Vineet Dehlvi

Vineet Dehlvi

@Vineet_Dehlvi

Vineet Kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vineet Kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

37

Likes

94

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मैं डर जाता हूँ और बहुत घबराहट होती है अब जब भी दरवाज़े पे कोई आहट होती है — Vineet Dehlvi
मुद्दतों बा'द ये समझ आया सादगी सिर्फ़ इक दिखावा है — Vineet Dehlvi
अपना घर भूल बैठा हूँ मैं पर तुम्हारी गली याद है — Vineet Dehlvi
गर लगा ले हमें गले कोई अश्कों का बाँध टूट जाता है — Vineet Dehlvi
पूछा सूखे हुए गुलों ने ये तितलियां अब किसे सतातीं हैं — Vineet Dehlvi
बेकली, ग़म, दर्द इन सबकी तुम्हीं बुनियाद हो मैं तुम्हें भूला नहीं हूँ हाँ मुझे तुम याद हो — Vineet Dehlvi
मेरे महबूब का जब जब मुझे दीदार होता है ख़ुदा ही जानता है कैसे दिल पे वार होता है — Vineet Dehlvi
तमाम रस्ते जाते हैं तेरे घर की ओर पर कोई रस्ता तेरी ओर नहीं जाता — Vineet Dehlvi
बताऊँगा तुम्हें मैं हाल-ए-दिल मुझे मौका किसी दिन गर मिलेगा — Vineet Dehlvi
जिस को ख़्वाहिश समझ रहे हो तुम वो असल में किसी का हक़ है दोस्त — Vineet Dehlvi
कि ता'रीफ़ में उन की अब क्या कहें हम उन्हें देख के देखते ही रहें हम — Vineet Dehlvi
यार अपने काम के हैं बस फ़क़त सब नाम के हैं — Vineet Dehlvi
तेरी यादों से जानाँ अब कभी दूरी नहीं हो सकती तू दिल की वो कमी है जो कभी पूरी नहीं हो सकती — Vineet Dehlvi
निकले गर होंठों से तो क्या फ़ाइदा आह दिल से भी निकलनी चाहिए — Vineet Dehlvi

Ghazal