Aadil Raza Mansoori

Aadil Raza Mansoori

@aadil-raza-mansoori

Aadil Raza Mansoori shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadil Raza Mansoori's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

16

Content

21

Likes

133

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

वहाँ शायद कोई बैठा हुआ है अभी खिड़की में इक जलता दिया है — Aadil Raza Mansoori
नब्ज़ पर हाथ रख के वो बोला आप को प्यार की ज़रूरत है — Aadil Raza Mansoori
सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है — Aadil Raza Mansoori
मिरी ख़ामोशियों की झील में फिर किसी आवाज़ का पत्थर गिरा है — Aadil Raza Mansoori

Ghazal

रास्ते सिखाते हैं किस से क्या अलग रखना मंज़िलें अलग रखना क़ाफ़िला अलग रखना बअ'द एक मुद्दत के लौट कर वो आया है आज तो कहानी से हादिसा अलग रखना जिस से हम ने सीखा था साथ साथ चलना है अब वही बताता है नक़्श-ए-पा अलग रखना कूज़ा-गर ने जाने क्यूँँ आदमी बनाया है उस को सब खिलौनों से तुम ज़रा अलग रखना लौट कर तो आए हो तजरबों की सूरत है पर मिरी कहानी से फ़ल्सफ़ा अलग रखना तुम तो ख़ूब वाक़िफ़ हो अब तुम्हीं बताओ ना किस में क्या मिलाना है किस से क्या अलग रखना ख़्वाहिशों का ख़म्याज़ा ख़्वाब क्यूँँ भरें 'आदिल' आज मेरी आँखों से रत-जगा अलग रखना — Aadil Raza Mansoori

Nazm