Nadeem Farrukh

@nadeem-farrukh

Nadeem Farrukh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nadeem Farrukh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

9

Likes

294

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(7)

Sher

मेरी क़िस्मत कि ये दुनिया मुझे पहचानती है लोग मर जाते हैं पहचान बनाने के लिए — Nadeem Farrukh

Ghazal

कुछ इस तरह से ज़माने पे छाना चाहता है वो आफ़्ताब पे पहरे बिठाना चाहता है तअ'ल्लुक़ात के धागे तो कब के टूट चुके मगर ये दिल है कि फिर आना जाना चाहता है जो क़तरा क़तरा इकट्ठा हुआ था आँखों में वो ख़ून अब मिरी पलकों पे आना चाहता है चटख़ रहा है जो रह रह के मेरे सीने में वो मुझ में कौन है जो टूट जाना चाहता है अमीर-ए-शहर तिरी बंदिशें मआज़-अल्लाह फ़क़ीर अब तिरी बस्ती से जाना चाहता है ये ख़्वाहिशात का पंछी अजीब है हर रोज़ नई फ़ज़ाएँ नया आब-ओ-दाना चाहता है उदासी झाँकने लगती है उस की आँखों से वो शख़्स जब भी कभी मुस्कुराना चाहता है — Nadeem Farrukh