Khuddari - Self respect, pride, and strong personality in poetic lines

Khuddari Shayari reflects the power of self respect, dignity, and inner strength. It speaks for those who value their self-worth over everything else, expressing pride without arrogance. These lines capture the essence of standing tall with khud ki izzat and confidence in every situation.

What is Khuddari Shayari?

Khuddari Shayari is poetry that expresses self respect, dignity, and pride. It highlights the importance of valuing oneself and standing firm with confidence and self-worth.

Khuddari Shayari in Hindi

Strong and impactful khuddari shayari in Hindi that expresses self respect and dignity.

चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नइँ होता इतना मैं भी जानता हूँ — Ali Zaryoun
ऐ "दाग़" बुरा मान ना तू उस के कहे का माशूक की गाली से तो इज़्ज़त नहीं जाती — Dagh Dehlvi
तुम्हें लगा है कि मेरे होते, तुम्हें भी दिल में जगह मिलेगी बड़ी ही इज़्ज़त से कह रहा हूँ ,चलो उठो अब मेरी जगह से — Shadab Asghar
सुन ओ कहानीकार कोई ऐसा रोल दे ऐसे अदा करूँं मेरी इज़्ज़त बनी रहे — Afzal Ali Afzal
कम से कम मैं ने छुपा ली देख कर सिगरेट तुम्हें और इस लड़के से तुम को कितनी इज़्ज़त चाहिए — Nadeem Shaad
बहुत ग़ुरूर है दरिया को अपने होने पर जो मेरी प्यास से उलझे तो धज्जियाँ उड़ जाएँ — Rahat Indori
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
ग़ुरूर-ए-लुत्फ़-ए-साक़ी नश्शा-ए-बे-बाकी-ए-मस्ताँ नम-ए-दामान-ए-इस्याँ है तरावत मौज-ए-कौसर की — Mirza Ghalib
उस ने मेरे छोटेपन की इस तरह इज़्ज़त रखी मैं ने दीवारें उठाईं उस ने उन पर छत रखी — Kunwar Bechain

If you value dignity in relationships, explore self respect shayari for deeper emotional expression.

Khuddari Shayari on Life

Thoughtful shayari showing how self respect shapes life choices and personal growth.

मेरी जाँ कोई ज़ुल्म न कर ख़ुदा के लिए यहाँ कोई ग़ुरूर नहीं रहता सदा के लिए — Praveen Bhardwaj
जो सही नईं हुज़ूर करते हो आप कितना ग़ुरूर करते हो — Sandeep Gandhi Nehal
हुस्न पर ग़ुरूर होना लाज़मी तो है मगर हुस्न ढलता भी है और ग़ुरूर टूटता भी है — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
इज़्ज़त-दारों ने ये बात बताई है इज़्ज़त की पहली सीढ़ी रुस्वाई है — Jitendra Tiwari
इज़्ज़त-ए-नफ़्स गर बचानी हैं तो अमीरों से दूरियाँ रखो — Shajar Abbas
हुस्न का जो ग़ुरूर होता है ख़ाक इक दिन ज़रूर होता है — Sandeep Gandhi Nehal
ज़माने भर में है इज़्ज़त हमारी मगर घर में कोई इज़्ज़त नहीं है — Saarthi Baidyanath
अपने वालिद की रख गई इज़्ज़त मुझ सेे अगले जनम का वा'दा किया — Dharmesh Solanki
फ़ितरत अगर हो काँच सी, दर-ओ-दीवार की परदे हवा से कब तलक इज़्ज़त बचाएँगे — Aadil Sulaiman
कहने को मैं काफ़ी कुछ कह सकता था लेकिन उस की इज़्ज़त भी तो रखनी थी — Jitendra Tiwari

For broader reflections, read zindagi shayari that explores life through poetic words.

Khuddari Shayari on Love

Lines that highlight self respect in love, where dignity matters more than attachment.

उन को केवल अपनी इज़्ज़त प्यारी थी हम पर रिश्ते की भी ज़िम्मेदारी थी — Jitendra Tiwari
बे वफ़ा शख़्स तेरा नाम भी मुँह से लेना इज़्ज़त-ए-नफ़्स की तौहीन समझता हूँ मैं — Shajar Abbas
घूम रहा हूँ मैं, अपनी इज़्ज़त और आन बचाए यार बुरा हूँ, अच्छे लोगों से भगवान बचाए — Vijay Potter Singhadiya
मुझ को उस ने दे के तोहफ़े में घड़ी ये कहा कि वक़्त की इज़्ज़त करो — Shajar Abbas
हिक़ारत,से क्यूँ देखते हो, तवाइफ़ को भी बख़्श इज़्ज़त हवस-आश्ना मर्द का वो ग़लाज़त उठाती है साहब — A R Sahil "Aleeg"
उस को इज़्ज़त के ख़ौफ़ ने रोका वरना वो भाग जाती मेरे साथ — Sayeed Khan
ऐ बे वफ़ा तेरी इज़्ज़त का पास है वरना मैं तेरा नाम ज़माने में आम कर देता — Shajar Abbas
कोई कान्हा अब नहीं आते यहाँ इज़्ज़त बचाने याद रखना लाज अपनी ख़ुद बचाने का समय है — Shubhangi kalii

If love meets self worth, explore love shayari for meaningful expressions.

