Chaand Shayari - Romantic, dreamy lines inspired by the beauty of chaand

Chaand shayari beautifully captures the magic of the moon, symbolizing love, beauty, and longing. Whether it's a chandni raat or a silent sky, these verses reflect deep emotions and dreamy thoughts. Perfect for expressing romance, admiration, or peaceful solitude.

What is chaand shayari?

Chaand shayari is poetry that uses the moon as a symbol of beauty, love, and emotions. It often expresses romantic feelings, admiration, and peaceful thoughts through imagery of the moon.

Chaand Shayari in Hindi

Explore chaand shayari written in Hindi that captures the beauty of moonlit emotions and poetic charm.

उस ने खिड़की से चाँद देखा था मैं ने खिड़की में चाँद देखा है — Zubair Ali Tabish
इस दुनिया का हर मंसूबा हर कोशिश बेकार हुई इक बच्चे ने हाथ बढ़ाया चाँद को छू कर देख लिया — Tariq Qamar
कोई चेहरा किसी को उम्र भर अच्छा नहीं लगता हसीं है चाँद भी, शब भर मगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana
न वैसा चाँद फिर निकला न वैसी ईद फिर आई किसी ने जब मेरी ईदी मेरे होंटों पे रख दी थी — Ritesh Rajwada
आशिक़ी में 'मीर' जैसे ख़्वाब मत देखा करो बावले हो जाओगे महताब मत देखा करो — Ahmad Faraz
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है — Abbas Qamar
फेंक कर रात को दीवार पे मारे होते मेरे हाथों में अगर चाँद सितारे होते — Unknown
अमीर-ए-शहर का रिश्ते में कोई कुछ नहीं लगता ग़रीबी चाँद को भी अपना मामा मान लेती है — Munawwar Rana
रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है — Rahat Indori

If you enjoy poetic night vibes, explore more in raat shayari collection for deeper emotions.

Chaand Shayari on Love

Romantic chaand shayari expressing love, admiration, and the beauty of a beloved through moon imagery.

शब की आग़ोश में महताब उतारा उस ने मेरी आँखों में कोई ख़्वाब उतारा उस ने — Azm Shakri
यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो — Nida Fazli
चंद उम्मीदें निचोड़ी थीं तो आहें टपकीं दिल को पिघलाएँ तो हो सकता है साँसें निकलें — Gulzar
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो — Ibn E Insha
बच्चों के छोटे हाथों को चाँद सितारे छूने दो चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएँगे — Nida Fazli
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
मुंतज़िर हूँ कि सितारों की ज़रा आँख लगे चाँद को छत पे बुला लूँगा इशारा कर के — Rahat Indori
बे-सबब मुस्कुरा रहा है चाँद कोई साज़िश छुपा रहा है चाँद — Gulzar

For deeper romantic expressions, you can also read ishq shayari filled with love.

Chaand Shayari on Beauty

Shayari that compares the charm of the moon with elegance, noor, and human beauty.

इतने घने बादल के पीछे कितना तन्हा होगा चाँद — Parveen Shakir
मैं पर्वतों से लड़ता रहा और चंद लोग गीली ज़मीन खोद के फ़रहाद हो गए — Rahat Indori
रात के जिस्म में जब पहला पियाला उतरा दूर दरिया में मेरे चाँद का हाला उतरा — Kumar Vishwas
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है — Farhat Ehsaas
फिर बालों में रात हुई फिर हाथों में चाँद खिला — Adil Mansuri
थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे — Kaif Bhopali
रात के शायद एक बजे हैं सोता होगा मेरा चाँद — Parveen Shakir
वो मेरे लम्स से महताब बन चुका होता मगर मिला भी तो जुगनू पकड़ने वालों को — Nomaan Shauque
जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए — Asad Bhopali

Chaand Shayari on Emotions

Emotional verses inspired by the moon, reflecting feelings of longing, peace, and silent thoughts.

इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
चाँद बैठा हुआ है पहलू में क़तरा क़तरा पिघल रहा हूँ मैं — Siraj Faisal Khan
चाँद ने ओढ़ ली है चादर-ए-अब्र अब वो कपड़े बदल रही होगी — Jaun Elia
हम पे कर ध्यान अरे चाँद को तकने वाले चाँद के पास तो मोहलत है सहर होने तक — Rehman Faris
चाँद तारे इक दिया और रात का कोमल बदन सुब्ह-दम बिखरे पड़े थे चार सू मेरी तरह — Aziz Nabeel
शब जो होली की है मिलने को तिरे मुखड़े से जान चाँद और तारे लिए फिरते हैं अफ़्शाँ हाथ में — Mushafi Ghulam Hamdani
दूल्हा-दूल्हन को नहीं तकता कोई क्यूँँ कि उस बारात में इक चाँद है — Shadab Javed

For more heartfelt lines, explore jazbaat shayari that capture deep feelings.

Chaand Shayari on Night and Sky

Poetry connecting chaand with the vast sky and silent night, creating a dreamy poetic atmosphere.

जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही — Amjad Islam Amjad
ईद के बा'द वो मिलने के लिए आए हैं ईद का चाँद नज़र आने लगा ईद के बा'द — Unknown
इक रात उस ने चंद सितारे बुझा दिए उस को लगा था कोई उन्हें गिन नहीं रहा — Khurram Afaq
तुम भी लिखना तुम ने उस शब कितनी बार पिया पानी तुम ने भी तो छज्जे ऊपर देखा होगा पूरा चाँद — Nida Fazli
ईद का चाँद तुम ने देख लिया चाँद की ईद हो गई होगी — Idris Azad
वहाँ ईद क्या वहाँ दीद क्या जहाँ चाँद रात न आई हो — Shariq Kaifi
यूँँ न कर वस्ल के लम्हों को हवस से ता'बीर चंद पत्ते ही तो तोड़े हैं शजर से मैं ने — Khurram Afaq
छत पे सिगरेट ले के बैठा है चाँद भी बे-क़रार है शायद — Satya Prakash Soni
प्यार की रात हो छत पर हो तेरा साथ तो फिर चाँद को बीच में डाला नहीं जाता मुझ सेे — Waseem Barelvi
तुम आसमान पे जाना तो चाँद से कहना जहाँ पे हम हैं वहाँ चांदनी बहुत कम है — Shakeel Azmi

Dive into the beauty of skies with aasman shayari for more inspiration.

2 Line Chaand Shayari

Short and impactful two-line chaand shayari perfect for quick sharing and simple expression.

तुम को हम ही झूठ लगेंगे लेकिन दरिया झूठा है पहले हम को चाँद मिला था फिर दरिया को चाँद मिला — Abhishar Geeta Shukla
हर-चंद ए'तिबार में धोके भी हैं मगर ये तो नहीं किसी पे भरोसा किया न जाए — Jaan Nisar Akhtar
जली हैं धूप में शक्लें जो माहताब की थीं खिंची हैं काँटों पे जो पत्तियाँ गुलाब की थीं — Dagh Dehlvi
रौशनी बढ़ने लगी है शहर की चाँद छत पर आ गया है देखिए — Divy Kamaldhwaj
चाँद भी जिस के आगे फीका है सिर्फ़ औरत ही वो सितारा है — Intzar Akhtar
सौ चाँद भी चमकेंगे तो क्या बात बनेगी तुम आए तो इस रात की औक़ात बनेगी — Dagh Dehlvi
आता है जी में साक़ी-ए-मह-वश पे बार बार लब चूम लूँ तिरा लब-ए-पैमाना छोड़ कर — Jaleel Manikpuri
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr
रात भर ता'रीफ़ मैं ने की तुम्हारे रूप की चाँद इतना जल गया सुन कर कि सूरज हो गया — Chandan Rai

Short Chaand Shayari

Concise chaand shayari that captures deep meaning in just a few words.

चाँद को देख कर ये लगता है तुम मेरी जान आसमान में हो — Shajar Abbas
चाँद को दूरबीन से देखूँ शाइरों का ये काम थोड़ी है — Saarthi Baidyanath
नज़ारे झूठ लगते हैं किनारे झूठ लगते है अभी तेरे बिना ये चाँद तारे झूठ लगते हैं — Umesh Maurya
तुम्हें ये चाँद दिलबर सा लगे है मुझे दिलबर का झुमका लग रहा है — Shan Sharma
ये मुझ सेे चाँद तारे कह रहे हैं मता-ए-जाँ तुम्हें बाँहों में ले लूँ — Shajar Abbas
अगर बेदाग़ होता चाँद तो अच्छा नहीं लगता मोहब्बत ख़ूब-सूरत दाग़ है, बेदाग़ से दिल पर — Umesh Maurya
जो कल शब से तन्हा था कैसा होगा वो निस्फ़ चाँद अब जाने किस का होगा — ALI ZUHRI
हुआ करती थी मेरी ईद जिस के दीद से साहिल उतर आया है देखो चाँद वो ग़ैरों के आँगन में — A R Sahil "Aleeg"

Chaand Shayari for WhatsApp Status

Perfect chaand shayari lines for WhatsApp status to express calm, romance, and moonlit vibes.

उस चाँद को भी रश्क होता था उसी को देख कर मैं भी खुले आकाश में तस्वीर उस की चूमता — Ankit Yadav
तू ने महताब निकलते हुए देखा है कभी और महताब भी ऐसे किसी दरवाज़े से — Ashraf Yousafi
इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है पर करूँँ क्या अब तबीअत आप पर आई तो है — Akbar Allahabadi
चंद ख़्वाबों की हाथा-पाई में नींद कल गिर गई थी बिस्तर से — Shiva awasthi
चाँद का फिर मेरा रस्ता देखती आँखें तुम्हारी आज करवाचौथ के दिन काश हम तुम साथ होते — Gaurav Singh
रात हो, चाँद हो, बारिश भी हो और तुम भी हो ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि कभी हो मिरे साथ — Faiz Ahmad
इश्क़ है इश्क़ ये मज़ाक़ नहीं चंद लम्हों में फ़ैसला न करो — Sudarshan Fakir
पहले डाली तेरे चेहरे पे बहुत देर नज़र ईद का चाँद तो फिर बा'द में देखा मैं ने — Vijendra Singh Parwaaz
कि जैसे चाँद निकलेगा यहीं से मैं ऐसे एक खिड़की देखता हूँ — Aks samastipuri

Chaand Shayari Captions

Creative chaand captions for Instagram and social media posts inspired by moonlit beauty.

अब ख़ुदा नेमतें हमें बख़्शे चाँद जैसी हमारी बेग़म हो — Amaan Pathan
जब खिले फूल चमन में तो तिरी याद आई चंद आँसू भी मसर्रत के बहाने निकले — Kumar Pashi
फिर वही रात वही चाँद वही तुम वही मैं क्या किसी छत के मुक़द्दर में लिखे जाएँगे — Vibha Jain 'Khwaab'
चंद पेड़ों को ही मजनूँ की दुआ होती है सब दरख़्तों पे तो पत्थर नहीं आया करता — Ahmad Kamran
हसीन यादों के चाँद को अलविदा'अ कह कर मैं अपने घर के अँधेरे कमरों में लौट आया — Hasan Abbasi
चाँद ला सका नहीं कभी सनम है सच मगर ला रहा हूँ मैं तुम्हारी ख़ातिर आफ़ताब अब — Amaan Pathan
पाँव साकित हो गए 'सरवत' किसी को देख कर इक कशिश महताब जैसी चेहरा-ए-दिलबर में थी — Sarvat Husain
जाँ दे के भी चाहूँ तो उसे पा न सकूँ मैं वो चाँद का टुकड़ा जो दरीचे में जड़ा है — Asghar Gorakhpuri
वो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगा — Iqbal Sajid
फूल महकेंगे यूँ ही चाँद यूँ ही चमकेगा तेरे होते हुए मंज़र को हसीं रहना है — Ashfaq Hussain

FAQs

The moon, or chaand, represents beauty, calmness, and romance in poetry. It is often compared to a loved one’s face or used to describe emotional depth and longing.
Yes, chaand shayari is perfect for romantic messages. It beautifully expresses love, admiration, and dreamy feelings, making it ideal for sharing with someone special.
Absolutely. Short and meaningful chaand shayari works great as WhatsApp status, especially when you want to express peaceful or romantic vibes.
Chaand shayari focuses on the moon as a symbol, while raat shayari is about the night as a whole. Both overlap, but chaand adds a more romantic and poetic touch.
Yes, chaand shayari makes beautiful Instagram captions, especially for night photos, sky shots, or romantic posts.
No, while it often expresses love, chaand shayari can also reflect solitude, dreams, beauty, and emotional depth.