जब ये दिल दोस्त कहीं और लगा होता है

काम के वक़्त कहानी में बुरा होता है

एक दिल उस का कि जिस
में कोई घर कर न सका
एक दिल मेरा है जो हर किसी का होता है

एक पौधा कि जिसे प्यार नहीं करता कोई
धूप पानी के बिना कैसे हरा होता है

सो किसी जन्म में हम एक नहीं हो पाते
उस ने पहले किसी से वा'दा किया होता है

सोचने भर से नहीं दुनिया बदलती यारों
मेरी मानो भला करने से भला होता है

इस लिए भी पता चल जाता है हर दुख का मुझे
तू दुखी है तेरे माथे पे लिखा होता है

— Ayush Aavart

More by Ayush Aavart

Other ghazal from the same pen

See all from Ayush Aavart →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling