Badan Shayari - Ishq, husn, aur badan ki nazakat bhari shayari

Badan shayari beautifully captures the charm, elegance, and sensual poetry of the human form. From husn and nazakat to the soft expression of ishq, these verses highlight how physical beauty blends with deep emotions. Perfect for romantic moods, captions, or expressive thoughts, badan shayari adds a poetic touch to attraction and admiration.

What is badan shayari?

Badan shayari is a poetic expression that describes the beauty, elegance, and physical charm of the human body, often blended with emotions like love and attraction.

badan shayari in hindi

Classic Hindi badan shayari expressing beauty, husn, and nazakat with poetic depth.

आईने आँख में चुभते थे बिस्तर से बदन कतराता था एक याद बसर करती थी मुझे मैं साँस नहीं ले पाता था — Tehzeeb Hafi
अब सुलगती है हथेली तो ख़याल आता है वो बदन सिर्फ़ निहारा भी तो जा सकता था — Ameer Imam
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है — Azm Shakri
अजल से ले कर अब तक औरतों को सिवाए जिस्म क्या समझा गया है — Ali Zaryoun
टूटा तो हूँ मगर अभी बिखरा नहीं 'फ़राज़' मेरे बदन पे जैसे शिकस्तों का जाल हो — Ahmad Faraz
इस ज़माने को ज़माने की अदा आती है और इक हम है हमें सिर्फ़ वफ़ा आती है — Zubair Ali Tabish
मैं जानता हूँ तेरी रूह की तलब जानाँ तुझे बदन की तरफ़ से नहीं छुऊँगा मैं — Subhan Asad
अजीब हालत है जिस्म-ओ-जाँ की हज़ार पहलू बदल रहा हूँ वो मेरे अंदर उतर गया है मैं ख़ुद से बाहर निकल रहा हूँ — Azm Shakri

For a broader take on beauty, explore husn shayari that complements badan expressions.

badan shayari on love

Romantic shayari blending physical charm with deep emotions of ishq and mohabbat.

किस तरह मिरी रूह हरी कर गया आख़िर वो ज़हर जिसे जिस्म में खिलते नहीं देखा — Parveen Shakir
जिस्म चादर सा बिछ गया होगा रूह सिलवट हटा रही होगी — Kumar Vishwas
शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था — Pallav Mishra
आँसुओं में मिरे काँधे को डुबोने वाले पूछ तो ले कि मिरे जिस्म का सहरा है कहाँ — Pallav Mishra
मेरे जिस्म से वक़्त ने कपड़े नोच लिए मंज़र मंज़र ख़ुद मेरी पोशाक हुआ — Azm Shakri
बदन का ज़िक्र बातिल है तो आओ बिना सर पैर की बातें करेंगे — Fahmi Badayuni
कभी कभार उसे देख लें कहीं मिल लें ये कब कहा था कि वो ख़ुश-बदन हमारा हो — Parveen Shakir
जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा कुरेदते हो जो अब राख जुस्तजू क्या है — Mirza Ghalib
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है — Pallav Mishra
मैं देर तक तुझे ख़ुद ही न रोकता लेकिन तू जिस अदास उठा है उसी का रोना है — Firaq Gorakhpuri

Pair these lines with heartfelt ishq shayari to deepen romantic expression.

badan shayari on beauty and attraction

Verses that highlight elegance, charm, and the magnetic pull of physical beauty.

हया से सर झुका लेना अदास मुस्कुरा देना हसीनों को भी कितना सहल है बिजली गिरा देना — Akbar Allahabadi
अपने दिल के ख़ून से वो गुल खिला देता हूँ मैं रेगज़ारों को गुलिस्ताँ की अदा देता हूँ मैं — Qaisar Sidddiqui
क्या ख़ूब तमाशा है ये कार-गह-ए-हस्ती हर जिस्म सलामत है हर ज़ात अधूरी है — Ambreen Haseeb Ambar
हम तो तमाम उम्र तिरी ही अदा रहे ये क्या हुआ कि फिर भी हमीं बे-वफ़ा रहे — Jameel Malik
बारिशें जाड़े की और तन्हा बहुत मेरा किसान जिस्म और इकलौता कंबल भीगता है साथ-साथ — Parveen Shakir
जिस की जानिब 'अदा' नज़र न उठी हाल उस का भी मेरे हाल सा था — Ada Jafarey
पेड़ के काटने वालों को ये मालूम तो था जिस्म जल जाएँगे जब सर पे न साया होगा — Kaifi Azmi
क्यूँँ पशेमाँ हो अगर वअ'दा वफ़ा हो न सका कहीं वादे भी निभाने के लिए होते हैं — Ibrat Machlishahri
फूलों की सेज पर ज़रा आराम क्या किया उस गुल-बदन पे नक़्श उठ आए गुलाब के — Adil Mansuri
मिरे सूरज आ! मिरे जिस्म पे अपना साया कर बड़ी तेज़ हवा है सर्दी आज ग़ज़ब की है — Shahryar
फिर चाहे तो न आना ओ आन बान वाले झूटा ही वअ'दा कर ले सच्ची ज़बान वाले — Arzoo Lakhnavi

You can also read chehra shayari for poetic descriptions of facial charm.

badan shayari with meaning

Understand the deeper emotions behind poetic lines describing body and attraction.

