Tanha

Tanha

@RishiGoyal

Tanha shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tanha's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

25

Likes

16

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

गुज़रते वक़्त सा रिश्ता हमारा गुज़र जाएगा ये भी वक़्त जैसे — Tanha
किसी की याद में खोया हुआ हूँ किसी की बाँहों में सोने से पहले — Tanha
हमें बस क़त्ल करने के अलावा तू सारे ज़ुल्म हम पर ढा चुका है — Tanha
पहले डूबो तन्हाई में, और फिर उस के बा'द लिखो, होश में ग़ज़लें कहने वाला पागल समझा जाएगा — Tanha
कितनी सारी याद तुम्हारी बातों की, दिल में है बस ग़ज़लें कहना बाक़ी है — Tanha
सफ़र से मैं कभी जो बच गया तो तिरे काँधे पे सोने आऊँगा मैं — Tanha
मुसलसल बात मैं करता हूँ तुम सेे मगर ये दिल नहीं भरता हमारा — Tanha
किसी को मार देने का सलीक़ा ये भी है 'तन्हा' उसे बस प्यार में डालो, उसी पल छोड़ दो तन्हा — Tanha
मर जाते हो जब तुम उस के अंदर से ख़ून बहे भी आँखों से तो क्या होगा — Tanha
हज़ारों ख़्वाहिशें दिल में दबाए मुसलसल देखते रहना है तुम को — Tanha
कौन किसी का हो पाया है इस दुनिया में तन्हा जी सब रिश्तों में थोड़ा थोड़ा मतलब शामिल होता है — Tanha
बेचैन हूँ मैं मुद्दतों से सोच कर के ये वो हिचकियों से अब तलक तो मर गया होगा — Tanha
रखूँ होंठों पे मैं जो लब, तो कोई बात ना करना जो कोई बात करनी हो, तो पूरी रात बाकी है — Tanha
कभी अपने भी अंदर देख जा कर, तेरे अंदर से गौतम बोल देंगे — Tanha
कलेंडर ने फ़क़त तारीख़ बदली है तुम्हारा ग़म नहीं बदला है बस 'तन्हा' — Tanha
गर जो दिन भर थोड़ी-थोड़ी बात करो भूल सकोगे ऐसे भी आसानी से — Tanha
ग़म तो उस के पीछे-वीछे रहता है ख़ुशियाँ सारी फ़ोटो में दिख जाती है — Tanha
कैसे दिल का हाल सही हो सकता है जब-तब यूँँ तुम साड़ी में दिख जाओगी — Tanha

Ghazal