Aarzoo Shayari - Dil ki chhupi khwahish aur adhuri desires ki shayari

Aarzoo shayari beautifully expresses the silent desires, deep wishes, and unspoken longings of the heart. It captures those delicate moments when khwahish meets reality or remains incomplete. Whether it’s love, dreams, or life goals, these lines reflect emotions that stay hidden yet powerful.

What is Aarzoo Shayari?

Aarzoo Shayari is a form of poetry that expresses deep desires, wishes, and longings of the heart. It often reflects emotions related to love, dreams, and unfulfilled hopes.

Aarzoo Shayari in Hindi

Explore heartfelt aarzoo shayari in Hindi expressing deep desires and emotions in simple words.

अश्कों को आरज़ू-ए-रिहाई है रोइए आँखों की अब इसी में भलाई है रोइए — Abbas Qamar
इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे — Faiz Ahmad Faiz
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
तुम्हारी याद में जीने की आरज़ू है अभी कुछ अपना हाल सँभालूँ अगर इजाज़त हो — Jaun Elia
'असद' ये शर्त नहीं है कोई मुहब्बत में कि जिस सेे प्यार करो उस की आरज़ू भी करो — Subhan Asad
मैं सो रहा हूँ तेरे ख़्वाब देखने के लिए ये आरज़ू है कि आँखों में रात रह जाए — Shakeel Azmi
नहीं निगाह में मंज़िल, तो जुस्तजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
ये आरज़ू भी बड़ी चीज़ है मगर हमदम विसाल-ए-यार फ़क़त आरज़ू की बात नहीं — Faiz Ahmad Faiz
कुछ इस लिए भी तेरी आरज़ू नहीं है मुझे मैं चाहता हूँ मेरा इश्क़ जावेदानी हो — Vipul Kumar
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए हम एक बार तिरी आरज़ू भी खो देते — Majrooh Sultanpuri

Aarzoo Shayari on Love

Romantic aarzoo shayari that reflects the longing and desire for love and connection.

वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
ख़मोशी मेरी मअनी-ख़ेज़ थी ऐ आरज़ू कितनी कि जिस ने जैसा चाहा वैसा अफ़्साना बना डाला — Arzoo Lakhnavi
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्या क्या बताऊँ कि मेरे दिल में है अरमाँ क्या क्या — Akhtar Shirani
ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें — Majrooh Sultanpuri
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai
आरज़ू' जाम लो झिजक कैसी पी लो और दहशत-ए-गुनाह गई — Arzoo Lakhnavi
न जी भर के देखा न कुछ बात की बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की — Bashir Badr
ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते — Akhtar Shirani
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz

If you love this, explore more ishq shayari collection filled with passion.

Aarzoo Shayari on Life

Meaningful lines capturing life’s dreams, ambitions, and hidden wishes through aarzoo shayari.

मरने का है ख़याल ना जीने की आरज़ू बस है मुझे तो वस्ल के मौसम की जुस्तजू — Muzammil Raza
उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिन दो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में — Seemab Akbarabadi
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi
हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी — Dhiraj Singh 'Tahammul'
हम जानते तो इश्क़ न करते किसू के साथ ले जाते दिल को ख़ाक में इस आरज़ू के साथ — Meer Taqi Meer
'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज — Hasrat Mohani
मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
दिल-लगी में हसरत-ए-दिल कुछ निकल जाती तो है बोसे ले लेते हैं हम दो-चार हँसते बोलते — Munshi Amirullah Tasleem
हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas

For deeper thoughts, check out zindagi shayari that reflects life beautifully.

Aarzoo Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind aarzoo shayari with simple meanings and interpretations.

आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor
आरज़ू है कि तू यहाँ आए और फिर उम्र भर न जाए कहीं — Nasir Kazmi
हम क्या करें अगर न तिरी आरज़ू करें दुनिया में और भी कोई तेरे सिवा है क्या — Hasrat Mohani
बे-आरज़ू भी ख़ुश हैं ज़माने में बाज़ लोग याँ आरज़ू के साथ भी जीना हराम है — Shuja Khawar
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
मिरी आरज़ू का हासिल तिरे लब की मुस्कुराहट हैं क़ुबूल मुझ को सब ग़म तिरी इक ख़ुशी के बदले — Kashif Adeeb Makanpuri
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
मुझे ये डर है तेरी आरज़ू न मिट जाए बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं — Nasir Kazmi
तुझ से सौ बार मिल चुके लेकिन तुझ से मिलने की आरज़ू है वही — Jaleel Manikpuri
इक नई क़िस्म तलाशी गई है फूलों की मेरी हसरत है उसे नाम तुम्हारा मिल जाए — Vishnu virat
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था — Vishnu virat

You can also read ehsaas shayari to explore hidden feelings in poetry.

Aarzoo Shayari on Emotions

Express your inner feelings and emotional desires through soulful aarzoo shayari.

बड़ी हसरत से इंसाँ बचपने को याद करता है ये फल पक कर दोबारा चाहता है ख़ाम हो जाए — Nushur Wahidi
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना सुना दिया किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
रह-ए-तलब में किसे आरज़ू-ए-मंज़िल है शुऊर हो तो सफ़र ख़ुद सफ़र का हासिल है — Ghulam Rabbani Taban
है हुसूल-ए-आरज़ू का राज़ तर्क-ए-आरज़ू मैं ने दुनिया छोड़ दी तो मिल गई दुनिया मुझे — Seemab Akbarabadi
तुम सेे मिले ना थे तो कोई आरज़ू ना थी देखा तुझे तो तेरे तलबगार हो गए — Sultan
दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं — Wajid Ali Shah Akhtar
हम वो महरूम-ए-तमन्ना कि भरी दुनिया में अपने हिस्से की मुहब्बत भी नहीं कर पाए — Sarwar Khan Sarwar
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए हम एक बार तेरी आरज़ू भी खो देते — Majrooh Sultanpuri
ना-उमीदी बढ़ गई है इस क़दर आरज़ू की आरज़ू होने लगी — Dagh Dehlvi
जिस के संग सफ़र तय करने की आरज़ूू थी मुझे वो नाविक महज़ काग़ज़ की क़श्ती पर सवार था — Shivali Taneja
जिस्म की हसरत मिट्टी में मिल जाएगी प्यार करोगे जिस दिन साहब दिल से तुम — Kush Pandey ' Saarang '

For similar emotional vibes, visit jazbaat shayari and feel the depth.

2 Line Aarzoo Shayari

Short and impactful 2 line aarzoo shayari perfect for quick emotional expression.

ना किसी की आरज़ू है ना किसी का ग़म हमें ना किसी से चाहिए उम्मीद का मरहम हमें — Aditya
सियासतदार थे वो यार फ़ितरत थी मुकर जाना कि पागल थे लगा बैठे वफ़ा की आरज़ू उन सेे — ATUL SINGH
कहा तू ने तो एक पल में ये हसरत छोड़ दी हम ने तेरी ख़ातिर मोहब्बत की मोहब्बत छोड़ दी हम ने — Aadil Rahi
औसतन साठ साल की ज़िंदगी जब मुहाल है आरज़ू उम्र-ए-आख़िरत और जन्नत की क्यूँ करूँं? — A R Sahil "Aleeg"
भरे हुए जाम पर सुराही का सर झुका तो बुरा लगेगा जिसे तेरी आरज़ू नहीं तू उसे मिला तो बुरा लगेगा — Navneet Sharma
मैं रहूँ और ग़म-शनास रहे आरज़ू है कि दिल उदास रहे — Saarthi Baidyanath
जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं — Aadil Rahi
ज़िंदगी मेरी है तो एक ही काम की है आरज़ू तेरी है बस एक ही नाम की है। — Ankit Jha
मेरे अल्लाह मेरी पूरी ये हसरत कर दे उस के क़दमों में मेरे बच्चों की जन्नत कर दे — Shajar Abbas
गर देखें तो ज़ख़्मों की हसरत हो कुछ होते हैं इतने प्यारे पत्थर — Vijay Anand Mahir

Short Aarzoo Shayari

Concise aarzoo shayari lines that capture deep desires in just a few words.

