मैं अब महफ़ूज़ कुछ रक्खा नहीं करता

समझ लो पहले के जैसा नहीं करता

वही सफ़ है कि जिस
में रोज़ मरते हैं
ख़ुदा तू क्यूँ इसे छोटा नहीं करता

तू क्यूँ हैरान है इतना कहा तो था
मैं कुछ भी वैसे का वैसा नहीं करता

किसी का क़त्ल कर दूँ क्या तेरे ग़म में
जी अब ख़ामोश जीने का नहीं करता

बदल देंगे तुम्हारी शक्ल का पैकर
मनाओ शुक्र अभी पर्वा नहीं करता

तू सच कहता है मैं सिगरेट पीता हूँ
नशा मैं बा'द तेरे क्या नहीं करता

सभी कितने बड़े हैं हो गए देखो
शरारत अब कोई बच्चा नहीं करता

मेरी जादूगरी को मुंतज़िर हैं सब
समुंदर को मैं अब क़तरा नहीं करता

उन्हें नज़रें मिलाने तो दो फिर कहना
कोई भी हो मैं शर्माया नहीं करता

तुम्हारे साथ जीना और मरना है
मैं ऐसा कोई भी दावा नहीं करता

सही होता अगर मर जाता मैं चुप-चाप
ग़ज़ल कह ख़ुद को फिर ज़िंदा नहीं करता

मुहब्बत करने वाला आम लड़का हूँ
मेरा दिल जो नहीं करता नहीं करता

— Ayush Aavart

More by Ayush Aavart

Other ghazal from the same pen

See all from Ayush Aavart →

Qatil Shayari

Shers of qatil.

All Qatil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling