Zulf Shayari - Beautiful lines on hair, husn, and romantic charm

Zulf shayari beautifully captures the charm and mystery of flowing hair, often symbolizing husn, attraction, and romance. These poetic lines weave emotions around a lover’s zulfein, expressing admiration, desire, and delicate beauty. Perfect for romantic expressions, captions, or heartfelt messages.

What is zulf shayari?

Zulf shayari is a poetic expression that revolves around a person’s hair, often symbolizing beauty, attraction, and romance in a delicate and artistic way.

Zulf Shayari in Hindi

Classic and modern Hindi shayari on zulfein filled with beauty and romance.

सोचा था हम ने आज सँवारेंगे वक़्त को अब हाथ में है ज़ुल्फ़, तो फिर ज़ुल्फ़ ही सही — Prakhar Kanha
उस के इश्क़ में बाल बढ़ाने वालों सुन लो उस के घर वाले तो पैसा देखेंगे — Shaad Imran
आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक कौन जीता है तिरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक — Mirza Ghalib
यार सब जम्अ' हुए रात की ख़ामोशी में कोई रो कर तो कोई बाल बना कर आया — Ahmad Mushtaq
हम हुए तुम हुए कि 'मीर' हुए उस की ज़ुल्फ़ों के सब असीर हुए — Meer Taqi Meer
मैं होश-मंद हूँ ख़ुद भी सो मेरी ग़ज़लों में न रक़्स करता है आशिक़ न बाल खींचता है — Charagh Sharma
हिज्र में तुम ने केवल बाल बिगाड़े हैं हम ने जाने कितने साल बिगाड़े हैं — Anand Raj Singh
अपने सर इक बला तो लेनी थी मैं ने वो ज़ुल्फ़ अपने सर ली है — Jaun Elia
वो राही हूँ पलभर के लिए, जो ज़ुल्फ़ के साए में ठहरा, अब ले के चल दूर कहीं, ऐ इश्क़ मेरे बेदाग मुझे । — Raja Mehdi Ali Khan
कुछ इस के सँवर जाने की तदबीर नहीं है दुनिया है तिरी ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर नहीं है — Hafeez Banarasi
मुँह पर नक़ाब-ए-ज़र्द हर इक ज़ुल्फ़ पर गुलाल होली की शाम ही तो सहर है बसंत की — Lala Madhav Ram Jauhar

Explore more beauty expressions with husn shayari that celebrate elegance.

Zulf Shayari on Love

Romantic verses where flowing hair becomes a symbol of love and attraction.

हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर' उदासी बाल खोले सो रही है — Nasir Kazmi
मुद्दतों बा'द इक शख़्स से मिलने के लिए आइना देखा गया, बाल सँवारे गए — Jaun Elia
मुमकिन ही नहीं जीतना कोशिश से कोई दिल कुछ बस में नहीं बाल बनाने के अलावा — Shariq Kaifi
लहरा कर अपनी खम-ए-ज़ुल्फ़ उस ने अज़ल-अबद को भी उलझा रक्खा है — ALI ZUHRI
अब तो मैं बाल बढ़ा सकता हूँ हिज्र में कितनी सहूलत है मुझे — Nasir khan 'Nasir'
सुखाई जा रही है जुल्फ़ धो कर घटा या'नी निचोड़ी जा रही है — Satya Prakash Soni
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr
आँखें ग़ज़ाल हिरनी हैं ज़ुल्फ़ घटा सावन पर्वत पे रक़्साँ कोई बादल लगती हो — ALI ZUHRI
भला तुम कैसे जानोगे मिला है दर्द जो गहरा वो जैसे नोचता है बाल अपने नोच कर देखो — Kushal "PARINDA"

Pair these lines with ishq shayari for deeper romantic vibes.

Zulf Shayari on Beauty and Attraction

Poetic lines describing charm, allure, and the magic of beautiful zulfein.

उन के गेसू खुलें तो यार बने बात मेरी इक रबर बैंड ने जकड़ी हुई है रात मेरी — Zubair Ali Tabish
मैं बाल बाल बच गया हर बार इश्क़ से सर के बहुत क़रीब से पत्थर गुज़र गए — Umair Najmi
पलक का बाल गिरे कब मैं कब तुझे माँगूँ मैं कशमकश में ये पलकें न नोच लूँ अपनी — Vishnu virat
कुछ ग़ज़लें उन ज़ुल्फ़ों पर हैं कुछ ग़ज़लें उन आँखों पर जाने वाले दोस्त की अब इक यही निशानी बाक़ी है — Kumar Pashi
और भी दुनिया में मंज़र ख़ूब-सूरत हैं मगर तेरी ज़ुल्फ़ों झटकने से सुहाना कुछ नहीं — Alankrat Srivastava
शा'इरी तो ले गए जौन एलिया ही अपने साथ शाइरों में लंबे लंबे बाल वाले रह गए — Khalid Irfan
है उस बदन की लत मुझे सो दूसरा बदन अच्छा तो लग रहा है मेरे काम का नहीं — Vishnu virat
ज़रा सा रंग ज़ुल्फ़ों पर लगाने दो तुम्हें घर जा के वैसे भी नहाना है — Amaan Pathan
ऐ चमेली की ख़ुशबू ज़रा बात सुन इक दफ़ा उस के गेसू तले घूम आ — Ummaan hussain

You may also enjoy nazakat shayari that highlights graceful expressions.

Zulf Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with meanings that explain deeper romantic emotions.

कुछ बातें अलग हैं उस की, अंदाज़ निराले हैं उस के आँखें अजब हैं उस की, और बाल काले हैं उस के — Bittu khan
बाद-ए-सबा जब ज़ुल्फ़ों को मेरी सहलाए एहसास-ए-छुअन तेरा दिल को मेरे महकाए — Angel Pal
वैसे कोई लत नइँ मुझ को चाय अलग मैटर है लेकिन — Pawan
लत ऐसी मुझ को लगी है फ़ुज़ूल-ख़र्ची की मैं घर पहुंचते-पहुंचते न ख़र्च हो जाऊँ — Ramnath Shodharthi
किस ने भीगी हुई ज़ुल्फ़ों से ये झटका पानी पानी शर्माके हुआ जाता है पानी पानी — Rekhta Pataulvi
तंज़ मत कीजिए ज़ुल्फ़ों पे मेरी मेरी ज़ुल्फ़ें मेरा सरमाया हैं — Shajar Abbas
ये असीरी हम को भी है दिल से मंज़ूर शर्त है,तेरी ज़ुल्फ जंजीर हो जाए — Tausif Alam
ज़ेर-ए-साया-ए–ज़ुल्फ, सोचा नहीं तेरी फुर्कत भी सहनी पड़ेगी हमें — Prit
तितर-बितर सी ज़िन्दगी कभी सुलझ नहीं सकी ये ज़ुल्फ़ किस तरह तिरी सुलझ गई मुझे बता — anupam shah
मुझ सेे मिलने वो मेरे घर आ रही मैं भी बैठा हूँ सँवारे बाल को — Rachit Sonkar

Discover emotional layers with ehsaas shayari for heartfelt feelings.

Zulf Shayari on Expressions and Eyes

Shayari connecting zulfein with nigaah and facial expressions.

मौन न साधो तुम प्रियवर इन अधरों को कुछ कहने दो बाक़ी का तुम जूड़ा बाँधो इक लट ऐसे रहने दो — Sandeep dabral 'sendy'
मता-ए-जान अगर तुम मुझे इजाज़त दो तो इक गुलाब लगा दूँ तुम्हारी ज़ुल्फ़ों में — Shajar Abbas
उसे लग जाए कैसे भी लत हमारी खु़दाया बस यही हैं चाहत हमारी — Kaviraj " Madhukar"
ऐंठ से आया था बाज़ार-ए-मोहब्बत में कभी जो रह गया वो लड़का जानाँ ज़ुल्फ़ में तेरी उलझ कर — Kartik tripathi
गुल मुरझाए खिल जाते देख कपोलों की लाली को इक लट बेहद दुख देती उस के झुमके और बाली को — Sandeep dabral 'sendy'
उस ने अपने बाल काटे हाए रे कुछ यूँँ लगा ज़िन्दगी से कोई मेरी, साल जैसे काट दे — Ashutosh Kumar "Baagi"
घिरा हुआ है घटाओं से आसमाँ यूँँ शजर किसी ने ज़ुल्फ़ को चेहरे पे डाल रक्खा है — Shajar Abbas
चाय की लत लगी हमें जब से याद तेरी भुलाए बैठे हैं — Afzal Sultanpuri

Complement these with nigaah shayari for expressive poetry.

2 Line Zulf Shayari

Short and impactful two-line shayari on zulfein for quick sharing.

