Nazar Shayari - Nazron ke ishare aur dil ke jazbaat ki shayari

Nazar shayari beautifully captures the silent language of eyes, where emotions are expressed without words. From ishq-filled glances to unspoken feelings, these verses reflect how a simple nazar can reveal deep connections. Perfect for expressing love, attraction, and hidden emotions through poetic lines.

What is nazar shayari?

Nazar shayari is a poetic form that expresses emotions through the language of eyes or glances. It focuses on how a simple look can convey love, attraction, or deep feelings without words.

Nazar Shayari in Hindi

Explore nazar shayari in Hindi that beautifully captures emotions through simple yet powerful glances.

नज़र आए न तू जिन को परेशानी से मरते हैं जो तुझ को देख लेते हैं वो हैरानी से मरते हैं — Varun Anand
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तेरा हुस्न मगर क्या कीजे — Faiz Ahmad Faiz
तेरी तस्वीर हट जाएगी लेकिन नज़र दीवार पर जाती रहेगी — Tehzeeb Hafi
एक ही बार नज़र पड़ती है उन पर ‘ताबिश’ और फिर वो ही लगातार नज़र आते हैं — Zubair Ali Tabish
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के, ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से, मोहब्बत हो गई तुम से — Zubair Ali Tabish
तुम्हारी राह में मिट्टी के घर नहीं आते इस लिए तो तुम्हें हम नज़र नहीं आते — Waseem Barelvi
नहीं निगाह में मंज़िल, तो जुस्तजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
गली में बैठे हैं उस की नज़र जमाए हुए हमारे बस में फ़क़त इंतिज़ार करना है — Swapnil Tiwari
कोई पागल ही मोहब्बत से नवाज़ेगा मुझे आप तो ख़ैर समझदार नज़र आते हैं — Zubair Ali Tabish
मैं कहाँ जाऊँ करूँँ किस से शिकायत उस की हर तरफ़ उस के तरफ़-दार नज़र आते हैं। — Zubair Ali Tabish

If you enjoy eye-focused poetry, explore aankhein shayari in Hindi for deeper expressions.

Nazar Shayari on Love

Romantic nazar shayari that expresses love through silent looks and heartfelt emotions.

ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें — Abhishek shukla
भाँप ही लेंगे इशारा सर-ए-महफ़िल जो किया ताड़ने वाले क़यामत की नज़र रखते हैं — Lala Madhav Ram Jauhar
मुमकिन है कि सदियों भी नज़र आए न सूरज इस बार अँधेरा मिरे अंदर से उठा है — Aanis Moin
दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni
वो मेरी पीठ में ख़ंजर ज़रूर उतारेगा मगर निगाह मिलेगी तो कैसे मारेगा — Waseem Barelvi
लाई न ऐसों-वैसों को ख़ातिर में आज तक ऊँची है किस क़दर तिरी नीची निगाह भी — Firaq Gorakhpuri
जिस की जानिब 'अदा' नज़र न उठी हाल उस का भी मेरे हाल सा था — Ada Jafarey
क्यूँँ इक तरफ़ निगाह जमाए हुए हो तुम क्या राज़ है जो मुझ से छुपाए हुए हो तुम — Shakeel Badayuni
चश्म हो तो आईना-ख़ाना है दहर मुँह नज़र आता है दीवारों के बीच — Meer Taqi Meer

For more romantic expressions, check out ishq shayari collection as well.

Nazar Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind each nazar shayari with simple meanings and interpretations.

हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती — Ibn E Insha
निगाह-ए-गर्म क्रिसमस में भी रही हम पर हमारे हक़ में दिसम्बर भी माह-ए-जून हुआ — Akbar Allahabadi
फिर नज़र में फूल महके दिल में फिर शमएँ जलीं फिर तसव्वुर ने लिया उस बज़्म में जाने का नाम — Faiz Ahmad Faiz
हम भी ख़ुद को तबाह कर लेते तुम इधर भी निगाह कर लेते — Behzad Lakhnavi
तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ' की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो — Anwar Taban
मुद्दत के बा'द उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े — Kaifi Azmi
ये सोचना ग़लत है कि तुम पर नज़र नहीं मसरूफ़ हम बहुत हैं मगर बे-ख़बर नहीं — Aalok Shrivastav
दिल-ओ-नज़र को अभी तक वो दे रहे हैं फ़रेब तसव्वुरात-ए-कुहन के क़दीम बुत-ख़ाने — Ali Sardar Jafri
क्या हो गया इसे कि तुझे देखती नहीं जी चाहता है आग लगा दूँ नज़र को मैं — Ismail Merathi
किसी की बर्क़-ए-नज़र से न बिजलियों से जले कुछ इस तरह की हो ता'मीर आशियाने की — Anwar Taban

You can also explore ehsaas shayari to feel deeper emotional connections.

Nazar Shayari on Emotions

Express silent emotions and hidden feelings through powerful nazar-based poetry.

अपने चेहरे से जो ज़ाहिर है छुपाएँ कैसे तेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ नज़र आएँ कैसे — Waseem Barelvi
कौन सी जा है जहाँ जल्वा-ए-माशूक़ नहीं शौक़-ए-दीदार अगर है तो नज़र पैदा कर — Ameer Minai
दिल्ली के न थे कूचे औराक़-ए-मुसव्वर थे जो शक्ल नज़र आई तस्वीर नज़र आई — Meer Taqi Meer
हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है ये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni
देखो तो चश्म-ए-यार की जादू-निगाहियाँ बेहोश इक नज़र में हुई अंजुमन तमाम — Hasrat Mohani
मोहब्बत का तुम से असर क्या कहूँ नज़र मिल गई दिल धड़कने लगा — Akbar Allahabadi
पहले सौ बार इधर और उधर देखा है तब कहीं डर के तुम्हें एक नज़र देखा है — Majrooh Sultanpuri
साक़ी कुछ आज तुझ को ख़बर है बसंत की हर सू बहार पेश-ए-नज़र है बसंत की — Ufuq Lakhnavi

For more expressive lines, browse jazbaat shayari that reflect inner feelings.

Nazar Shayari on Beauty

Shayari that captures beauty through nazron and the charm of a single glance.

हमें दीदार से मरहूम रख कर है नज़र दिल पर पराया माल ताको और दौलत अपनी रहने दो — Dagh Dehlvi
उसूलों पे जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है — Waseem Barelvi
ईद के बा'द वो मिलने के लिए आए हैं ईद का चाँद नज़र आने लगा ईद के बा'द — Unknown
मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया बर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया — Fana Bulandshahri
किस से जा कर माँगिये दर्द-ए-मोहब्बत की दवा चारा-गर अब ख़ुद ही बेचारे नज़र आने लगे — Shakeel Badayuni
है राम के वजूद पे हिन्दोस्ताँ को नाज़ अहल-ए-नज़र समझते हैं उस को इमाम-ए-हिंद — Allama Iqbal
मंज़िलों का कौन जाने रहगुज़र अच्छी नहीं उस की आँखें ख़ूब-सूरत है नज़र अच्छी नहीं — Abrar Kashif
दिल सोज़ से ख़ाली है निगह पाक नहीं है फिर इस में अजब क्या कि तू बेबाक नहीं है — Allama Iqbal
उस मेहरबाँ नज़र की इनायत का शुक्रिया तोहफ़ा दिया है ईद पे हम को जुदाई का — Unknown
सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है — Aadil Raza Mansoori
वो दिल-नवाज़ है लेकिन नज़र-शनास नहीं मिरा इलाज मिरे चारा-गर के पास नहीं — Nasir Kazmi

If you love beauty-focused poetry, explore chehra shayari too.

2 Line Nazar Shayari

Short and impactful two-line nazar shayari perfect for quick emotional expression.

बोसा देते नहीं और दिल पे है हर लहजा निगाह जी में कहते हैं कि मुफ़्त आए तो माल अच्छा है — Mirza Ghalib
बस इक ज़रा निगाह उचटती सी डाल कर वो कह रहे हैं इतने में खर्चा निकालिए — Sarfraz Nawaz
इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz
हुस्न को हुस्न बनाने में मिरा हाथ भी है आप मुझ को नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते — Rais Farog
आँसू हमारे गिर गए उन की निगाह से इन मोतियों की अब कोई क़ीमत नहीं रही — Jaleel Manikpuri
कल रात मैं बहुत ही अलग सा लगा मुझे उस की नज़र ने यूँँ मेरी सूरत खंगाली दोस्त — Afzal Ali Afzal

Short Nazar Shayari

Simple and concise nazar shayari that delivers emotions in just a few words.

हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas
हम जिसे देखते रहते थे उम्र भर काश वो इक नज़र देखता हम को भी — Mohsin Ahmad Khan
कभी ज़िन्दगी से यूँँ न चुराया करो नज़र कि मौजूद भी रहो तो न आया करो नज़र — S M Afzal Imam
इक तो ये नूर उस पे मेरी शर्म भी अलग तू सामने रहा तो निगह उठ न पाएगी — shaan manral
नज़र से नज़र भर नज़र क्या मिली ख़िज़ाँ में खिली इक कली फूल की — Sandeep dabral 'sendy'
लग गई मुझ को नज़र बेशक तुम्हारी आईनों मैं बहुत ख़ुश था किसी इक सिलसिले से उन दिनों — Aarush Sarkaar

Nazar Shayari for WhatsApp Status

Perfect nazar shayari lines to share as WhatsApp status and express silent feelings.

सलीक़ा तो नहीं मालूम हम को दीद का लेकिन झुकाती है नज़र को जब नज़र भर देखते हैं हम — Sandeep dabral 'sendy'
जब भी तिरी क़ुर्बत के कुछ इम्काँ नज़र आए हम ख़ुश हुए इतने कि परेशाँ नज़र आए — Sadique Naseem
नज़र में रखना कहीं कोई ग़म शनास गाहक मुझे सुख़न बेचना है ख़र्चा निकालना है — Umair Najmi
कभी फूल देखती है कभी देखती है कलियाँ मुझे कर रही है पागल ये नज़र फिसल फिसल के — Ajeetendra Aazi Tamaam
बहुत से लोग हैं तस्वीर में अच्छे बहुत अच्छे तेरे चेहरे पे ही मेरी नज़र हरदम ठहरती है — Umesh Maurya
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni
तुझ तक आने का सफ़र इतना भी आसाँ तो न था तू ने फेरी है नज़र हम सेे जिस आसानी से — Mohit Dixit
नज़र न आए मुझे हुस्न के सिवा कुछ भी वो बे-वफ़ा भी अगर है तो बे-वफ़ा न लगे — Hasan naim

Nazar Shayari Captions

Creative nazar shayari captions ideal for Instagram and social media posts.

हर दम नज़र के सामने रक्खे हैं मैं ने दोस्त ख़ंजर निकाल ले ना कहीं पीठ करते ही — Parul Singh "Noor"
पहले डाली तेरे चेहरे पे बहुत देर नज़र ईद का चाँद तो फिर बा'द में देखा मैं ने — Vijendra Singh Parwaaz
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं हम देखने वालों की नज़र देख रहे हैं — Dagh Dehlvi
मिरे माँ बाप जन्नत से नज़र रखते हैं मुझ पर अब मिरे दिल में यतीमों के लिए इक ख़ास कोना है — Amaan Pathan
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
सीरत किसी की ख़ूब है सूरत किसी की ख़ूब कोई हमारे दिल में है कोई नज़र में है — Hijr nazim ali khan
सखी को हमारी नज़र लग न जाए उसे ख़्वाब में रात भर देखते हैं — Sahil Verma
आँखें देखूँ तो नज़र चेहरे से हट जाती है ऐसी औरत है मुकम्मल नहीं देखी जाती — Fareh Shujeeh
निगाह-ए-शोख़ का क़ैदी नहीं है कौन यहाँ किसे तमन्ना नहीं फूल चूमने को मिले — Aks samastipuri
हसीन इतनी है तू ज़ौक़-ए-नज़र तो बन गया हूँ मैं मगर दिल की कियारी में नया कुछ बो नहीं सकता — Amaan Pathan

FAQs

Yes, nazar shayari is often used to express love and romantic feelings, especially when words feel insufficient and emotions are conveyed through silent glances.
Absolutely, short and impactful nazar shayari lines are perfect for WhatsApp status, allowing you to share subtle emotions and feelings.
Nazar shayari focuses on the act of looking or glancing, while aankhein shayari is more about the beauty, depth, and emotions within the eyes themselves.
Yes, nazar shayari works beautifully as Instagram captions, especially for photos that highlight expressions, eye contact, or emotional moments.
Nazar symbolizes unspoken emotions in poetry. It reflects how feelings like love, attraction, or sadness can be conveyed through a simple glance.
No, while it is commonly romantic, nazar shayari can also express emotions like admiration, curiosity, pain, or silent understanding.