Beautiful Subah Shayari - Fresh morning vibes, hope, and positivity in poetic words

Subah shayari captures the beauty of a fresh morning filled with hope, positivity, and new beginnings. It reflects the calm of sunrise, the warmth of sooraj, and the promise of a better day ahead. Perfect for sharing uplifting thoughts, these shayari bring a sense of peace and motivation to start your day right.

What is subah shayari?

Subah shayari is poetry that expresses the beauty, freshness, and positivity of the morning. It often highlights new beginnings, hope, and the peaceful vibe of sunrise.

Subah Shayari in Hindi

Read subah shayari in Hindi that beautifully expresses morning peace, hope, and positivity.

सुब्ह सवेरे नंगे पाँव घास पे चलना ऐसा है जैसे बाप का पहला बोसा क़ुर्बत जैसे माँओं की — Hammad Niyazi
दो दफ़ा ग़ुस्सा हुए वो एक ग़लती पर मेरी रात की रोटी सवेरे काम में लाई गई — Tanoj Dadhich
रौशनी बढ़ने लगी है शहर की चाँद छत पर आ गया है देखिए — Divy Kamaldhwaj
हर सुब्ह उठ के इस को मैं हूँ चूमता चाय है जैसे ये कोई सौतन तेरी — RAJAT AWASTHI
बुलाया शाम को लेकिन वहाँ मैं सुब्ह जा बैठा सुना था देर से आना उसे अच्छा नहीं लगता — Krishnakant Kabk
सवेरे से ले बैठा हूँ गुलाल अपने मैं हाथों में न ये बे-रंग हो जाए तुम अपना गाल इधर कर दो — SHIV SAFAR

If you enjoy meaningful verses, explore zindagi shayari for deeper life reflections.

Subah Shayari on Life

Morning poetry that connects subah with life lessons, growth, and fresh beginnings.

ये करिश्मा हुआ चूमने से उसे तीरगी पर खुली रौशनी की समझ — Neeraj Neer
हर सुब्ह निकलना किसी दीवार-ए-तरब से हर शाम किसी मंज़िल-ए-ग़मनाक पे होना — Sarvat Husain
हमारी सुब्ह किसी शाम से नहीं मिलती ये वो थकन है जो आराम से नहीं मिलती — Kashif Husain Ghair
अच्छों पर बुरों की हमेशा नज़र रहती है रौशनी हमेशा अँधेरों से घिरी रहती है — Bhavesh kumar
ये कैसा तजुर्बा है कि दिल जलाने पे अक्सर अँधेरा छा जाता है रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad
सुब्ह की सैर की करता हूँ तमन्ना शब भर दिन निकलता है तो बिस्तर में पड़ा रहता हूँ — Sabir Zafar
ये दुख नहीं कि अँधेरो से सुल्ह की हम ने मलाल ये है कि अब सुब्ह की तलब भी नहीं — Parveen Shakir
सितारा सुब्ह का मैं और चराग़ शाम का तू न तेरे काम का मैं हूँ न मेरे काम का तू — Kabir Athar
तुम्हारी आँखों से मैं ख़ूब-सूरत हूँ वरना चाँद की अपनी कोई रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad
बड़ा अनमोल हूँ सँभाल कर तू रख मुझे मैं तेरी सुब्ह नहीं जो रोज़ पलट आऊँगा — Asif Mujtaba Farooqui

For more uplifting thoughts, read ummeed shayari that inspire hope every day.

Subah Shayari on Love

Express love and warmth through subah shayari that brightens hearts like a sunrise.

रोज़ सवेरे उठ ना चाहूँ तेरी चूड़ी की खन-खन से — Pawan
रात भर गिरते है आँसू आँख से तब कहीं जा कर सवेरा होता है — karan singh rajput
कल राह में चमकेंगे तेरी रौशनी बनकर ये मशवरे माँ-बाप के बेकार नहीं हैं — Shakir Dehlvi
सुब्ह से शाम तक है बेक़रारी सी तिरी यादें नहीं देती ख़ुशी के पल — Meem Alif Shaz
साथ बिताये कितने मौसम उस को इक भी याद नहीं रात को चाभी कहाँ रखी थी सुब्ह को ही वो भूल गया — Anmol
अजी बड़े ही हँस के निकले थे सवेरे घर से हम तेरी गली में आते आते सोगवार हो गए — Manish Nauhwar
तुझ को नज़र न आएँगे अगली सुब्ह से हम ख़ुद को कहीं छुपाएंगे कुछ इस तरह से हम — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
चार बजते ही खुल जाती है नींद सुब्ह चार बजने तलक याद आती हो तुम — Shivraj Singh Gurjar
परेशाँ से जो आँसू, शब, सिरहाने रख दिए थे सवेरे फिर बिखर कर, आँख में चुभने लगे हैं — Saurabh Mehta 'Alfaaz'

You can also explore romantic feelings in love shayari for deeper emotions.

Subah Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind morning shayari filled with wisdom and calm.

ये किस लिए चराग़ों को तुम जला रहे हो अंधों को रौशनी की क्या सच में है ज़रूरत? — NISHKARSH AGGARWAL
रातें छत पर रोते रोते कटती हैं सब कहते है देर सवेरे उठता हूँ — Ravi 'VEER'
जुगनुओं को रौशनी का यूँँ पता देता हूँ मैं जल रहे कमरे की बत्ती को बुझा देता हूँ मैं — Vivek Vistar
मैं दिवाली का दीया हूँ रात कुछ हूँ कुछ सुब्ह हूँ — Vikas Singh
सर्द मौसम यूँँ अचानक हो गया चाँद-सूरज लग रहे रूठे हुए — "Nadeem khan' Kaavish"
रात की बात तो और कुछ थी मगर ये सवेरे सवेरे अँधेरा घना — Sumit Panchal
आज फिर झूठी तसल्ली के लिए सुब्ह में अख़बार मैं ने पढ़ लिया — Nirmal Neer
तुम सेे पूछेंगे सुब्ह लोग मेरे बारे में नींद में पगली मेरा नाम नहीं ले देना — Shajar Abbas
कुछ ऐसे, चराग़ों को मेरे, ज़रा नम कर दे अँधेरे बढ़ा मत, हाँ बस रौशनी कम कर दे — pankaj pundir

For peaceful expressions, check out sukoon shayari that bring inner calm.

Subah Shayari on Nature

Celebrate sunrise, birds, and fresh air through nature-inspired subah shayari.

मैं परिंदा मेरे लिए पौधा रात के बा'द का सवेरा है — Kushal "PARINDA"
सुब्ह की पहली अज़ाँ में सुन रही हूँ नाम तेरा आजकल मैं मंदिरों की घण्टियाँ भी कब भला इतनी मधुर लगती थीं मुझ को — Kiran K
शमा' जलाने को सब हैं कहते बहुत अँधेरा बिखर रहा है हटा दो ज़ुल्फ़ें हुआ उजाला जरा सा हँस दो हुआ सवेरा — Anmol Mishra
रात से तेरी बातें मैं करता रहा चाँद बैठा रहा सुब्ह तक रू-ब-रू — Kanha Mohit
मैं बिस्तर छोड़ दूँ अपना मगर ये शर्त तो सुन लो तुम्हारे लब मुझे छू कर कहें उठ जाओ गुड मॉर्निंग — Nirbhay Nishchhal
दुआ ये माँगा करो रोज़ उठके अहल-ए-सुबह ख़ुदा बुजुर्गों का साया हमारे सर पे रखे — Shajar Abbas
तेरे होंटों से छलकती है किरन सूरज की तेरे हँसने से मेरी सुब्ह चमक उठती है — Nirmal Nadeem
सुब्ह की ये सिलवटें खिलने कहाँ देती मुझे वो सिमट के बॉंह में, हिलने कहाँ देती मुझे — RAAHI
हम चराग़ों से जलने वाले लोग रौशनी में दिखाई क्यूँँंँ देंगे — Irshad 'Arsh'

If you love natural beauty, explore nature shayari filled with scenic emotions.

2 Line Subah Shayari

Short and impactful 2 line subah shayari perfect for quick inspiration.

तीरगी से रौशनी में जाना है आँख खुलते ही सवेरा आना है — Shivang Tiwari
घिरी रहती अभी तक तीरगी से मुझे लाता न तू गर रौशनी में — Reshma Shaikh
तू सुब्ह है, तू शाम है, तू रात है तू साथ है मेरे यही तो बात है — Meem Alif Shaz
सुब्ह अखबारों में आया देश में दौलत बहुत है फिर भी जाने क्यूँँ यहाँ पर लोग मरते मुफ़्लिसी में — AYUSH SONI
उसे फिर रौशनी भाती नहीं है जो दुनिया देख कर अंधा हुआ है — Manas Ank

Short Subah Shayari

Simple and short subah shayari to express morning positivity in few words.

हो भूला सुब्ह का तो शाम को घर आ ही जाता है तेरी फिर कौन सी ज़िद है तू वापस क्यूँ नहीं आता — 100rav
चौंकना मत न कोई सुब्ह को मातम करना हम किसी रात अचानक से चले जाएँ अगर — Sohil Barelvi
साथ में जब कभी ख़्वाब में आएँगे सुब्ह होती है क्या भूल ही जाएँगे — Abdulla Asif

Subah Shayari for WhatsApp Status

Perfect subah shayari to share as WhatsApp status and spread morning vibes.

मैसेज गुड मार्निंग के आते नहीं हैं अब क्या शहर में उस के सवेरा ही नहीं होता — Manoj Devdutt
मेरी सुब्ह और रात का विवाद तो ये है मुझ को लगती है सिगार सोने और जगने में — Naresh sogarwal 'premi'
सुब्ह उठते ही तुझे ढूँढतीं आँखें ऐसे कम-नज़र शख़्स को चश्मा हो सहारा जैसे — Sohil Barelvi
हमारी माँ हमें हर सुब्ह ये ता'लीम देती है वतन पर आँच आए गर जिगर का ख़ूँ बहा देना — Arman Habib
सुब्ह के चार बज गए लेकिन नींद अब भी भटक रही है कहीं — ABhishek Parashar

Subah Shayari for Instagram Captions

Use these subah shayari captions to match your sunrise photos and reels.

बात दोनों की होती रही सुब्ह तक चाँद भी जगमगाता रहा रात भर — Ankit Raj
यारो उस ने भी बात बंद कर दी अब जिस सेे मेरी हर रोज़ सुब्ह होती थी — Ghanshyam Mandan
दिन रात सुब्ह शाम कई साल लग गए पाने में ये मुक़ाम कई साल लग गए — Saif Dehlvi
रात से है सुब्ह की यूँँ फ़िक्र इतनी हर घड़ी में दर्द चखना तेज़ इतना — Vinod Ganeshpure
जो गुज़ारी न जा सकी हम से हम ने वो ज़िन्दगी गुज़ारी है — Jaun Elia
मिला है काम मुझ को रौशनी ही बाँटने का जब तो सूरज की तरह जलना चमकना चाहता हूँ मैं — Abhishek Kumar Shukla Shubham
एक तारीख़ कमबख़्त खिसकी नहीं रात ऐसी मिली सुब्ह जिस की नहीं — Akash Kumar
सूरज नहीं रुकता किसी के वास्ते उगता हुआ दिखता सदा हर सुब्ह को — Vinod Ganeshpure
ज़िन्दगी अब के मेरा नाम ना शामिल करना गर ये तय है कि यही खेल दोबारा होगा — Wasi Shah

FAQs

Yes, subah shayari is perfect for WhatsApp status. It helps you share positive morning vibes, motivation, and good wishes with your contacts.
Subah shayari focuses more on poetic expression of the morning, while good morning shayari is often used to greet others. Both share similar themes but differ slightly in intent.
People read subah shayari to feel motivated, peaceful, and positive at the start of the day. It helps set the right mindset and brings a sense of calm and inspiration.
Yes, subah shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish. This makes it easy for people to connect with the emotions in their preferred language.
Absolutely, subah shayari works great as Instagram captions, especially for sunrise photos, morning selfies, or motivational posts.
Common themes include new beginnings, hope, positivity, nature, sunlight, peace, and the beauty of starting a fresh day.