Sumit Panchal

Sumit Panchal

@Spanchal_1231

Sumit Panchal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sumit Panchal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

116

Likes

130

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

कह नहीं पा रहा कि क्या ग़म है लग रहा है कहीं पे कुछ कम है — Sumit Panchal
रास आई न वो ख़ुशी मुझ को जिस ने हर ग़म को मुझ से दूर किया — Sumit Panchal
हम को होना पड़ा वही आख़िर जो नहीं चाहते थे हम होना — Sumit Panchal
कुछ मसर्रत के पाक़ लम्हे हैं हासिल-ए-ज़ीस्त है जो मेरे लिए — Sumit Panchal
नींद प्यारी है मेरी आँखों को ख़्वाब सोने मगर नहीं देते — Sumit Panchal
बुझ गया मंज़र-ए-हसीं यकदम यूँँ भरी थी हवस निगाहों में — Sumit Panchal
ख़ुद को भूला हुआ हूँ मैं गोया मुझ को आया हुआ है याद कोई — Sumit Panchal
यही सबब है कि हम हिज्र से हैं अफ़्सुर्दा हर एक हिज्र से पैदा विसाल होता नहीं — Sumit Panchal
करम भी हम पे हुए हैं सितम भी क्या न हुए मगर जो बाब किसी तौर हम पे वा न हुए — Sumit Panchal
ग़ुरूर जचता नहीं है मेरा तेरे आगे मैं तेरे हाथ का मिट्टी से हूँ बनाया हुआ — Sumit Panchal
जब पुकारा तो हू-ब-हू आया हम न आए तो हम में तू आया — Sumit Panchal
आश्ना हूँ तेरी हक़ीक़त से खा रहा हूँ फ़रेब फिर भी मैं — Sumit Panchal
उस को ख़ारिज करूँँ तो कैसे करूँँ वो जो मौजूद है अज़ल से ही — Sumit Panchal
इश्क़ से आश्ना नहीं थे हम फिर तआ'रुफ़ किसी ने करवाया — Sumit Panchal
दिल पे हालत जुनूँ की तारी है सर में सौदा सवार रहता है — Sumit Panchal
मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो फिर मेरे साथ चाहे जैसा हो — Sumit Panchal
लुत्फ़ ये वस्ल के हैं सारे लिए हिज्र कब हिज्र है हमारे लिए — Sumit Panchal

Ghazal