पलट कर देख भर सकती हैं
    भेड़ें
    बोलना चाहें भी तो बोलेंगी कैसे
    हो चुकी हैं सल्ब आवाज़ें कभी की
    लौटना मुमकिन नहीं है
    सिर्फ़ चलना और चलते रहना है
    ख़्वाबों के ग़ार की जानिब
    जिस का रस्ता
    सुनहरे भेड़ियों के दाँतों से हो कर गुज़रता है
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    9
    0 Likes
    हर रोज़
    बदल जाता है कुछ न कुछ
    कमरा
    हर हफ़्ते अशरे में
    नए सलीक़े से सजाया जाता है
    सामान
    वक़्त के साथ
    बदल जाती हैं
    कुछ चीज़ें भी
    मगर
    एक साथ
    सब कुछ
    बदलने के लिए
    बदलना होता है
    घर
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    8
    0 Likes
    इस के हरे रहने
    सूखने
    झड़ने से
    फ़र्क़ कुछ पड़ता नहीं है
    पेड़ को
    क्या इसी ग़म में
    घुल जाता है
    पत्ता
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    7
    0 Likes
    सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है
    नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है
    Aadil Raza Mansoori
    5
    22 Likes
    दिन के सीने पे शाम का पत्थर
    एक पत्थर पे दूसरा पत्थर

    ये सुना था कि देवता है वो
    मेरे हक़ ही में क्यूँ हुआ पथर

    दाएरे बनते और मिटते थे
    झील में जब कभी गिरा पत्थर

    अब तो आबाद है वहाँ बस्ती
    अब कहाँ तेरे नाम का पत्थर

    हो गए मंज़िलों के सब राही
    दे रहा है किसे सदा पत्थर

    सारे तारे ज़मीं पे गिर जाते
    ज़ोर से मैं जो फेंकता पत्थर

    नाम ने काम कर दिखाया है
    सब ने देखा है तैरता पत्थर

    तू उसे क्या उठाएगा 'आदिल'
    'मीर' तक से न उठ सका पत्थर
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    4
    2 Likes
    रास्ते सिखाते हैं किस से क्या अलग रखना
    मंज़िलें अलग रखना क़ाफ़िला अलग रखना

    बअ'द एक मुद्दत के लौट कर वो आया है
    आज तो कहानी से हादिसा अलग रखना

    जिस से हम ने सीखा था साथ साथ चलना है
    अब वही बताता है नक़्श-ए-पा अलग रखना

    कूज़ा-गर ने जाने क्यूँ आदमी बनाया है
    उस को सब खिलौनों से तुम ज़रा अलग रखना

    लौट कर तो आए हो तजरबों की सूरत है
    पर मिरी कहानी से फ़ल्सफ़ा अलग रखना

    तुम तो ख़ूब वाक़िफ़ हो अब तुम्हीं बताओ ना
    किस में क्या मिलाना है किस से क्या अलग रखना

    ख़्वाहिशों का ख़म्याज़ा ख़्वाब क्यूँ भरें 'आदिल'
    आज मेरी आँखों से रत-जगा अलग रखना
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    3
    1 Like
    सफ़र के बा'द भी मुझ को सफ़र में रहना है
    नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है

    अभी से ओस को किरनों से पी रहे हो तुम
    तुम्हें तो ख़्वाब सा आँखों के घर में रहना है

    हवा तो आप की क़िस्मत में होना लिक्खा था
    मगर मैं आग हूँ मुझ को शजर में रहना है

    निकल के ख़ुद से जो ख़ुद ही में डूब जाता है
    मैं वो सफ़ीना हूँ जिस को भंवर में रहना है

    तुम्हारे बा'द कोई रास्ता नहीं मिलता
    तो तय हुआ कि उदासी के घर में रहना है

    जला के कौन मुझे अब चले किसी की तरफ़
    बुझे दिए को तो 'आदिल' खंडर में रहना है
    Read Full
    Aadil Raza Mansoori
    2
    3 Likes