Ajit Yadav

Ajit Yadav

@ajityd172779

Ajit Yadav shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ajit Yadav's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

14

Likes

130

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(10)
  • Nazm(2)

Sher

ये गुलाल उस के चहरे पे क्या मले कोई जिस का गाल छू लेने भर से लाल हो जाए — Ajit Yadav
मंजिलें तलाशने भर से होता कुछ नहीं राम जी को देख लो, पुल बनाना पड़ता है — Ajit Yadav

Ghazal

उस की गली को रौशन हम ही किए हुए हैं दीपक ब'दन को दिल को बाती किए हुए हैं वो मुड़ के कब हमारी जानिब को देखता है हम तो पलट-पलट बस यूँँ ही किए हुए हैं ऐसा नहीं कि उस का बस राह देखते हैं हम उस के दर को अपना घर भी किए हुए हैं मैं आज ग्रेजुएशन के बा'द गाँव लौटा जाँचा,पता किया वो शादी किए हुए हैं उस की असीरी में हम तो क़ैद भी नहीं फिर दिल पर मिरे वो क्यूँ मन-मानी किए हुए हैं ऊपर अगर है हम से उस का मुक़ाम जग में फिर क्यूँ वो इतना आना-कानी किए हुए हैं उस में सिवा अना के कुछ भी नहीं है फिर भी कुछ बात है जो दिल पर तारी किए हुए हैं बचते थे, जी चुराते थे घर के कामों से हम तेरे लिए अ'जित को माँझी किए हुए हैं — Ajit Yadav
मेरे औराक़-ए-माज़ी पे ऐसे-ऐसे छाले हैं तेरे सीने में तीरें हैं मिरे सीने में भाले हैं यहाँ वैसे तो हर इक बात कहने की इजाज़त है मगर ये साहिब-ए-मसनद गले में हाथ डाले हैं यहाँ अब आप क्यूँ हुक्काम का सब पोल खोलेंगे ज़बाँ पर आप के तो पिंक से नोटों के जाले हैं ये अपना पँख फैलाओ तो जानो आसमाँ है क्या वगरना आसमाँ की ओर सब ने आँख डाले हैं बहुत ज़्यादा हिमालय की चढ़ाई है नहीं लल्ला मगर ये है कि अब तक तुम ने कैसे ख़ुद को पाले हैं बहुत बच कर रहा कर यार उन सारे ही लोगों से कि जिन के हर क़दम की चाल ही शतरंज वाले हैं — Ajit Yadav
ये दिल मिरा, मिरे ही क़दमों में आ गिरा है जाने ये बंदा क्या उस लड़की में पा गया है आवाज़ दे रहा हूँ जिस को गली-गली में वो शख़्स इस बदन के अंदर से झाँकता है वो एक ही झरोखा था तुम जहाँ से आती ऐ रौशनी वहाँ अब जाला पड़ा हुआ है ये पिछले साल ही की तो बात है कि हम - तुम ये साल भी यही सब कहते हुए कटा है तू तो कभी किसी को सच में मिला नहीं पर फिर भी यहाँ का हर शै तुझ में रमा हुआ है जो आप के मुताबिक चेहरे पे है मुखौटा दर-अस्ल वो किसी का फ्लेवर चढ़ा हुआ है ये ज़िंदगी नहीं है! सर सोनपाल साहब इक आग ने मुझे उठ-उठ कर यही कहा है — Ajit Yadav

Nazm