सितारा चूम के ख़ुद को जला लिया होगा

ज़मीन वालों ने सब आज़मा लिया होगा

तुम्हारी दीद को बख़्शिश समझता है कोई
सो उस ने आँख को कासा बना लिया होगा

किसी से शादी ही की होगी उस ने मेरे बा'द
दुकान बेच के घर ही बना लिया होगा

तुम्हें यूँ छोड़ के इस गर्क होती बस्ती में
तुम्हारे बेटे ने कितना कमा लिया होगा

बड़े ही प्यार से उस ने हमेशा की तरह
किसी का आख़िरी जुमला चुरा लिया होगा

ख़ुदा ही ख़ैर करे उन की जिन ग़रीबों ने
तुम्हारे प्यार में सब कुछ लुटा लिया होगा

हमारी रूह तुम्हें आज भी नहीं 'तजदीद'
किसी ने जिस्म का मलबा उठा लिया होगा

— Tajdeed Qaiser

More by Tajdeed Qaiser

Other ghazal from the same pen

See all from Tajdeed Qaiser →

Beautiful Mehndi Shayari

Shers of beautiful mehndi.

All Beautiful Mehndi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling