस हैं जीने वाले कमाल करते हैं — Adam Gondvi

Ghazal

विकट बाढ़ की करुण कहानी नदियों का संन्यास लिखा है बूढ़े बरगद के वल्कल पर सदियों का इतिहास लिखा है क्रूर नियति ने इस की किस्मत से कैसा खिलवाड़ किया है मन के पृष्ठों पर शाकुंतल अधरों पर संत्रास लिखा है छाया मदिर महकती रहती गोया तुलसी की चौपाई लेकिन स्वप्निल स्मृतियों में सीता का वनवास लिखा है नागफनी जो उगा रहे हैं गमलों में गुलाब के बदले शाखों पर उस शापित पीढ़ी का खंडित विश्वास लिखा है लू के गर्म झकोरों से जब पछुआ तन को झुलसा जाती इसने मेरे तनहाई के मरुथल में मधुमास लिखा है अर्धतृप्ति उद्दाम वासना ये मानव जीवन का सच है धरती के इस खंडकाव्य पर विरहदग्ध उच्छ्वास लिखा है — Adam Gondvi