Justaju Shayari - Dil ki talash, khwahish aur bechaini ke ehsaas

Justaju shayari reflects the deep longing and search within the heart for love, meaning, or connection. It captures the silent talash and unspoken khwahish that keeps emotions alive. These lines beautifully express the journey between hope and yearning.

What is justaju shayari?

Justaju shayari expresses the feeling of longing, search, or deep desire for something or someone. It captures the emotional journey of talash and inner yearning.

Justaju Shayari in Hindi

Explore heartfelt justaju shayari in Hindi capturing deep longing and talash of the heart.

पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँ दो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं — Parveen Shakir
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai
कभी चाहत पे शक करते हुए ये भी नहीं सोचा तुम्हारे साथ क्यूँ रहते अगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
पुरानी चाहत के ज़ख़्म अब तक भरे नहीं हैं और एक लड़की पड़ी है पीछे बड़े जतन से — Ashu Mishra
अगर तलाश करूँँ कोई मिल ही जाएगा मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा — Bashir Badr

Justaju Shayari on Love

Shayari that reflects the search for love, unspoken desires, and emotional connection.

किसी के दिल में जगह किस तरह बनानी है ये सीखने की हो चाहत हमारे शे'र सुनो — Kashif Adeeb Makanpuri
'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज — Hasrat Mohani
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
हमीं तलाश के देते हैं रास्ता सब को हमीं को बा'द में रस्ता दिखाया जाता है — Varun Anand
किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगा अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा — Munawwar Rana
ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है नदी का साथ देता हूँ समुंदर रूठ जाता है — Aalok Shrivastav
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
दिल-लगी में हसरत-ए-दिल कुछ निकल जाती तो है बोसे ले लेते हैं हम दो-चार हँसते बोलते — Munshi Amirullah Tasleem
हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas

For romantic depth, you can also read ishq shayari for soulful expressions.

Justaju Shayari on Life

Thoughtful lines about life's journey, purpose, and the endless search for meaning.

ज़िंदगी में तब से चाहत की रही नइँ जुस्तुजू जब से हम ने आपसे पहली दफ़ा की गुफ़्तगू — Bhawna Bhatt
इस कमरे में लाश पड़ी है चाहत की और यहाँ इक याद भटकती रहती है — Shivam Tiwari
आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
बड़ी हसरत से इंसाँ बचपने को याद करता है ये फल पक कर दोबारा चाहता है ख़ाम हो जाए — Nushur Wahidi
तलाश रात गए रोकनी पड़ीं उन को के लाश फेंक दी हम ने वहीं कहीं अपनी — Aakash Giri
उस की चाहत में भी इख़लास नहीं था शायद और कुछ हम भी उसे दिल से नहीं चाह सके — Salman ashhadi sahil
इक नई क़िस्म तलाशी गई है फूलों की मेरी हसरत है उसे नाम तुम्हारा मिल जाए — Vishnu virat
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था — Vishnu virat
ज़ख़्म कितने तिरी चाहत से मिले हैं मुझ को सोचता हूँ कि कहूँ तुझ से मगर जाने दे — Meer Nazeer Baqri

To explore deeper life reflections, check out zindagi shayari as well.

Justaju Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind justaju shayari and its emotional layers.

दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं — Wajid Ali Shah Akhtar
मैं जिस के हाथ में इक फूल दे के आया था उसी के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है — Krishna Bihari Noor
दुनिया पे ऐसा वक़्त पड़ेगा कि एक दिन इंसान की तलाश में इंसान जाएगा — Fana Nizami Kanpuri
मैं तुझ सेे रोज़ छुआ जाऊँ यही चाहत थी, है, रहेगी — Aryan Goswami
उस से पूछे कोई चाहत के मज़े जिस ने चाहा और जो चाहा गया — Akhtar Ansari
बड़ी तलाश से मिलती है ज़िंदगी ऐ दोस्त क़ज़ा की तरह पता पूछती नहीं आती — Shanul Haq Haqqee
मेरा बिखरा बिखरा तन-मन सिमट गया किसी चाहत से जान गई हूँ भेद मैं तेरी बाहों की गीराई का — Irfana Azeez
कभी कभी भली आदत भी मार देती है हमारे जैसों को चाहत भी मार देती है — Shaad Imran
तेरे इंतिज़ार के लम्हें कितने लंबे हो गए घर के बाहर रुके और लाइट के खंबे हो गए — RUSHIKESH PAWAR

For more emotional clarity, explore ehsaas shayari that reveal inner feelings.

Justaju Shayari on Emotions

Express the subtle mix of hope, longing, and inner restlessness through poetic lines.

आ जा के बे-क़रारियाँ हद से गुज़र गई अब ज़ख़्म इंतिज़ार का नासूर हो गया — Sultan
जन्नती सुकून की तलाश में अगर चलूँ मिल सके मुझे सुकून सिर्फ़ माँ कि गोद में — Zain Aalamgir
खाम दिनों की चाहत, कोई चाह नहीं नादान बच्चों के लिए हर चमक ही दिलकश होती है — Âbhishek Dubey
जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं — Aadil Rahi
अपनी चाहत को पाने की आस में हम ने लो फिर कह दिया चलो एक साल और — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
कब तक बस तुम को ही चाहेंगे छुट्टी दे दो अपनी चाहत से — Pawan
कभी चाह से मिलो तो चाहत का दौर चले बड़े दिन हुए किसी का दीदार किए हुए — Angel Pal
जो इन्तेज़ार करना जानता है वही तो प्यार करना जानता है — Saarthi Baidyanath
कहा तू ने तो एक पल में ये हसरत छोड़ दी हम ने तेरी ख़ातिर मोहब्बत की मोहब्बत छोड़ दी हम ने — Aadil Rahi
इक बड़े से घर की चाहत ने मुझे यार एक अच्छे घर से बेघर कर दिया है — karan singh rajput

If you relate to emotional depth, read tanhai shayari for similar feelings.

2 Line Justaju Shayari

Short and powerful two-line shayari that beautifully captures the essence of justaju.

ने'मतें सारी मिली मुझ को ख़ुदा से शा'इरी, चाहत, मोहब्बत, मुस्कुराहट — Aniket sagar
है चाहत गर तुम्हें अच्छे की तो जाँ दिल न दो मुझ को अना भी है, बुरा भी हूँ, हैं सौ-सौ ऐब भी मुझ में — A R Sahil "Aleeg"
मेरी तलाश में तू वक़्त मत गँवा अपना वो गुमशुदा हूँ मैं जो ख़ुद को ख़ुद नहीं मिलता — Shajar Abbas
ये मत पूछो के हसरत हम ने इस दिल की कहाँ रख दी हमारी चीज़ थी हम ने जहाँ चाही वहाँ रख दी — Altaf Iqbal
मैं रोया रात भर ज़िद में, मुझे मिलने की चाहत थी मेरी आँखें लगी थी जब, मेरे से रू-ब-रू तुम थी — Harshwardhan Aurangabadi
लबों पर तिश्नगी चाहत की जावेदानी होने तक रहा ठहरा, अना सागर कि पानी पानी होने तक — Anurag Singh Parihar 'Sifar'
सोचती हूँ कि गुम हो जाऊँ कहीं और फिर तुम मुझे तलाश करो — Ananya Rai Parashar
मुझे हसरत है भूल जाने की और तुम रोज़ याद करते हो — Azeem Dehlvi
काँटों की महफ़िल में, हम फूल कहाँ जाएँगे तेरी उस चाहत को, हम भूल कहाँ पाएँगे — Rudransh Trigunayat
साँस भी ये थम चुकी है मौत भी आ ही गई इक तेरे आने की चाहत में अभी तक जी रहा — Sanskar Shrivastav

Short Justaju Shayari

Simple and concise justaju shayari perfect for quick emotional expression.

कुछ अपने छूट जाते है मंज़िल की तलाश में कुछ सपने टूट जाते हैं फ़ाज़िल की तलाश में — Kushal "PARINDA"
इल्म नहीं है मुझ को मेरी चाहत का तब ही लोग मुझे दीवाना नईं कहते — Devansh gupta
रोज़ हम हसरत - ए - दीदार लिए आँखों में बन के पागल तिरी गलियों में फिरा करते हैं — Salman ashhadi sahil
उसे लग जाए कैसे भी लत हमारी खु़दाया बस यही हैं चाहत हमारी — Kaviraj " Madhukar"
जिस की चाहत में ये दिल है उस को पाना ही मुश्किल है — Kaviraj " Madhukar"
कौन रखे चाहत मंज़िल की जिस का दिलकश रस्ता तुम हो — Reshma Shaikh
जिस सेे भी जो चाहत हो, माँगा कर बिन माँगे, बस माँ खाना देती है — Sandeep Rajput
जब तक कि आदमी को सुकूँ की तलाश है सौ इंक़िलाब आएँगे इक इंक़िलाब क्या — Dharamraj deshraj
ज़िन्दगी भर बस तिरी चाहत करेंगे जान ए मन बस तुझे अपनी दिली आदत करेंगे जान ए मन — Kaviraj " Madhukar"
प्यार करूँँगा मैं उस को मरते दम तक मैं ने मीरा जी की चाहत देखी है — Sanskar Shrivastav

Justaju Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express your longing and thoughts as WhatsApp status updates.

जितनी चाहत इस पूरे आलम में है मैं ने उस को इतना चाहा है यारों — Sanskar Shrivastav
हमारे दिल की चाहत थी, नहीं ना तुझे मुझ सेे मुहब्बत थी, नहीं ना — "Nadeem khan' Kaavish"
फ़क़त मिरा आलम-ए-तसव्वुर है वो आमिर उस को बस दिल की हसरत ही बना रखा है — ALI ZUHRI
मुझे भी इतनी अब फ़ुर्सत नहीं बची उसे पाने की अब हसरत नहीं बची — Gulshan
मेरा रकी़ब ही तो मेरा हबीब है अब मेरे सनम का वो अब चाहत जो हो गया है — RAAHI
इबलीस जैसे सज्दे अदा कर के रात दिन चाहत शजर के दिल में हैं देखो बहिश्त की — Shajar Abbas
कि अब फिर से ख़ता हम क्यूँ करें तेरी चाहत बता हम क्यूँ करें — Kaviraj " Madhukar"
हम ने उलफ़त समझा उस चाहत को बस जो उस ने मुझ सेे यारी के ख़ातिर की — Devansh gupta
मेरी दुनिया से चाहत घट रही है मैं दलदल से निकलता जा रहा हूँ — Irshad 'Arsh'
हम को जिस की तलाश थी अब तक कोई उस को तलाश बैठा है — Sandeep kushwaha

Justaju Shayari Captions

Use these justaju shayari captions to add depth and emotion to your social posts.

ये कु़र्बानी हम ने उस के नाम लिखी है हसरत तो मेरी पूरे बाज़ार बिकी है — RAAHI
कई लश्कर रियासत हो गई बर्बाद चाहत में मोहब्बत मसअला है रोज़ सुनवाई नहीं होती — Sagar Sahab Badayuni
है चाहत ये तेरी हर बात मानूँ उदासी सर चढ़ाना चाहता हूँ — Rohit tewatia 'Ishq'
बहुत तुम याद भी आती हो तन्हाई में मेरी जाँ मज़ा तो ख़ूब है चाहत की रुस्वाई में मेरी जाँ — Danish Balliavi
हम ने इलाज-ए-ज़ख़्म की हसरत में ऐ हबीब ज़ख़्मों को नोच नोच के नासूर कर लिया — Sohil Barelvi
चुकाना था उन्हें चाहत का मेरी कर्ज़ भी लेकिन उन्हें मोहलत की आशा थी मुहब्बत माँग बैठे हम — Sani Singh
मेरे दिल की सदा तेरी हालत पे है मेरी ज़िंदा दिली तेरी चाहत पे है — Danish Balliavi
ऐसे ही जाँ मैं अपनी क़िस्मत पे रोता रहा चाहत में रफ़्ता रफ़्ता मैं तेरा होता रहा — Danish Balliavi
यार तू मुझ को अब तलाश न कर इश्क़ में फिर से खो गया हूँ मैं — Dard Faiz Khan

FAQs

You can use justaju shayari when you want to express longing, unfulfilled desires, or emotional searching, especially in love or life situations.
No, justaju shayari can reflect longing in many contexts like life goals, self-discovery, memories, or spiritual search, not just romantic love.
Yes, justaju shayari works beautifully as WhatsApp status or Instagram captions when you want to express subtle emotions and inner feelings.
Justaju shayari focuses on the active search or longing, while intezaar shayari is more about waiting for someone or something to happen.
Yes, justaju shayari is available in Hindi, Urdu, and English styles, often blending poetic words like khwahish and talash into expressive lines.
People relate to justaju shayari because everyone experiences some form of longing or desire, making these emotions deeply personal and universal.