Khuddari Shayari with Meaning

Deep khuddari shayari explained with meanings to better understand its powerful message.

अपने होंठों पर फूलों को रख लो ना सब याद करेंगे तुम को इज़्ज़त होगी — Meem Alif Shaz
साहब मेरे को इतनी तवज्जोह तो दीजिए जो पीठ पीछे आप की इज़्ज़त भी कर सकूँ — shaan manral
मेरी इज़्ज़त तुम्हारे हाथों है, मेरी यारी की नींव ये होगी — Nirbhay Nishchhal
न हाथ आगे करूँँ सामने सिवाए तेरे न इतना देना कि मुझ को ग़ुरूर आ जाए — Hasan Raqim
बात की फिर चले गए बाहर वो अदा थी ग़ुरूर था सोचो — Meem Alif Shaz
तेरी महनत की इज़्ज़त को गिरा दिया है पैसों के लालच ने तुझ को हरा दिया है — Meem Alif Shaz
नहीं जाना कभी उस घर जहाँ इज़्ज़त नहीं होती बिना माँ-बाप के घर में कभी रहमत नहीं होती — Kushal "PARINDA"
ये ग़ुरूर-ए-दौलत टिकता नहीं ज़ियादा दिन लोग चाहते हैं अब राज हो मुहब्बत का — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
बहुत ग़ुरूर था तुम को हसीन होने पर हमें भी नाज़ कि तुम को भुला दिया हम ने — Meem Maroof Ashraf
हम को तुम्हारी बातें अच्छी नहीं लगी हैं आगे से हम सेे थोड़ा इज़्ज़त से बात करना — Rachit Sonkar

To feel deeper emotions, check out ehsaas shayari with heartfelt poetic expressions.

Khuddari Quotes and Thoughts

Short and impactful quotes that reflect pride, confidence, and self worth in simple words.

अपने छोटों की तुम करो इज़्ज़त ये ही तुम को बुलंदियांँ देंगे — Meem Maroof Ashraf
इश्क़ में टूट जाती है इज़्ज़त सोच कर ही क़दम उठाना तुम — Meem Alif Shaz
अमानत में ख़यानत लुत्फ़ देती है मगर इज़्ज़त भी सारी छीन लेती है — Meem Alif Shaz
चाहे कमी कर लेना औरत को मुहब्बत देने में लेकिन कमी मत करना तुम औरत को इज़्ज़त देने में — Daqiiq Jabaalii
आज की ये नस्ल क्या जाने मूलूकिय्यत हमारी ठीक होगा जो बुज़ुर्गों से सुने इज़्ज़त हमारी — mohsin hasan
नए लड़के अदब को भूल कर भी अभी तक सबकी इज़्ज़त कर रहे हैं — Ashish kaviguru
इज़्ज़त अलग ही होती है फिर दोस्त यार में गर आदमी लगा हो किसी रोज़गार में — Rohit tewatia 'Ishq'
उस को छूना है लेकिन आँखों से उस की हया ही तो उस की इज़्ज़त है — Meem Alif Shaz
किसी ने दिल दुखाया तो किसी ने छीन ली इज़्ज़त किया है चाक दिल को दोस्ती की आड़ में मेरे — Sabir Pathan

For bold expressions, you may also like attitude shayari with powerful lines.

2 Line Khuddari Shayari

Short two line shayari that captures the essence of self respect in minimal words.

कौन देता ग़रीब को इज़्ज़त तू अमीरों को ही बधाई दे — Shadab khan
है कितना हसीं देख लो इज़्ज़त का ये पर्दा हर शख़्स से इस की अदा क़ीमत नहीं होती — Shakir Sheikh
ख़ूब मन था कि बात हो अपनी पर तेरा ये ग़ुरूर उफ़ चल हट — Piyush Mishra 'Aab'
मेरी तो तुझ से सिर्फ़ मोहब्बत की माँग थी क्या मिल गया तुझे मेरी इज़्ज़त उछाल कर — shaan manral
कामयाबी को मेरी क़िस्मत करूँँगी कोई इज़्ज़त देगा तो इज़्ज़त करूँँगी — Sahil Verma
हाथ मुफ़्लिस के कहीं से जो ख़ज़ाने लग जाएँ लोग इज़्ज़त से उसे पास बिठाने लग जाएँ — Wajid Husain Sahil
मुफ़्त की शय की कोई क्यूँँकर करे इज़्ज़त भला दरिया की क़ीमत वो जाने जिस ने सहरा देखा है — Prit

Short Khuddari Shayari

Concise and impactful khuddari shayari perfect for quick reading and sharing.

ब्याह रचाया उस सेे कल इज़्ज़त लूट उस की परसों बरी हुआ हूँ गुनाह कर के और ईनाम मिला है — KUNAL
हाँ 'इज़्ज़त-आबरू की तेरे शामत आने वाली है किए पर दीन की तेरे बग़ावत आने वाली है — Jagat Singh
इज़्ज़त शान-ओ-शौकत ईगो छोड़ के तुम गर मेरे हो जाओ कितना अच्छा हो — Ambar
बस इतना याद रखना इज़्ज़त हो तुम किसी की जो मेरे साथ गुज़री तुम उस को भूल जाना — Manish Yadav
तुम भी सच कहने की क़ीमत क्या जानो दस लोगों के बीच में इज़्ज़त क्या जानो — Meem Alif Shaz
इज़्ज़त-ओ-आबरू के डर से फिर इक वालिद ने अपनी बेटी की मोहब्बत का गला घोंट दिया — Dipendra Singh 'Raaz'

Khuddari Shayari for WhatsApp Status

Powerful status lines that showcase your self respect and strong personality.

मुँह पर सच कहने की आदत है याँ इज़्ज़त है तुम्हारी रहने दो — Shivam Prajapati
वो हर ख़्वाहिश को इज़्ज़त बख़्श देता है ख़ुदा सब को मोहब्बत बख़्श देता है — Saarthi Baidyanath
जो लुटी एक बेटी की इज़्ज़त यहॉं वो ख़बर बन गई आज अख़बार की — Gulshan Panwar
हम जैसे ग़रीबों को जो इज़्ज़त नहीं मिली तो हम ने अपने नाम में हज़रत लगा लिया — Saif Dehlvi
ख़ुदा से दो बेटियाँ या माँ बाप से बहन माँगने वाले वो ख़ुद कभी बेटियों की इज़्ज़त से दोस्त खेला नहीं करते — Priyanshu Sharma
प्यासे जो इज़्ज़त बेचे हैं उन को समझाओ मैं दरिया हूँ नदियाँ मुझ सेे आ कर मिलती हैं — Rahul Patel
दौलत का पर्दा ज़ीस्त के ऐबों पे डालकर इज़्ज़त-मआब हो गए सब ऐबदार लोग — Shajar Abbas

Khuddari Shayari for Instagram Captions

Stylish and confident captions that reflect your pride and individuality.

ये मसअला नहीं है मियाँ धर्म का कोई मशरूत हूँ मैं कुंबा की इज़्जत के नाम पर — 'Sabaa'
तू ऐ राकेश सचमुच एक इज़्ज़त दार इंशा है तेरा महबूब तुझ को मिलता तो परनाम करता है — Rakesh Mahadiuree
बीमारी बे-इज़्ज़त होगी मैं मर जाऊँगा तानों से — Bhanwar Mandan
माना कि तुम को शाइरों से राब्ता नहीं पर आ गए हैं दर पे तो इज़्ज़त ही कीजिए — Rakesh Mahadiuree
औरतों को फ़िक्र हैं इज़्ज़त की जान तो मर्दों को भी प्यारी हैं — Kartik Bhalerao
मिरा ग़ुरूर मिट जाता है सामने वो ज्यूँँ आए परी वो आसमानी सी ज़मीन की निशानी मैं — arjun chamoli
मैं भी आदम हूँ कि मुझ को भी बुरा लगता है मेरे मालिक मुझे इज़्ज़त से बुलाया कीजे — Rakesh Mahadiuree
अपमान जब भी है हुआ जो आज तक बदला लिया इज़्ज़त उन्हें दे कर बहुत — Vinod Ganeshpure
क्या अब यही है सच कि मुहब्बत नहीं रही मतलब यही के तुम को भी हसरत नहीं रही कल रात तुम ने हम को निकाला जो बज़्म से यारों में बात क्या रहे इज़्ज़त नहीं रही जिस जिस भी कूचे में गए खाए हैं ज़ख़्म ही अब और दिल लगाने की हसरत नहीं रही तन्हाई भी है दर्द भी है तेरा ग़म भी है अब मेरे कमरे में कोई ख़ल्वत नहीं रही अब तो सितम ये है के सितमगर ने कह दिया अब और सितम को तेरी ज़रूरत नहीं रही हम जिस के पहलू से चले आए हैं दश्त में वो दर नहीं रहा कि वो निस्बत नहीं रही बाज़ार-ए-इश्क़ में भी पुकारे गए मगर वो दिन नहीं रहे के वो क़ीमत नहीं रही — Gulfam Ajmeri
अपनी इज़्ज़त सॅंवारने के लिए मुझ को बदनाम करना अच्छा है — Bilal Official

FAQs

Yes, Khuddari Shayari is perfect for WhatsApp status as it reflects strong personality, attitude, and self respect in a powerful and impactful way.
Khuddari Shayari focuses on self respect and dignity, while attitude shayari may sometimes include arrogance or boldness. Khuddari is more about self-worth than showing off.
People read Khuddari Shayari to feel empowered, boost confidence, and remind themselves of their value and inner strength during challenging situations.
No, Khuddari Shayari can be written in Hindi, Urdu, or English, but Hindi and Urdu versions are more popular due to their emotional depth and poetic expression.
Absolutely, Khuddari Shayari works great as Instagram captions to showcase confidence, self respect, and a strong independent mindset.
Khuddari Shayari expresses pride, self respect, confidence, independence, and the courage to stand by one's principles without compromise.