बदल जाएँगे ये हालात इक दिन संवर जाएँगे वापस बाल मेरे — Dipendra Singh 'Raaz'
वो तुम सेे दूर कैसा है ये तुम भी सोच कर देखो वो जैसे नोचता है बाल तुम भी नोच कर देखो — Kushal "PARINDA"
है किस को तेरे जिस्म ए ख़ाकी की ख़्वाहिश हम तो ज़ुल्फ़ों के साए में रात बिताने को मरते हैं — Pankaj murenvi
ये साड़ी खुले बाल क़यामत-सी निगाहें हम ख़ुद को बहकने से भला कैसे बचायें — Harsh saxena
सुलझाऊँ तेरी ज़ुल्फ़ से हाथों की लकीरें ये काम मगर मुझ सेे अकेले नहीं होगा — anupam shah
ज़ुल्फ़ों में उस की तारों को हम ने मचलते देखा है ज़ुल्फ़ें हटीं तो चाँद को हम ने निकलते देखा है — Divya 'Kumar Sahab'
बाल बाँध कर वो दो लट निकाल लेती है जान वान वो ऐसे भी निकाल लेती है — Amanpreet singh
ध्यान खो कर भी रवाँ है फ़ैशन नींद में बाल खड़ा है यारों — Nishant Singh
पढ़ा लिखा हो जो आशिक़ उसे सहूलत है लुग़त में भी लिखा है लत के पहले उल्फ़त है — Raj
मेरे हाथों में ख़ुश्बू है उस की ज़ुल्फ़ों से खेला था — Sunil gupta
रक़्स करती है पूरे बदन पे मेरे उस की बिखरी हुई ज़ुल्फ़ का क्या करें — Rachit Sonkar

Short Zulf Shayari

Crisp and elegant lines expressing the beauty of hair and charm.

ज़रा गिरने दो अपनी ज़ुल्फ़ मेरी जाँ कि हम तो मुन्तज़िर हैं इन अदाओं के — Meem Alif Shaz
यादों के बयाबानों में जो इक उम्र गुज़ारी है हम ने वो उम्र किसी की ज़ुल्फ़ों के साए में गुज़रनी थी यारों — Manmauji
तिरी चाँदनी सी ये ज़ुल्फ़ को मिरी उँगलियों से सँवार लूँ तिरे आँसुओं को यूँँ चूम कर लबों पर मिरे मैं उतार लूँ — Raj Tiwari
"बीते लम्हें" जो थे हर लम्हे में सिर्फ़ मेरे उन सेे अब साझा हम जज़्बात नहीं करते जो कुछ वक़्त बात न होने पर नाराज़ हुआ करते थे हाँ यार उन सेे अब हम बात नहीं करते जिन की ज़ुल्फ़ों में थी हर छाँव मेरी वो अब इस बेग़ैरत धूप में भी बरसात नहीं करते जिन के लबों से हम इश्क़ पढ़ा करते थे अब ग़म हो या ख़ुशी हम मुलाक़ात नहीं करते याद आए मुझे उन के सात जन्मों के कुछ वादे कमबख़्त इस जन्म में भी वादों के साथ नहीं चलते जिन्होंने सिखाया था मुझे चलने का हुनर वो अब गिर जाने पर भी आगे हाथ नहीं करते हर्फ़-ए-इश्क़ सीखा हम ने जिन दिलो से वो दिल भी अब दिल का काम नहीं करते आँसू भी अब सूखे से आते है हुज़ूर ये आँसू भी ठीक से ख़ैरात नहीं करते — Hashim Khan
बाल मेरे दिख रहे जो ख़्वाब बिखरे हैं मेरे अब बना लूँ बाल मैं अपने मगर किस के लिए — Divya 'Kumar Sahab'
ज़मीं को तर-ब-तर करने किसी दिन आएगा बादल न जाने किन ग़रीबों के घरों को खाएगा बादल सितारे नोच लाऊँगा किसी दिन ज़िद पे आया तो अभी ग़र्दिश में हूँ यारों बहुत इतराएगा बादल ये सारी मछलियाँ जब बद-दुआ देने लगेंगी तब समुंदर प्यास से तड़पेगा और मर जाएगा बादल कहीं पर कम कहीं ज़्यादा ये कैसा फ़ैसला तेरा सॅंभल जा वक़्त है वरना बहुत पछताएगा बादल मुनाफ़िक़ है ये रातों का किसी को भी नहीं बख़्शा जवानी ज़ुल्फ़ आँखें और क्या-क्या खाएगा बादल हमीं हैं जो तुझे सर पे चढ़ाकर फिरते रहते हैं कुशादा ज़र्फ़ कर लें हम तो क्या टिक पाएगा बादल — "Nadeem khan' Kaavish"
तुम्हारा रुख़, हँसी चेहरा हमें निपटा ही डालेगा तुम्हारी ज़ुल्फ़ का खुलना हमें निपटा ही डालेगा — Tarun Bharadwaj
पहले जिस शख़्स को मुहब्बत थी अब उसे लत लगी हुई है मेरी — Sarul