आफ़त तो है वो नाज़ भी अंदाज़ भी लेकिन मरता हूँ मैं जिस पर वो अदा और ही कुछ है — Ameer Minai
वो मेरे लम्स से महताब बन चुका होता मगर मिला भी तो जुगनू पकड़ने वालों को — Nomaan Shauque
सख़्त सर्दी में ठिठुरती है बहुत रूह मिरी जिस्म-ए-यार आ कि बेचारी को सहारा मिल जाए — Farhat Ehsaas
गूँजता है बदन में सन्नाटा कोई ख़ाली मकान हो जैसे — Aanis Moin
किसी कली किसी गुल में किसी चमन में नहीं वो रंग है ही नहीं जो तिरे बदन में नहीं — Farhat Ehsaas
तमाम शहर की ख़ातिर चमन से आते हैं हमारे फूल किसी के बदन से आते हैं — Farhat Ehsaas
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar
बदन लिए तलाशता फिरू हूँ रात दिन उसे सुना है जान भी मेरी कहीं इसी शहर में है — Bhaskar Shukla
रात के जिस्म में जब पहला पियाला उतरा दूर दरिया में मेरे चाँद का हाला उतरा — Kumar Vishwas
गया था माँगने ख़ुशबू मैं फूल से लेकिन फटे लिबास में वो भी गदा लगा मुझ को — Aanis Moin
किस मुँह से कह रहे हो हमें कुछ ग़रज़ नहीं किस मुँह से तुम ने वा'दा किया था निबाह का — Hafeez Jalandhari

Explore emotional depth further with ehsaas shayari that captures inner feelings.

badan shayari on romance

Romantic verses that mix passion, charm, and poetic admiration of the body.

ख़ुदा जाने किस किस की ये जान लेगी वो क़ातिल अदा वो क़ज़ा महकी महकी — Hasrat Jaipuri
मैं छुप रहा हूँ कि जाने किस दम उतार डाले लिबास मुझ को — Aziz Nabeel
वो तमाशा ओ खेल होली का सब के तन रख़्त-ए-केसरी है याद — Faez Dehlvi
लोग औरत को फ़क़त जिस्म समझ लेते हैं रुह भी होती है उस में ये कहाँ सोचते हैं — Sahir Ludhianvi
ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए — Shakeel Badayuni
चाँद तारे इक दिया और रात का कोमल बदन सुब्ह-दम बिखरे पड़े थे चार सू मेरी तरह — Aziz Nabeel
जिस्म आया किसी के हिस्से में दिल किसी और की अमानत है — Shariq Kaifi
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था — Wali Uzlat
कहीं पड़े न मोहब्बत की मार होली में अदास प्रेम करो दिल से प्यार होली में — Nazeer Banarasi

Enhance your collection with romantic shayari for more romantic vibes.

2 line badan shayari

Short and impactful two-line shayari expressing beauty and attraction in a crisp form.

जब से तू ने ये बोला था "बदन का क्या है मिट्टी है" तब से तेरी पीठ पे मुझ को हरसिंगार उगाने थे — Siddharth Saaz
उस के बदन को दी नुमूद हम ने सुखन में और फिर उस के बदन के वास्ते इक क़बा़ भी सी गई — Jaun Elia
आज का दिन भी ऐश से गुज़रा सर से पाँव तक बदन सलामत है — Jaun Elia
तुम ने कैसे उस के जिस्म की ख़ुशबू से इनकार किया उस पर पानी फेंक के देखो कच्ची मिट्टी जैसा है — Tehzeeb Hafi
ख़याल कब से छुपा के ये मन में रक्खा है मिरा क़रार तुम्हारे बदन में रक्खा है — Siraj Faisal Khan
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
हम को हकीम ने ही किया ठीक दोस्तों हम पर किसी के लम्स ने जादू नहीं किया — Tanoj Dadhich
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी — Farhat Abbas Shah

short badan shayari

Compact and expressive badan shayari perfect for quick sharing and reading.

