Harman Dinesh

Harman Dinesh

@harman-dinesh

Harman Dinesh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Harman Dinesh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

30

Content

15

Likes

681

Shayari
Audios
  • Sher

Sher

वो मेरी फिक्र तो करता है मगर प्यार नहीं या'नी पाज़ेब में घुँघरू तो है झंकार नहीं — Harman Dinesh
देख! इस बार भी तुझ सेे न मनाया गया मैं अबकी बारी भी मेरे दिल ने मनाया है मुझे — Harman Dinesh
यूँँ तो सर्कस में हम बहुत ख़ुश हैं फिर भी जंगल तो यार जंगल था — Harman Dinesh
उस को राँझा मत कहो, जो ना हुआ फ़क़ीर जो ना जोगन हो सकी, सो काहे की हीर! — Harman Dinesh
हम ने ग़ज़लों में हुक़ूमत को लिखी है 'लानत धमकियाँ आती हैं, इन'आम तो आने से रहा — Harman Dinesh
गिफ़्ट कर देता हूँ उस को मैं किताबें, लेकिन उन को पढ़ लेने की मोहलत नहीं देता उस को — Harman Dinesh
मैं खोया खोया सा तेरी छत की जानिब देख रहा हूँ गीले कपड़े सूख रहे हैं, सूखी आँखें भीग रही हैं — Harman Dinesh
जो तुम्हें मंज़िल पे ले जाएँगी वो राहें अलग हैं मैं वो रस्ता हूँ कि जिस पर तुम भटक कर आ गई हो — Harman Dinesh
अपनी आँखों से तेरा अक्स हटाने के लिए जो तुझे देख लें, वो बा'द में क्या देखते हैं? — Harman Dinesh
भूल जाना तुझे नहीं मुश्किल जानता हूँ, मगर नहीं होता — Harman Dinesh
तू किसी रोज़ हमें कॉल करेगा तब तक उठ चुके होंगे तेरा फोन उठाने वाले — Harman Dinesh
कहीं गुलाल के हिस्से में कोई गाल नहीं कहीं पे गाल की तक़दीर में गुलाल नहीं — Harman Dinesh
तेरे वादों को फिर से पढ़ रहा हूँ तेरे ख़त पानी पानी हो रहे हैं — Harman Dinesh
मेरा हर दिन तेरी फ़ुर्क़त में बसर होता है यार होना तो नहीं चाहिए, पर होता है — Harman Dinesh