तुझ सेे लड़ते-लड़ते आख़िर इस जहाँ तक आ गए देख तेरी आरज़ू में हम कहाँ तक आ गए — karan singh rajput
ये मत पूछो के हसरत हम ने इस दिल की कहाँ रख दी हमारी चीज़ थी हम ने जहाँ चाही वहाँ रख दी — Altaf Iqbal
रोज़ हम हसरत - ए - दीदार लिए आँखों में बन के पागल तिरी गलियों में फिरा करते हैं — Salman ashhadi sahil
उदास आँखों में मत झाँका कर ए ख़ुश आरज़ू लड़के उदासी फैलती है आँख के रस्ते से समझा कर — Shayra kirti
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
मुझे हसरत है भूल जाने की और तुम रोज़ याद करते हो — Azeem Dehlvi
तुम्हारी माँग हमारे सिवा भरे कोई ये बात जान-ए-तमन्ना हमें क़ुबूल नहीं — Shajar Abbas
जान-ए-जाँ जान-ए-वफ़ा जान-ए-जिगर जान-ए-हज़ी जान-ए-मन जान-ए-तमन्ना तेरी आँखों के निसार — Shajar Abbas

Aarzoo Shayari for WhatsApp Status

Perfect aarzoo shayari lines to share as WhatsApp status and express your feelings.

फ़क़त मिरा आलम-ए-तसव्वुर है वो आमिर उस को बस दिल की हसरत ही बना रखा है — ALI ZUHRI
मुझे भी इतनी अब फ़ुर्सत नहीं बची उसे पाने की अब हसरत नहीं बची — Gulshan
ये कु़र्बानी हम ने उस के नाम लिखी है हसरत तो मेरी पूरे बाज़ार बिकी है — RAAHI
आरज़ू तुम सेे आरज़ू है मेरी तुम मेरी आरज़ू बनोगी क्या — Nirbhay Nishchhal
यही हसरत है इक बीमार की बस किसी को मुस्कुराता देख लेता — Sohil Barelvi
कभी पागल हुए मेरे लिए तुम कभी मिलने की हसरत थी,नहीं ना — "Nadeem khan' Kaavish"
कोहरा जो देखा उस ने ठिठराके मुझ सेे पूछा मौसम ये सर्द है या हसरत जली है कोई — Prashant Beybaar
हम ने इलाज-ए-ज़ख़्म की हसरत में ऐ हबीब ज़ख़्मों को नोच नोच के नासूर कर लिया — Sohil Barelvi
हमें गुलशन से गुल की आरज़ू थी मुसलसल खार मिलते जा रहे हैं — Irshad 'Arsh'
दूरियाँ यूँँ ही रही तो गुफ़्तगू अब कैसे होगी, ये अधूरी रात जाने आरज़ू अब कैसे होगी — RAAHI

Aarzoo Shayari Captions for Instagram

Creative and emotional captions based on aarzoo shayari for Instagram posts.

यही है आरज़ू बस आप से दिलबर जरा दिल तोड़िए आहिस्ता आहिस्ता — Suraj "pathik"
यही हसरत लिए फिरता हूँ अक्सर कोई मेरे भी दिल की बात सुन ले — Sohil Barelvi
इश्क़ हसरत बेख़ुदी का ये क़सीदा पढ़ चला मसरूफ़ दिल आफ़त-रसीदा — Kaafir
कर लिया तबाह मैं ने ख़ुद को मेरी जान देख तेरे दिल की थी ये आरज़ू सो पूरी कर चले — Prince
जिसे मंज़िल समझ कर लोग अक्सर लौट जाते हैं वहाँ से हसरत-ए-मंज़िल लिए आगाज़ करता हूँ — Sohil Barelvi
सच कहा है दोस्तों ये आबा-ओ-अजदाद ने हसरत-ए-क़ल्ब-ए-तपाँ पूरी नहीं हो पाएगी — Shajar Abbas
जान-ए-तमन्ना हम ने तब तब तुम्हें पुकारा रंग-ए-फ़लक से टूटा जब जब कोई सितारा — Kartik tripathi
तुम्हारी आरज़ू ही ज़िंदगी है तुम्हारी बात मेरी शा'इरी है — Arohi Tripathi
चार पग भी साथ उस के चल न पाया आरज़ू थी सात फेरे साथ जिस के — RAJAT KANAUJIYA RAJAT

FAQs

You can use Aarzoo Shayari when you want to express hidden feelings, personal dreams, or emotional desires, especially in love or life situations.
No, Aarzoo Shayari can be about any kind of desire—love, success, memories, or life goals. It is not limited to romantic emotions only.
Yes, Aarzoo Shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys deep emotions in a short and impactful way.
Both words relate to desire, but 'aarzoo' often feels deeper and more emotional, while 'khwahish' can be used for both simple and intense wishes.
Yes, Aarzoo Shayari can be written in English, Hindi, or Urdu, but its emotional depth is often best captured in Hindi or Urdu words.
People connect with Aarzoo Shayari because everyone has desires and unspoken wishes. It helps express emotions that are hard to say directly.