साँवले तन पे ग़ज़ब धज है बसंती शाल की जी में है कह बैठिए अब जय कनहय्या लाल की — Insha Allah Khan
कहाँ कहाँ पे उसे ढूँढ़ते हैं हम यारों किसी के लम्स से होता था जो सुकूँ दिल को — Afzal Ali Afzal
बदन का सारा लहू खिंच के आ गया रुख़ पर वो एक बोसा हमें दे के सुर्ख़-रू है बहुत — Zafar Iqbal
मेहंदी लगाए बैठे हैं कुछ इस अदास वो मुट्ठी में उन की दे दे कोई दिल निकाल के — Riyaz Khairabadi
हलाल रिज़्क़ का मतलब किसान से पूछो पसीना बन के बदन से लहू निकलता है — Aadil Rasheed
है अब भी बिस्तर-ए-जाँ पर तिरे बदन की शिकन मैं ख़ुद ही मिटने लगा हूँ उसे मिटाते हुए — Azhar Iqbal
ओ सखी मन उस का तो तन भी उसी का हक़ है उस को ग़ैर ये आँगन न चू में — Neeraj Neer
ये इश्क़ आग है और वो बदन शरारा है ये सर्द बर्फ़ सा लड़का पिघलने वाला है — Shadab Asghar
मैं आ रहा हूँ अभी चूम कर बदन उस का सुना था आग पे बोसा रक़म नहीं होता — Shanawar Ishaq

badan shayari for whatsapp status

Stylish and romantic badan shayari lines ideal for WhatsApp status updates.

फिर चाहे तो न आना ओ आन बान वाले झूटा ही वअ'दा कर ले सच्ची ज़बान वाले — Arzoo Lakhnavi
दो आँखें हैं दो पलकें हैं जबीं है चूमने ख़ातिर बहुत से ज़ाविए हैं उस बदन में देखने लाइक़ — Siddharth Saaz
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
जहाँ से लौटना मुमकिन नहीं है कुछ ऐसे मोड़ हैं उस के बदन में — Siddharth Saaz
उम्र भर मिलने नहीं देती हैं अब तो रंजिशें वक़्त हम से रूठ जाने की अदा तक ले गया — Fasih Akmal
तुम ने जो फूल लेते में छू लीं हैं उँगलियाँ मेरे बदन से आएगी ख़ुशबू गुलाब की — Siddharth Saaz
जिस्म के पार जाना पड़ा था कभी इश्क़ कर के हुई बंदगी की समझ — Neeraj Neer
एक मुद्दत से परिंदे की तरह ये क़ैद है रूह मेरे जिस्म से 'क़ासिद' रिहा होती नहीं — Gurbir Chhaebrra
जल चुका है जिस्म मेरा राख हूँ मैं पर मुझे अब भी मिली राहत नहीं है — Shashank Shekhar Pathak
ये लोग कौन हैं आख़िर कहाँ से आते हैं जो जिस्म नोच के फिर बेटियाँ जलाते हैं — Shajar Abbas

badan shayari captions for instagram

Trendy and aesthetic captions inspired by badan shayari for Instagram posts.

कभी देखा नहीं जिस ने बदन के आगे कुछ भी भला वो क्यूँ मुहब्बत जावेदाना ढूँढ़ता है — Chandan Sharma
हम इन आँखों से उसे हर रोज़ पढ़ते आए हैं वो बदन तो याद है दो के पहाड़े की तरह — Ankit Maurya
छुआ था होंठ से बस होंठ को ही गुलाबी हो गया क्यूँ जिस्म सारा — Ashish Awasthi
वो लोग हम ही थे मुहब्बत में जो फिर आगे हुए वो लोग हम ही थे मियाँ जो दूर भागे जिस्म से — Kartik tripathi
इसीलिए तो हिफ़ाज़त में बैठा रहता हूँ मेरे बदन में कोई नीम जान रहता है — Nirmal Nadeem
मैं हिंदी और उर्दू को अलग कैसे करूँँ यारों अगर साँसें हटा दूँ तो बदन में कुछ नहीं बचता — Umesh Maurya
बताओ गर कोई बेजान है तो फिर मिलो उस से किसी भी जिस्म में वो जान छू कर डाल सकती है — Harsh Raj
हाथ गुल से औ बदन में रातरानी की महक आप को लड़की नहीं इक बाग़ होना चाहिए — Ashish Awasthi

FAQs

No, while it focuses on physical beauty, it also reflects deeper emotions like ishq, admiration, and the connection between appearance and feelings.
Yes, badan shayari is perfect for romantic captions as it expresses attraction, charm, and poetic admiration in a stylish way.
Badan shayari focuses more on the body and physical presence, while husn shayari broadly describes beauty, including face, personality, and overall charm.
Yes, many short and expressive badan shayari lines are ideal for WhatsApp status, Instagram captions, and romantic posts.
Yes, badan shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish, depending on the audience and style preference.
People read badan shayari to appreciate beauty, express romantic feelings, and connect emotionally through poetic descriptions of attraction.