Kismat Shayari - Fate, destiny, and life’s written moments in poetic lines

Kismat shayari beautifully captures the idea of fate, destiny, and the unseen forces shaping our lives. Whether it’s about love, struggle, or missed chances, these lines reflect how taqdeer plays its role in every story. Explore soulful verses that speak of hope, acceptance, and the twists of life written in our naseeb.

What is kismat shayari?

Kismat shayari is poetry that expresses thoughts about fate, destiny, and the role of taqdeer in shaping life events, relationships, and emotions.

Kismat Shayari in Hindi

Explore powerful kismat shayari in Hindi expressing fate, destiny, and life’s written stories.

आप कहते थे कि रोने से न बदलेंगे नसीब उम्र भर आप की इस बात ने रोने न दिया — Sudarshan Fakir
मैं ने मेहनत से हथेली पे लकीरें खींचीं वो जिन्हें कातिब-ए-तक़दीर नहीं खींच सका — Umair Najmi
खो दिया तुम को तो हम पूछते फिरते हैं यही जिस की तक़दीर बिगड़ जाए वो करता क्या है — Firaq Gorakhpuri
गर डूबना ही अपना मुक़द्दर है तो सुनो डूबेंगे हम ज़रूर मगर नाख़ुदा के साथ — Kaifi Azmi
हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
सितारे कुछ बताते हैं नतीजा कुछ निकलता है बड़ी हैरत में हैं मेरा मुक़द्दर देखने वाले — Madan Mohan Danish
हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा मैं ही कश्ती हूँ मुझी में है समुंदर मेरा — Nida Fazli
जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया जो खो गया मैं उस को भुलाता चला गया — Sahir Ludhianvi
तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शाँ होती है क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसाँ होती है — Hafeez Banarasi

If you enjoy poetic reflections on life, explore more zindagi shayari that capture deeper emotions.

Kismat Shayari on Life

Verses that connect kismat with life’s journey, struggles, and unexpected turns.

ये किस ने कहा है मिरी तक़दीर बना दे आ अपने ही हाथों से मिटाने के लिए आ — Hasrat Jaipuri
जुदा किसी से किसी का ग़रज़ हबीब न हो ये दाग़ वो है कि दुश्मन को भी नसीब न हो — Nazeer Akbarabadi
कहीं गुलाल के हिस्से में कोई गाल नहीं कहीं पे गाल की तक़दीर में गुलाल नहीं — Harman Dinesh
ऐसी हैं क़ुर्बतें के मुझी में बसा है वो ऐसे हैं फ़ासले के नहीं राब्ता नसीब — Afzal Ali Afzal
मैं अब तेरे सिवा किस को पुकारूँ मुक़द्दर सो गया ग़म जागता है — Asad Bhopali
किसी ने अपने मुक़द्दर का रोना रोते हुए किसी के कार्ड के बोसे सँभल-सँभल के लिए — Shadab Javed
शायद अगली इक कोशिश तक़दीर बदल दे ज़हर तो जब जी चाहे खाया जा सकता है — Siraj Faisal Khan
जीत हूँ जश्न-ए-मुक़द्दर हूँ मैं ठीक से देख सिकंदर हूँ मैं — Ritesh Rajwada

Understanding fate often connects with time, so read waqt shayari for deeper perspective.

Kismat Shayari on Love

Heartfelt lines showing how destiny shapes love, relationships, and emotional bonds.

परिंद पेड़ से परवाज़ करते जाते हैं कि बस्तियों का मुक़द्दर बदलता जाता है — Asad Badayuni
तुम सितारों के भरोसे पे न बैठे रहना अपनी तदबीर से तक़दीर बनाते जाओ — Sada Ambalvi
कभी पत्थर मुक़द्दर लिख नहीं सकता मगर समझो जिसे पत्थर में ढूँढो हो तुम्हारे पास ही तो है — Tanha
पलटा दे तक़दीर हमारी आ कर माथा चूम हमारा — Siddharth Saaz
किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है — Aitbar Sajid
मिलने की तरह मुझ सेे वो पल भर नहीं मिलता दिल उस से मिला जिस सेे मुक़द्दर नहीं मिलता — Naseer Turabi
फिर एक रोज़ मुक़द्दर से हार मानी गई ज़बीन चूम के बोला गया "ख़ुदा हाफ़िज़" — Afkar Alvi
घर से निकले हुए बेटों का मुक़द्दर मालूम माँ के क़दमों में भी जन्नत नहीं मिलने वाली — Iftikhar Arif

Love and destiny often overlap, explore mohabbat shayari for more romantic expressions.

Kismat Shayari with Meaning

Deep kismat shayari explained with meaning to better understand life and fate.

किसी किसी को नसीब हैं ये उदासियाँ भी किसी को ये भी बता न पाए उदास लड़के — Vikas Sahaj
मुझ को बदन नसीब था पर रूह के बग़ैर उस ने दिया भी फूल तो ख़ुशबू निकाल कर — Ankit Maurya
ज़िंदगी में आई वो जैसे मेरी तक़दीर हो और उसी तक़दीर से फिर चोट खाना याद है — Rohit tewatia 'Ishq'
किसी के तुम हो किसी का ख़ुदा है दुनिया में मेरे नसीब में तुम भी नहीं ख़ुदा भी नहीं — Akhtar Saeed Khan
इतने कहाँ नसीब कि इस सेे प्यास बुझाएँ खेल करें दरिया हम जैसों को अपने पास बिठा ले काफ़ी है — Vashu Pandey
मिलना था इत्तिफ़ाक़ बिछड़ना नसीब था वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था — Anjum Rehbar
मेरी तक़दीर में जलना है तो जल जाऊँगा तेरा वा'दा तो नहीं हूँ जो बदल जाऊँगा — Sahir Ludhianvi
मैं उन्हीं आबादियों में जी रहा होता कहीं तुम अगर हँसते नहीं उस दिन मेरी तक़दीर पर — Zia Mazkoor
नया लिबास भी पहनो तो इस तरह पहनो जिन्हें नसीब नहीं है उन्हें नया न लगे — Javed Saba

To explore emotional depth further, check out dard shayari that reflect inner pain.

Kismat Quotes and Thoughts

Short quotes and thoughts on kismat that reflect destiny, belief, and acceptance.

ज़िन्दगी का मुक़द्दर सफ़र-दर-सफ़र आख़िरी साँस तक बे-क़रार आदमी — Nida Fazli
तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए — Faiz Ahmad Faiz
मुझ को डोली में बिठा डर के हवाले कर दे मेरी माँ मुझ को मुक़द्दर के हवाले कर दे — Rehana Qamar
फ़रिश्ते फ़ुर्सत में बैठ कर लिखते हैं किसी का ख़राब होना हर अंगूर की किस्मत में नहीं होता है शराब होना — Murli Dhakad
बस यूँँ ही दिल को तवक़्क़ो' सी है तुझ से वर्ना जानता हूँ कि मुक़द्दर है मेरा तन्हाई — Nasir Kazmi
फिर वही रात वही चाँद वही तुम वही मैं क्या किसी छत के मुक़द्दर में लिखे जाएँगे — Vibha Jain 'Khwaab'

Faith in destiny often relates to belief, explore khuda shayari for spiritual reflections.

2 Line Kismat Shayari

Short and impactful two-line kismat shayari perfect for quick expression.

मैं रक़्स क्यो न करूँ यार अपनी किस्मत पर के भीख मिलती हैं जिस सेे वो दर तुम्हारा हैं — Moin Hasan
महरूम है मुक़द्दर में प्यार शख़्स के पर बस दरमियाँ सुजूद-ए-अल्लाह फ़ासले में — Zain Aalamgir
फ़क़ीरी से किस्मत न बदले अगर कुदालों से अपना तू कासा बदल — Aarush Sarkaar
मैं ने ख़ुद को बहलाने की इक तरकीब लगाई है जो भी मुझ को न मिल पाया, उस को तक़दीर बताई है — BR SUDHAKAR
ऐसी लुत्फ़-ए-सज़ा न फिर हो नसीब क़ैद-ए-आग़ोश से रिहा मत कर — Dharmesh Solanki
मैं पहली शफ़ में रहना चाहता था मगर किस्मत ने पीछे ही बिठाया — Kush Pandey ' Saarang '
दुआ करूँ कौन सी, ख़ुदा हो सके मिरे पास, कह दो ना गुनाह वो कौन सा न कर दूँ, नसीब जन्नत मुझे होगी — Zain Aalamgir
फूलों की किस्मत में ही था खिल कर फिर मुरझाना यारों — Pawan
मुक़द्दर ने उसी से दूर कर डाला कि जो सब सेे ज़ियादा हम को प्यारा था — karan singh rajput
मुआमला था महज़ मुक़द्दर का मेरा महबूब निकला पत्थर का — Ashraf Ali

Short Kismat Shayari

Brief and meaningful kismat shayari for expressing destiny in few words.

