सुकून तुम से मेरा इत्मीनान तुम से है

हसीन शख़्स मेरा कुल जहान तुम से है

तुम्हारा लम्स मुझे बेशुमार करता है
मेरी निग़ाह है तुम से उड़ान तुम से है

मैं राज़-ए-इश्क़ बयाँ कर नहीं सकी अब तक
यही ख़बर है ज़मान-ओ-मकान तुम से है

कहीं मैं होश जो खो दूँ तो सामने आना
बिखर के देखा है मेरा धियान तुम से है

जो तुम नहीं तो करें किस पे बात हम 'तजदीद'
कि अपनी ख़ामुशी अपना बयान तुम से है

— Tajdeed Qaiser

More by Tajdeed Qaiser

Other ghazal from the same pen

See all from Tajdeed Qaiser →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling