उसको ज़िदस तो अच्छा नहीं रोकना छोड़ दो
उसकी मर्ज़ी है तुम उसपे ये फ़ैसला छोड़ दो
मैंने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला
मैंने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो
तुम मिलोगे नहीं तो मैं जीते जी मर जाऊँगी
बा-ख़ुदा ऐसी ख़ुशफ़हमियाँ पालना छोड़ दो
मेरी आँखों पे पट्टी बँधी है बँधी रहने दो
उसके बारे में तुम भी बुरा सोचना छोड़ दो
गीली मिट्टी की ख़ुशबू मुझे सोने देती नहीं
मेरे बालों में तुम उँगलियाँ फेरना छोड़ दो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Tajdeed Qaiser
our suggestion based on Tajdeed Qaiser
As you were reading Zulf Shayari Shayari