शे'र के जैसा शाइरों का भी हो मुक़द्दर कहाँ ज़रूरी है — Saarthi Baidyanath
ये हक़ीक़त और ये उम्मीद, यकसाँ क्यूँ नहीं है मुफ़लिसी जब हो मुक़द्दर, चल रही साँसे सज़ा हो — Zain Aalamgir
पावों के नीचे छाले हैं, आँखों के अंदर पानी है किस्मत ने मारी है ठोकर, बदकिस्मत एक कहानी है — Shreya Shivmurti
कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कुछ नहीं नसीब तुम ख़ुश नसीब हो कि तुम्हें कुछ नसीब है — Ramnath Shodharthi
मुक़ददर भी है कोई चीज मेरे दोस्त दुनिया में कि जिस सेे प्यार हो उस सेे ही शादी थोड़ी होती है — karan singh rajput
वहम होता है कि छूने से सँवर जाएँगी सोचता हूँ जो मुक़द्दर मिरा ज़ुल्फ़ें तेरी — Neeraj Neer
हसीन ख़्वाब भी कुछ को नसीब होते हैं किसी किसी को उदासी उदास करती है — Vikas Rajput
उस दीवार पे मेरी भी तक़दीर लगी है जिस दीवार पे तेरी वो तस्वीर लगी है — Aashish kargeti 'Kash'

Kismat Shayari for WhatsApp Status

Perfect kismat shayari lines to use as WhatsApp status about fate and life.

दुनिया मेरे नसीब में कुछ कम लिखी गई वरना ये तेरा हिज्र कभी काटता ना मैं — Khalid Azad
अदा-ए-शुक्र करो तुम नसीब वाले हो 'शजर' ख़ुदा ने तुम्हें सल्तनत अता की है — Shajar Abbas
अगर ख़ुशियाँ मुकद्दर में रही तो ग़म भी आएँगे अगर आएँगे हिस्से ज़ख़्म तो मरहम भी आएँगे — Ravi 'VEER'
मता-ए-जान दुआ माँगती है रो-रो कर मेरे इलाही 'शजर' को मेरा नसीब बना — Shajar Abbas
तमाम उम्र ही फ़ुर्क़त का ग़म मनाएगी वो बद-नसीब जो ठुकरा के जा रही है मुझे — Shajar Abbas
ख़ुदा! कैसा मुक़द्दर फेंककर मुँह पर मिरे मारा बर्फ़ पर हाथ रखता हूँ तो जलता है बदन सारा — anupam shah
लिख मुक़द्दर को मिरे तू अब समुंदर की तरह प्यास से मैं तोड़ूं दम, दे ऐसी' बर्बादी मुझे — Tarun Pandey
मैं उस के हाथों में हूँ क़ैद ऐ दोस्त जो लड़की मेरे किस्मत में नहीं है — Chandan Sharma
नसीब अपना है रूठे हुए सनम की तरह अगर ख़ुशी कभी मिलती भी है तो ग़म की तरह — Rekhta Pataulvi
मुकद्दर से नहीं ज़्यादा जुटा सकता तमन्नाएँ तू लकड़ी पेड़ में जितनी है उतनी काट सकता है — Arihant jain
ये तो बस मेरा मुक़द्दर नईं सही वरना कोई ऐब नईं “दीवानी“ में — karan singh rajput

Kismat Captions for Instagram

Creative kismat captions for Instagram posts expressing destiny and emotions.

कि ख़ुश नसीबों को होता है गुल का बोसा नसीब तुम्हारे बोसे की क्यूँ बदनसीब चाह करें — Shajar Abbas
टूटे हुए तारे मेरी खिड़की से गुज़रना इक बात को करना है मुक़द्दर के हवाले — Amaan Javed
अब तो दोनों के मुक़द्दर ही आज़माने हैं है बॉल आख़िरी और सात रन बनाने हैं — Upendra Bajpai
वहशत है मुझ को लम्स के रिज़्क-ए-हराम से मुझ को मेरे नसीब की रोज़ी नहीं मिली — Harun Umar
शरफ़ मिला न कभी चाँद देखने का हमें वो ख़ुश-नसीब हैं, जो तुझ को देखते होंगे — KARAN
आप को लम्स भी मुयस्सर है मुझ को दीदार तक नसीब नहीं — Nishad
तीन चीजें मेरी किस्मत में नहीं हैं अर्ज़, शोहरत और किसी की भी मुहब्बत — A R Sahil "Aleeg"

FAQs

Yes, kismat shayari is often used as WhatsApp status to express feelings about life’s uncertainties, luck, and destiny in a relatable way.
Common themes include destiny, missed opportunities, love controlled by fate, life struggles, and acceptance of what is written in naseeb.
No, kismat shayari can also reflect hope, faith, and acceptance, showing both positive and negative aspects of destiny.
Yes, many people use kismat shayari as Instagram captions to share deep thoughts about life, luck, and personal experiences.
Kismat shayari focuses on destiny and what is written in fate, while zindagi shayari covers broader aspects of life, experiences, and emotions.
Yes, kismat shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and sometimes English, making it accessible to a wide audience.