Tajdeed Qaiser

Tajdeed Qaiser

@tajdeed-qaiser

Tajdeed Qaiser shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tajdeed Qaiser's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

84

Content

21

Likes

669

Shayari
Audios
  • Sher(5)
  • Ghazal(16)

Sher

Ghazal

सितारा चूम के ख़ुद को जला लिया होगा ज़मीन वालों ने सब आज़मा लिया होगा तुम्हारी दीद को बख़्शिश समझता है कोई सो उस ने आँख को कासा बना लिया होगा किसी से शादी ही की होगी उस ने मेरे बा'द दुकान बेच के घर ही बना लिया होगा तुम्हें यूँँ छोड़ के इस गर्क होती बस्ती में तुम्हारे बेटे ने कितना कमा लिया होगा बड़े ही प्यार से उस ने हमेशा की तरह किसी का आख़िरी जुमला चुरा लिया होगा ख़ुदा ही ख़ैर करे उन की जिन ग़रीबों ने तुम्हारे प्यार में सब कुछ लुटा लिया होगा हमारी रूह तुम्हें आज भी नहीं 'तजदीद' किसी ने जिस्म का मलबा उठा लिया होगा — Tajdeed Qaiser