Vikas Sharma Raaz

Vikas Sharma Raaz

@vikas-sharma-raaz

Vikas Sharma Raaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vikas Sharma Raaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

26

Content

16

Likes

152

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मेरी कोशिश तो यही है कि ये मासूम रहे और दिल है कि समझदार हुआ जाता है — Vikas Sharma Raaz
एक बरस और बीत गया कब तक ख़ाक उड़ानी है — Vikas Sharma Raaz
इरादा तो नहीं है ख़ुद-कुशी का मगर मैं ज़िंदगी से ख़ुश नहीं हूँ — Vikas Sharma Raaz

Ghazal

ज़रा लौ चराग़ की कम करो मिरा दुख है फिर से उतार पर जिसे सुन के अश्क छलक पड़ें वही धुन बजाओ सितार पर ज़रा हैरतों से निकल तो लूँ ज़रा होश आए तो कुछ कहूँ अभी कुछ न पूछ कि क्या हुआ मिरा ध्यान अभी है ग़ुबार पर कहीं हर्फ़ हर्फ़ गुलाब है कहीं ख़ुशबुओं से ख़िताब है मैं ख़िज़ाँ-नसीब सही मगर मिरा तब्सिरा है बहार पर मिरे दोस्त तुझ को है क्या पता तुझे दे रहे हैं जो मशवरा यही लोग जश्न मनाएँगे मिरी जीत पर तिरी हार पर जहाँ हर सिंगार फ़ुज़ूल हों जहाँ उगते सिर्फ़ बबूल हों जहाँ ज़र्द रंग हो घास का वहाँ क्यूँँ न शक हो बहार पर — Vikas Sharma Raaz