Zulf Shayari for WhatsApp Status

Perfect shayari lines for status updates filled with romantic vibes.

मेरे बाल सॅंभाला करती थी ऐसे प्रेम दिखाया करती थी — Rohit ydv
बर्बाद तो हुआ हूँ तेरे बा'द मैं मगर इतना तो है कि बाल बिखरने नहीं दिए — Gopesh "Tanha"
कितनी आसानी से कर दी अनसुनी चींख़ें उन्होंने जो यहाँ सुन सकते हैं इक बाल गिरने की सदा भी — Sandeep dabral 'sendy'
जानता हूँ तुझे साहिल में हवा छेड़ेगी बाल मत खोलना सैल-ए-बला ला सकती हो — Adarsh Anand Amola
मौसम है बहुत ख़ूब मगर जान-ए-तमन्ना तुम ज़ुल्फ़ बिखेरो तो ये औक़ात में आए — Hasheem Farooqui
तेरी ज़ुल्फ़ों का क्या बयान करूँँ तेरी नालैन अर्श पर जानाँ — RIZWAN ALI RIZWAN
अब लग चुकी है दर्द के मौसम की लत मुझे अब देर हो चुकी है बहुत रोक मत मुझे — Binte Reshma
सुना है कि पत्थर धड़कते हैं अब उन्हें भी मुहब्बत की ये लत लगी — Sachin Sharma
रेशमी ज़ुल्फ़ों के तुम अपनी इशारे समझो आज रंगीन करें रात क़रीब आ जाओ — Sohaib Alvi

Zulf Shayari Captions for Instagram

Stylish captions inspired by zulfein for your social media posts.

शोख़ ने क्या ही ज़ुल्फ़ लहराई अज़-फ़लक बारिशें निकल आईं — Meem Maroof Ashraf
दिलचस्पी मुझ को कैसे हो सुर और साज़ में उलझा हुआ हूँ मैं, तिरी ज़ुल्फ़ ए दराज़ में — Wasif Quazi
तुझे मुझ सेे पहले कोई कहीं ले न जा चुरा के इसी एक डर के मारे मिरे बाल झड़ रहे हैं — Faiz Ahmad
नशे में भूल जाता हूँ उसे साक़ी युहीं थोड़ी बुरी ये लत लगाई है — Jaypratap chauhan
मरहले ज़ीस्त के न कम होंगे उन की ज़ुल्फ़ों में यूँँ ही ख़म होंगे — Sumit Panchal
दिल की कमज़ोरी मेरी पहचान, प्यारी उड़ती ज़ुलफ़ें और ये मुस्कान प्यारी — Alankrat Srivastava
हम ख़ाक तेरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ सँवारते हम से तो अपना हाल भी अच्छा नहीं हुआ — Meem Maroof Ashraf
सितम ये है कि इक दफ़्तर के कम्प्यूटर में उलझी हैं मेरी ये उँगलियाँ जिन को किसी की ज़ुल्फ़ प्यारी थी — Ravi 'VEER'
आदत मुझ को कोई नहीं है बुरी इक उस शख़्स की ही लत लगी थी — Sanjay Vyas 'Sahiba'

FAQs

Zulf is commonly used as a metaphor for beauty and charm. In poetry, it represents attraction, mystery, and the emotional pull between lovers.
Yes, zulf shayari is perfect for Instagram captions and WhatsApp status, especially for romantic posts or aesthetic pictures.
Mostly it is associated with romance and admiration, but it can also reflect deeper emotions like longing, desire, and poetic imagination.
Zulf shayari is commonly written in Hindi, Urdu, or a blend of Hinglish, depending on the audience and style.
Zulf shayari focuses specifically on hair and its beauty, while husn shayari covers overall physical beauty including face, eyes, and expressions.
You can share zulf shayari on social media platforms like Instagram, WhatsApp, or use it in personal messages to express admiration.