Afsos Shayari - Dil ke pachtawa, regret aur khoi hui baaton ki shayari

Afsos shayari reflects the quiet pain of regret and unspoken emotions. It captures those moments when words were left unsaid or decisions led to loss. Through simple yet deep lines, afsos expresses pachtawa, memories, and the lingering ache of what could have been.

What is Afsos Shayari?

Afsos shayari is poetry that expresses regret, remorse, or pachtawa over past actions, missed chances, or lost relationships.

Afsos Shayari in Hindi

Simple and expressive afsos shayari in Hindi that captures regret and emotional reflection.

मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz
हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir
बन कर कसक चुभती रही दिल में मिरे इक आह थी ऐ हम–नफ़स मेरे मुझे तुझ सेे वफ़ा की चाह थी — Dhiraj Singh 'Tahammul'
अफ़सोस हो रहा है तेरी शक्ल देख कर क्या कोई तेरा चाहने वाला नहीं रहा — Abbas Tabish
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak
ये मयख़ाने में बैठ अफ़सोस अब क्यूँ तेरे हिस्से भी तो जवानी लिखी थी — Amaan Pathan
ज़ुदा हम हो गए अफ़सोस कैसा फ़लक धरती से कब लिपटा दिखा है — Atul K Rai

If you connect with pain and regret, explore dard shayari for deeper emotions.

Afsos Shayari on Life

Thoughtful shayari on life decisions, missed chances, and the lessons of regret.

हाँ शख़्स था तो मैं सही, उम्मीद करने ख़्वाब की अफ़सोस के ख़ल्क़त रही है ख़्वाब की ख़ातिर ग़लत — Zain Aalamgir
नहीं हो तुम तो क्या अफ़सोस तो है इसी के साथ कर लेंगे गुज़ारा — Ramnath Shodharthi
'शजर' अफ़्सोस गुलशन में गुलों का बदन ख़ारों ने छलनी कर दिया है — Shajar Abbas
जानाँ अफ़सोस मेरी मय्यत पर थोड़ा सा तो जता दिया होता — Parvez Zaami
गर जो मैं हार जाऊँ तो अफ़सोस करना नहीं जंग मेरी ख़ुदा से है इंसाँ से थोड़ी न है — A R Sahil "Aleeg"
ये ज़मीं की कसक है कि उस ने सनम बन के पर्वत है बादल को चूमा हुआ — Alankrat Srivastava
दुनिया जो कहती थी वो किए जा रहे थे हम अफ़सोस आप ने जो कहा था नहीं किया — Dharmesh Solanki
दूर होकर क्या उसे अफ़सोस होगा कह रहा है जो तुझे अफ़सोस होगा — Vijay Anand Mahir
बहुत अफ़सोस होता है ख़ज़ाने को लुटा बैठे मोहब्बत जिस से करते हैं उसी को हम गँवा बैठे — Salman ashhadi sahil
माज़ी का पछतावा और मुस्तक़बिल का अंदेशा ता-सिन इंसाँ को बस ख़ूँ के आँसू रुलवाती है — A R Sahil "Aleeg"

Life reflections often overlap with zindagi shayari that explore deeper meanings.

Afsos Shayari on Love

Heartfelt lines expressing regret in love, lost relationships, and unspoken emotions.

तुम्हारा नाम लेने से बड़ी तकलीफ़ होती है मिरी ख़ुशियाँ तुम्हीं से थीं बहुत अफ़सोस है मुझ को — Ambar
अब ज़ख़्म गुनाहों पर अफ़्सोस किया जाए तकलीफ़ अज़िय्यत पर अफ़्सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ये शौक सुख़न से अब तो काम नहीं होगा मेरी शा'इरी तुम पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
इक कसक दिल में कहीं उठती है बे-सबब शे'र नहीं होता है — Shadan Ahsan Marehrvi
मैं त'अर्रूफ़ कर रहा हूँ उस के आईने से अब छोड़ कर अफ़सोस क्या वो कर रहा होगा मुझे — Shiv
मैं किस तरह ख़ुश हूँ बर्बाद यहाँ होकर मेरी ख़ुशियों तुम पर अफ़सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ये और बात है तू खाता रहा क़सम अफ़सोस अब भरोसा लेकिन नहीं रहा — Shadab khan
अंजाम यही है कि वो छोड़ रहा मुझ को बर्बाद मुक़द्दर पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
हाँ इश्क़ में जब से मिरा दिल ये तुम्हारा हो गया अफ़सोस तब से मौत का मुझ पे इशारा हो गया — Danish Balliavi

For love and heartbreak themes, read more in judai shayari .

Afsos Shayari with Meaning

Carefully written shayari with meanings to help understand the depth of regret and emotions.

