Irada Shayari - Strong intentions, determination, and focused mindset in poetic words

Irada shayari reflects the power of strong intentions, determination, and an unbreakable mindset. It captures the spirit of moving forward with clarity, whether facing challenges in life or chasing dreams. These lines inspire focus, hausla, and the courage to turn intentions into reality.

What is irada shayari?

Irada shayari expresses strong intentions, determination, and a focused mindset through poetic lines. It reflects the willpower to achieve goals and overcome challenges.

Irada Shayari in Hindi

Simple and powerful irada shayari in Hindi expressing determination and strong mindset.

हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे — Ahmad Faraz
मैं तुझे खो के भी ज़िंदा हूँ ये देखा तू ने किस क़दर हौसला हारे हुए इंसान में है — Abbas Tabish
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है — Nawaz Deobandi
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज़ है — Tehzeeb Hafi
हर एक बात को चुप-चाप क्यूँँ सुना जाए कभी तो हौसला कर के 'नहीं' कहा जाए — Nida Fazli
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri

You can also explore motivational shayari to deepen your motivational journey.

Irada Shayari on Life

Shayari that connects strong intentions with life struggles, growth, and personal journey.

वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ — Lal Chand Falak
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी हमीं को शमा' जलाने का हौसला न हुआ — Qaisar-ul-Jafri
ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए मंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए — Behzad Lakhnavi
ये फ़ोकस, पढ़ाई, फ्यूचर, लगन और कैरियर की बातें मियाँ, मसअला ये है तुम ने अभी उस को देखा नहीं है — Ahmad Farhad
बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer

For deeper reflections, read zindagi shayari that complements life perspectives.

Irada Shayari on Success

Focused lines that highlight determination, goals, and the mindset required for success.

वो बहुत चालाक है लेकिन अगर हिम्मत करें पहला पहला झूट है उस को यक़ीं आ जाएगा — Zafar Iqbal
दुख कम मिलें इस साल तुम को उस बरस से ये साल तुम को हौसला दे ये दुआ है — Siddharth Saaz
चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल हौसला किस का बढ़ाता है कोई — Shakeel Badayuni
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey

You may also like jeet shayari that celebrates winning moments.

Irada Shayari with Meaning

Meaningful irada shayari with simple explanations to understand the depth of intention.

न जाने क्यूँँ गले से लगने की हिम्मत नहीं होती न जाने क्यूँँ पिता के सामने बेटे नहीं खुलते — Kushal Dauneria
वो दुनिया से बिल्कुल जुदा देखते हैं जो कम-ज़र्फ़ में हौसला देखते हैं — Dileep Kumar
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi
चिलचिलाती धूप है और पैर में चप्पल नहीं जिस्म घाइल है मगर ये हौसला घाइल नहीं — Tanoj Dadhich

Pair these with ehsaas shayari to better understand emotions behind words.

Irada Shayari on Dreams

Shayari focused on dreams, ambition, and the determination to turn visions into reality.

मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
मैं ने दफ़नाये वालिदैन अपने मुझ से पूछो कि हौसला क्या है — Amaan Pathan
वक़्त ख़ुश ख़ुश काटने का मशवरा देते हुए रो पड़ा वो आप मुझ को हौसला देते हुए — Riaz Majeed
इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी — Mahir ul Qadri
दुआ करो कि सलामत रहे मिरी हिम्मत ये इक चराग़ कई आँधियों पे भारी है — Waseem Barelvi
मुझ को जीने का हौसला दीजे वरना रिश्तों का फ़ाएदा क्या है — Praveen Sharma SHAJAR
कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला और डूबने वालों का जज़्बा भी नहीं बदला — Ghulam Mohammad Qasir
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
ज़िंदगी मेरी दे दो किसी और को अब न ताक़त है और हौसला भी नहीं — Amaan Pathan

2 Line Irada Shayari

Short two-line irada shayari with impactful expressions of determination.

ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman
गर दिखाना है तो ता-उम्र दिखा ये जज़्बा एक दिन का ये तेरा इश्क़-ए-वतन ठीक नहीं — Nilesh Barai
घड़ी भर साथ चलता फिर अकेला छोड़ जाता है ये मेरा हौसला मंज़िल पे रस्ता छोड़ जाता है — Prashant Sitapuri
मुहब्बत गर नदी है तो किनारे हैं जी हम दोनों बनो हिम्मत इक दूजे के सहारे हैं जी हम दोनों — Sandeep Gandhi Nehal
वो तो मुझ को भूल गया होगा लेकिन मैं अब तक रूठा हूँ हिम्मत तो देखो — Pawan
ऐसा नहीं कि मैं ने मोहब्बत नहीं करी इज़हार करने ही कि बस हिम्मत नहीं करी — Shaad Imran
हो गई तुम से मोहब्बत क्या करूँं तुम ही कहो मैं ने न जाना था मेरी इतनी हिम्मत हो जाएगी — Parwez Akhtar
ये सच है शौक़ भी पहले जुनून होता था मगर जुनून भी अब शौक़ बन गया देखो — Saarthi Baidyanath
उस की याद दिलाती है बारिश की हिम्मत देखो — Pawan
हौसला रख, देख हंस कर छोड़ ग़म को, जी ख़ुशी से — Kohar

Short Irada Shayari

Compact and crisp shayari reflecting strong intentions in just a few words.

कहानी सुन रहे हो ठीक है लेकिन ज़रा निय्यत भी देखो कहने वाले की — Saarthi Baidyanath
देखना है अगर जुनून-ए-इश्क़ लहरों पे नाचते सफ़ीने देख — Chandan Sharma
कहाँ हिम्मत पहाड़ों में हमारा रास्ता रोकें कलंदर लोग हैं शीशे से पत्थर तोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
दिवाने पन की अपने भी कोई सीमा नहीं यारो जुनूँ में ख़ुद ही ख़ुद से ख़ुद का ही सर फोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
थे हज़ारों दुख तो वैसे उन के जीवन में मगर राम को था हौसला कि साथ लक्ष्मण है मेरे — Sanskar Shrivastav
लहरों की है आदत बग़ावत की लेकिन मेरी कश्ती मेरी हिम्मत — Meem Alif Shaz
निकलते हैं कफ़न बांधे फ़ना होने की निय्यत से के संग एक ही उछालेंगे मगर अब के तबीअत से — Saurabh Mehta 'Alfaaz'
उतर न पाएगा ता उम्र इन के सर से जुनूँ ये नौजवान अगर देख लेंगे आँखें तेरी — Shajar Abbas
बात कोई भी हो तुम को रोना है यार ! थोड़ा हौसला रक्खा करो — karan singh rajput
इश्क़ की अब, इंतिहा क्या? इब्तिदा क्या? शय ये ला-हासिल व ला-फ़ानी जुनूँ है — A R Sahil "Aleeg"

Irada Shayari for WhatsApp Status

Perfect irada shayari lines to share as WhatsApp status and show your mindset.

आसमाँ के टूटते तारो से मत मांगो मुरादे हौसला दो तुम उसे वो झिलमिलाना हारा होगा — SIDDHARTH SHARMA
ख़ुदा से तो कभी दुनिया, कभी ख़ुदस लड़ा हूँ मैं जुनूँ-ए-इश्क़ में मत पूछ, दिल कितनों के तोड़े हैं — A R Sahil "Aleeg"
ए लो अख़बार भी क़ानून भी मुंसिफ़ भी बिके किस में हिम्मत है हक़ीक़त को हक़ीक़त लिक्खे — Rekhta Pataulvi
इस रंग-ए-लहू से तू, क्या टीस मिलाता है हर बार नतीजा भी, निय्यत से नहीं मिलता — Arihant jain
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
तुझे बदनाम करने की निय्यत रखता नहीं था मैं ,लेकिन ये मजबूरी थी मेरी, बज्म में जो नाम बोला है तेरा — A R Sahil "Aleeg"
हुनर तो आज़मा, हिम्मत दिखा, डर मत, क़दम अपना उठा तू अब ख़ुदा भी फ़ैसला अपना सुनाता है तुम्हारे फ़ैसले पर ही — A R Sahil "Aleeg"
कर के बुलन्द हौसला निकले जो घर से हम काँटों ने छोड़ा रास्ता गुज़रे जिधर से हम — Dharamraj deshraj
घबरा रहा है राह कि मुश्किल से हौसला पर रास्ता बदलने को राज़ी नहीं अना — Dipanshu Shams

Irada Shayari Captions

Strong and meaningful captions for Instagram expressing determination and focus.

आँख वालों को नहीं दिखता है मेरा हौसला पंखों से ही तो नहीं बनता अकेला घोंसला — Mahesh Natakwala
आवाज़-ए-क़ैस सुन के सभी आशिक़-ए-जहाँ दश्त-ए-जुनूँ की सिम्त को आमादा हो गए — Shajar Abbas
हौसला हो तो तेरा जा सकता है पानी को काबू किया जा सकता है — Meem Alif Shaz
हमारा हौसला शमशीर होगा अगर तू फ़ैसला ख़ुद ही करेगा — Meem Alif Shaz
हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan
मोहब्बत का सफ़र मुश्किल नहीं है अगर है हौसला मंज़िल मिलेगी — Meem Alif Shaz

FAQs

You can use irada shayari when you want to express determination, set goals, or motivate yourself and others during tough phases or new beginnings.
Irada shayari is a part of motivational shayari but focuses specifically on strong intentions and inner resolve rather than general inspiration.
Yes, irada shayari is perfect for WhatsApp status to showcase your determination, mindset, and positive attitude toward life.
Not always. It can also reflect the journey, struggles, and mindset needed to stay focused, not just the final success.
Yes, irada shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and English, often blending simple words with deep meaning.
People read irada shayari to feel motivated, strengthen their mindset, and remind themselves of their goals and determination.