Ayush Aavart

Ayush Aavart

@Ayushaavart

Ayush Aavart shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ayush Aavart's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

14

Content

46

Likes

112

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

इश्क़ और वो भी किसी हुस्न परी से आवर्त ऐसी ग़लती कभी नादान नहीं करता है — Ayush Aavart
एक दो का तो ये कहना था मुझे छोड़ते वक़्त मैं मुहब्बत तो तुम्हारी हूँ मगर पहली नहीं — Ayush Aavart
सब कुछ ग़लत मैं ने किया सब कुछ किया तुम ने सही तुम ठीक ही कहती हो कोई काम का ही मैं नहीं — Ayush Aavart

Ghazal

ये वा'दा कर यही होकर रहेगा तू मेरा आख़िरी होकर रहेगा नज़ारा कैसा होगा सोचो तुम जब सितारा आदमी होकर रहेगा ख़ुदा ने है नया पैगाम भेजा फ़लक अब इक नदी होकर रहेगा बुरा क्या कह दिया ये बल्ब तो अब है कहता चाँदनी होकर रहेगा नहीं लूँगा मैं अपना हिस्सा फिर भी ये झगड़ा आपसी होकर रहेगा तुझे हम जंगलों में आएँगे छोड़ अगर तू जंगली होकर रहेगा ये ज़िद करने लगा तकिया भी मेरा कि ये भी शा'इरी होकर रहेगा कि उस ने लिख दिया जो ज़िंदगी में बदल लो कितना भी होकर रहेगा पढ़ाई नौकरी ही दे न पाई घड़ी का मिस्तरी होकर रहेगा मेरा दिल प्यार का रहता है भूखा हमेशा लालची होकर रहेगा समुंदर में था दिल जाने से डरता मगर अब जलपरी होकर रहेगा हवा दीपक बनेगी और दीपक हवा सौ फ़ीसदी होकर रहेगा बग़ावत कर ली आख़िर दिल ने मुझ सेे क़सम खा ली दुखी होकर रहेगा — Ayush Aavart
मैं अब महफ़ूज़ कुछ रक्खा नहीं करता समझ लो पहले के जैसा नहीं करता वही सफ़ है कि जिस में रोज़ मरते हैं ख़ुदा तू क्यूँ इसे छोटा नहीं करता तू क्यूँँ हैरान है इतना कहा तो था मैं कुछ भी वैसे का वैसा नहीं करता किसी का क़त्ल कर दूँ क्या तेरे ग़म में जी अब ख़ामोश जीने का नहीं करता बदल देंगे तुम्हारी शक्ल का पैकर मनाओ शुक्र अभी पर्वा नहीं करता तू सच कहता है मैं सिगरेट पीता हूँ नशा मैं बा'द तेरे क्या नहीं करता सभी कितने बड़े हैं हो गए देखो शरारत अब कोई बच्चा नहीं करता मेरी जादूगरी को मुंतज़िर हैं सब समुंदर को मैं अब क़तरा नहीं करता उन्हें नज़रें मिलाने तो दो फिर कहना कोई भी हो मैं शर्माया नहीं करता तुम्हारे साथ जीना और मरना है मैं ऐसा कोई भी दावा नहीं करता सही होता अगर मर जाता मैं चुप-चाप ग़ज़ल कह ख़ुद को फिर ज़िंदा नहीं करता मुहब्बत करने वाला आम लड़का हूँ मेरा दिल जो नहीं करता नहीं करता — Ayush Aavart

Nazm