मुझे कुछ पल लगा ऐसा कि तुम मेरी अमानत थी मुझे अफ़सोस इतना सोचने की क्या ज़रूरत थी — Danish Balliavi
बात इतनी भी न कर बा'द में पछतावा हो लोग बातों में भी इक बात बना लेते हैं — Hameed Sarwar Bahraichi
हुस्न की बस्ती में अफ़सोस शजर हज़रत-ए-दिल आतिश-ए-इश्क़ में दामन को जला बैठे हैं — Shajar Abbas
तुझे अफ़सोस सद-अफ़सोस हो मुझ से बिछड़ने का तमन्ना है अजल मुझ को जवानी में ही ले जाए — Meem Maroof Ashraf
मुरझा गया गुलाब तो अफ़सोस ये हुआ नाहक़ जुदा किया उसे शाख़ों से तोड़ कर — Gulshan
हम भी रोते हैं सनम तुझ से मुहब्बत कर के हम को अफ़सोस भी होता है ये ग़फ़लत कर के — Danish Balliavi
मिटते मिटते मिटती है हो अगर कसक कोई ज़ख़्म चाहे जैसा हो, भरते भरते भरता है — Daagh Aligarhi
आरजू ख़ाक हो चुकी है सब और अफ़सोस भी नहीं मुझ को — Sabir Pathan
इश्क़ ग़म वस्ल हिज्र टीस कसक गुफ़्तुगू सब यही ग़ज़ल की है — A R Sahil "Aleeg"
मुझ को अफ़सोस मेरी सम्त न तू लौट सका मैं कि देता रहा हर बार सदाएँ तुझ को — Shahzan Khan Shahzan'

If you like meaningful lines, you may also enjoy gham shayari .

Afsos Quotes and Thoughts

Short quotes and reflective thoughts that express regret, realization, and life lessons.

कसक कोई जो दिल में है कहीं बाक़ी न वो रह जाए न जाने कोई लम्हा फिर न अश्कों में कहीं बह जाए — Manohar Shimpi
इश्क़ की पेटी में ग़म, ज़िल्लत, ख़ल्वत, कसक सभी मिलते लेकिन वस्ल का सिक्का भी हो यार ज़रूरी थोड़ी है — A R Sahil "Aleeg"
कितना आसान था तुझे पाना फिर भी तू ना मिला मुझे अफ़सोस — Sayeed Khan
अब उस के मरने पर यूँँ इतना अफ़सोस जताते हो जब वो ज़िंदा था तब उस का हाल कभी पूछा था क्या? — Sarvjeet Singh
जिन का था तख़रीबकारों में शुमार वो हुए हैं बाग़बाँ अफ़सोस है — Shadab Shabbiri
हाए अफ़सोस बे-हयाई को नाम फ़ैशन का दे रहे हैं हम — Shajar Abbas
ग़म, जफ़ा, छल, चुभन, कसक, ज़िल्लत इश्क़ में कुछ नया नहीं मिलता — A R Sahil "Aleeg"
दुख जफ़ा जुल ख़लिश कसक ज़िल्लत इश्क़ में कुछ नया अता करते — A R Sahil "Aleeg"
है ये अफ़सोस हम तेरे नहीं क़ाबिल चली है जान पर हम अब भी मुतबादिल — Sohit Singla
सभी कुछ छीन लो मुझ सेे ये मेरा दर्द मत छीनो कसक के बिन मेरी ये शा'इरी मर जाएगी तन्हा — Nityanand Vajpayee
पहचान जो कभी भी नहीं चाहता था मैं अफ़सोस अब वही मिरी पहचान हो गई — Mohit Subran
ख़्वाब कितने हमें दिखाती है हाए अफ़सोस ये अठारह भी — Meem Maroof Ashraf

Explore similar emotional reflections in mayoosi shayari .

2 Line Afsos Shayari

Concise two-line shayari perfect for expressing regret in a simple yet impactful way.

पछतावा करना इतना आसान नहीं शाम हो जाती है सूरज को बुझने में — Meem Alif Shaz
बा'द में बिखरे अगर और भी होगा अफ़सोस मैं न बच्चों को नए ख़्वाब सजाने दूँगा — ''Akbar Rizvi"
सोचा था कि इस साल तो मिल जाएगी राहत अफ़सोस कि इस साल भी जीना ही पड़ेगा — SHIV SAFAR
अफ़सोस हो भी क्यूँँ मुझे जो भी किया दिल के लिए — Vinod Ganeshpure
तू तो फिर ठीक है नागिन ने डसा है तुझ को मुझ को अफ़सोस है तितली से डसे जाने का — Marghoob Inaam Majidi
तुम्हारी ही तरह वादे भी झूठे थे तुम्हारे और मुझे अफ़सोस है मैं ने तेरा हर वा'दा सच माना — ABhishek Parashar
अफ़सोस उस पर क्या करूँँगा मैं जो हाथ में है ही नहीं मेरे — Manoj Devdutt
ये तू किस दुश्मनी की दिल में कसक लाया है ज़ख़्म भरने के लिए यार नमक लाया है — Rovej sheikh
कोई यूँँ ही नहीं रोता है रातों में सबके दिल में कोई तो कसक होती है — Sahil Verma
किसी इक रोज़ तुम अफ़सोस मेरा भी करोगे कभी तुम भी लिखोगे नाम मेरा शा'इरी में — Vishakt ki Kalam se

Short Afsos Shayari

Brief and relatable shayari lines that capture the feeling of afsos in a few words.

बा'द में अफ़सोस करने से है अच्छा वक़्त रहते हम जुदा हो जाएँ जानाँ — ABhishek Parashar
अफ़सोस मुझ को छोड़ के जाने से पेश-तर वो जा चुका था मुझ को ख़बर बा'द में हुई — Meem Maroof Ashraf
मन्ज़र कोई नहीं है नहीं रंग-ओ-बू मगर शादाब मेरा नाम है अफ़सोस कीजिए — Shadab Shabbiri
कुछ ख़्वाहिशें थीं बात थी जो अनकही रही अफ़सोस मुख़्तसर सी मिरी ज़िंदगी रही — Arbab Shaz
कच्चे घर की रौनक़ें पीपल की छाँव छोड़कर बस गए सब शहर में अफ़सोस गाँव छोड़कर — Shajar Abbas
मुझे लगता था बस तुम ही समझती हो मगर अफ़्सोस है तुम भी समझती हो — Anand
ग़ैर तो ग़ैर थे जो कुछ भी वो कहते कहते हाए अफ़्सोस कि तुम ने भी ग़लत मान लिया — Saif Dehlvi
बस एक ही अफ़सोस पूरी ज़िंदगी होगा मुझे आवारगी में वक़्त ज़ाया' कर नहीं पाया मेरा — Yuvraj Singh Faujdar
हमारे पास सब कुछ था वफ़ा भी प्यार भी अफ़सोस हमारे बीच में यारो ख़ुदा का मसअला भी था — Shivam Prajapati

Afsos Shayari for Status

Perfect afsos shayari lines to use as WhatsApp or Facebook status updates.

अफ़सोस करना ही नहीं आता हमें हासिल किया जो छोड़ जाना है यहीं — Vinod Ganeshpure
तिरा दीदार हो जाता मगर अफ़सोस है इस पर कभी कुछ काम ले डूबा कभी आराम ले डूबा — Shadab Shabbiri
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं — Waseem Barelvi
तुम पूछो और मैं न बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं एक ज़रा सा दिल टूटा है और तो कोई बात नहीं — Qateel Shifai
ग़मों में जी रहे है रिंद सारे खता मत पूछ याँ सागर गिरा है — Nilesh Barai
इश्क़ और इश्क़ यही काम किया सारी उम्र और अफ़सोस ख़सारा ही हुआ इस में भी — A R Sahil "Aleeg"
नज़र-अंदाज़ कर लो तुम मुझे लेकिन तुम्हें अफ़सोस भी इक दिन करा देंगे — Vinod Ganeshpure
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla
दर्द-ए-मुहब्बत दर्द-ए-जुदाई दोनों को इक साथ मिला तू भी तन्हा मैं भी तन्हा आ इस बात पे हाथ मिला — Abrar Kashif
एक खिड़की है, एक गली है, एक पता है सौ बार गुजर के भी भुल जाना मेरी खता है — Animesh Choubey

Afsos Captions for Instagram

Emotional and expressive captions for Instagram posts reflecting regret and memories.

सब एक खता पर मुझ को कहने लगे क्या क्या मैं ने तो ये समझा था सब मुझ को समझते हैं — Prashant Sitapuri
फिर से इस इश्क़ की ख़ता अब कौन करे भर चुके ज़ख़्म जो, हरा अब कौन करे — A R Sahil "Aleeg"
कभी ग़फ़लत में या वहशत में, दिल तोड़ा हो किसी का ख़ता मुझ सेे ये, हुआ ही नहीं है सरज़द अभी तक — A R Sahil "Aleeg"
कब तक रहूँ मैं एक दिल टूटा हुआ कब तक सहूँ मैं दर्द तेरे हिज्र का — Sohrab Hussain
न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
तुम चाहो तो फिर मिल सकते हो मुझ से दिल टूटा है लेकिन मैं वैसा ही हूँ — Meem Alif Shaz
एक ख़ता तुम ने की एक ख़ता मैं ने की फिर ये झगड़ा कैसा हाथ मिलाओ साहिब — Meem Alif Shaz
हम को भी ख़ता करने का इन'आम मिला है इक झूठ से बचने का भी इल्ज़ाम मिला है — Meem Alif Shaz
ग़म-ए-जुदाई के सागर में डूब जाने दे पिला दे नीट कि साक़ी न अब मिला पानी — Ajeetendra Aazi Tamaam

FAQs

You can use afsos shayari when you want to express regret, apologize indirectly, or share feelings about something you wish had gone differently.
No, afsos shayari can be about life decisions, friendships, missed opportunities, or any situation where regret and reflection are involved.
Yes, short afsos shayari lines are often used as WhatsApp status to express inner regret or emotional thoughts.
Afsos shayari focuses on regret and past mistakes, while dard shayari highlights emotional pain or suffering more broadly.
Yes, afsos shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, depending on the audience and expression style.
People read afsos shayari to connect with feelings of regret, reflect on past experiences, and find emotional release through relatable words.